जायद खान ने बताया मुस्लिम होकर हिंदू रिवाज से क्यों किया मां का अंतिम संस्कार! बताई जरीन खान की आखिरी इच्छा

Zayed Khan Mother Last Rites News

जायद खान ने बताया मुस्लिम होकर हिंदू रिवाज से क्यों किया मां का अंतिम संस्कार! बताई जरीन खान की आखिरी इच्छा
जायद खान की मांजायद खान की मां का अंतिम संस्कारजरीन खान का निधन
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

एक्टर जायद खान की मां जरीन खान का पिछले साल ही निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया था। अब, एक्टर ने इस बात पर सफाई दी है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ था।

पिछले साल, पूर्व अभिनेत्री जरीन खान का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था, जिसके बाद उनके बेटे जायद खान ने हिंदू रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया था। अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए कई वीडियो सामने आए थे, जिससे ऑनलाइन काफी चर्चा हुई। लोगों ने इस पर भी सवाल उठाया कि मुस्लिम होकर हिंदू रिवाज से अंतिम संस्कार क्यों हुआ। अब, इस आलोचना का जवाब देते हुए, जायद ने खुलासा किया है कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियों को नदी में विसर्जित किया जाए।हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में जायद खान अपनी मां जरीन खान की अंतिम इच्छा को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने मुस्लिम परिवार में शादी करने और पारसी मूल की होने के बावजूद, उनके हिंदू अंतिम संस्कार को लेकर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया।सभी धर्मों को मानते हैं जायद खानजायद ने बताया कि उनके घर में 'इंसानियत' सर्वोपरि है। एक्टर ने कहा कि उनके कर्मचारी कई तरह के बैकग्राउंड से आते हैं, और उनके रहने, खाने और अन्य खर्चों का ख्याल रखने के अलावा, उनका परिवार यह भी देखता है कि उनके बच्चों को सभी मौके मिलें। View this post on Instagram A post shared by ZAYED KHAN मां की अंतिम इच्छा का खुलासाउन्होंने अपनी मां की अंतिम इच्छा का खुलासा करते हुए उन्होंने उस दिन को याद किया जब वह एक 'सुंदर नदी' के किनारे बैठी थीं और उनके मन में अचानक यह विचार आया कि अगर मैं कभी मर जाऊं, तो मैं चाहती हूं कि मेरी राख इस नदी में बह जाए। मैं मुक्त होना चाहती हूं।पिछले साल जरीन खान का निधन पिछले साल 7 नवंबर को जायद खान और सुजैन खान की मां जरीन खान का मुंबई में निधन हो गया। 81 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण जरीन का देहांत हुआ। उनके पारसी मूल के होने के बावजूद, उनके बेटे जायद ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। कौन हैं जरीन खान?जरीन ने देव आनंद के साथ हिंदी फिल्म 'तेरे घर के सामने' में अभिनय किया था। उनकी मुलाकात एक्टर संजय खान से 1960 के दशक में हुई और उन्होंने 1966 में शादी कर ली। जरीन के परिवार में उनके पति संजय और उनके बच्चे - बेटा जायद और बेटियां सुजैन, फराह और सिमोन अरोरा हैं। जरीन और संजय ने पिछले साल अप्रैल में अपनी 59वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।.

पिछले साल, पूर्व अभिनेत्री जरीन खान का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था, जिसके बाद उनके बेटे जायद खान ने हिंदू रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया था। अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए कई वीडियो सामने आए थे, जिससे ऑनलाइन काफी चर्चा हुई। लोगों ने इस पर भी सवाल उठाया कि मुस्लिम होकर हिंदू रिवाज से अंतिम संस्कार क्यों हुआ। अब, इस आलोचना का जवाब देते हुए, जायद ने खुलासा किया है कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियों को नदी में विसर्जित किया जाए।हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में जायद खान अपनी मां जरीन खान की अंतिम इच्छा को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने मुस्लिम परिवार में शादी करने और पारसी मूल की होने के बावजूद, उनके हिंदू अंतिम संस्कार को लेकर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया।सभी धर्मों को मानते हैं जायद खानजायद ने बताया कि उनके घर में 'इंसानियत' सर्वोपरि है। एक्टर ने कहा कि उनके कर्मचारी कई तरह के बैकग्राउंड से आते हैं, और उनके रहने, खाने और अन्य खर्चों का ख्याल रखने के अलावा, उनका परिवार यह भी देखता है कि उनके बच्चों को सभी मौके मिलें। View this post on Instagram A post shared by ZAYED KHAN मां की अंतिम इच्छा का खुलासाउन्होंने अपनी मां की अंतिम इच्छा का खुलासा करते हुए उन्होंने उस दिन को याद किया जब वह एक 'सुंदर नदी' के किनारे बैठी थीं और उनके मन में अचानक यह विचार आया कि अगर मैं कभी मर जाऊं, तो मैं चाहती हूं कि मेरी राख इस नदी में बह जाए। मैं मुक्त होना चाहती हूं।पिछले साल जरीन खान का निधनपिछले साल 7 नवंबर को जायद खान और सुजैन खान की मां जरीन खान का मुंबई में निधन हो गया। 81 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण जरीन का देहांत हुआ। उनके पारसी मूल के होने के बावजूद, उनके बेटे जायद ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। कौन हैं जरीन खान?जरीन ने देव आनंद के साथ हिंदी फिल्म 'तेरे घर के सामने' में अभिनय किया था। उनकी मुलाकात एक्टर संजय खान से 1960 के दशक में हुई और उन्होंने 1966 में शादी कर ली। जरीन के परिवार में उनके पति संजय और उनके बच्चे - बेटा जायद और बेटियां सुजैन, फराह और सिमोन अरोरा हैं। जरीन और संजय ने पिछले साल अप्रैल में अपनी 59वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

जायद खान की मां जायद खान की मां का अंतिम संस्कार जरीन खान का निधन जायद खान सुजैन खान जरीन खान कौन थीं Zayed Khan Mother Death Zayed Khan Mother Zarine Khan Death Zarine Khan Last Rites Who Is Zarine Khan

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 06:06:25