जीते-जी खुद की तेरहवीं! औरैया के 65 साल के राकेश यादव ने छपवाए कार्ड, 1900 लोगों को दिया न्योता; बताई ये वजह

Auraiya News News

जीते-जी खुद की तेरहवीं! औरैया के 65 साल के राकेश यादव ने छपवाए कार्ड, 1900 लोगों को दिया न्योता; बताई ये वजह
Living TerahvinRakesh YadavViral Invitation Card
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 63%

औरैया जिले के अजीतमल में 65 वर्षीय राकेश यादव 30 मार्च 2026 को अपने जीवित रहते हुए स्वयं का तेरहवीं संस्कार और भंडारा आयोजित कर रहे हैं. अविवाहित राकेश ने दो भाइयों की मृत्यु के बाद अकेलेपन और भविष्य में संस्कार करने वाला कोई न होने के कारण यह अनोखा निर्णय लिया.

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग ने अपनों को खोने के बाद, खुद के अंतिम संस्कारों की चिंता में जीते जी तेरहवीं का आयोजन कर सबको चौंका दिया है. और पढ़ेंदो भाइयों को खोया, अब खुद की चिंतालक्ष्मणपुर गांव के राकेश यादव , स्वर्गीय हरवंश यादव के सबसे बड़े पुत्र हैं.

उनके दो छोटे भाइयों में से एक की बीमारी से मौत हो गई और दूसरे की हत्या कर दी गई. परिवार में आई इन त्रासदियों के बाद राकेश बिल्कुल अकेले रह गए. अविवाहित होने के कारण उन्हें डर था कि उनके निधन के बाद कोई रीति-रिवाज निभाने वाला नहीं बचेगा, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया.1900 लोगों को भेजा न्योताराकेश यादव ने अपनी तेरहवीं के लिए बाकायदा कार्ड छपवाए और गांव-क्षेत्र के करीब 1900 लोगों को आमंत्रित किया. उनका कहना है कि मरने के बाद पता नहीं कोई भंडारा करे या न करे, इसलिए वह अपने हाथों से सबको भोज कराना चाहते हैं. इस अनोखे निमंत्रण पत्र को देखकर इलाके में हर कोई हैरान है और यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Advertisement झोपड़ी में रहते हैं, घर कर दिया दानधार्मिक प्रवृत्ति के राकेश यादव ने अपना पैतृक मकान एक रिश्तेदार को दान कर दिया है और स्वयं एक साधारण झोपड़ी में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखे और जवारे भी स्थापित किए. समाज के बदलते स्वरूप और पारिवारिक अकेलेपन की यह कहानी अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.अकेलेपन की मार्मिक कहानीआज 30 मार्च को आयोजित हो रहे इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है. गांव के लोग इसे राकेश की दूरगामी सोच और उनके जीवन के संघर्ष से जोड़कर देख रहे हैं. 65 साल की उम्र में लिया गया उनका यह फैसला बताता है कि अपनों के चले जाने के बाद इंसान किस कदर असुरक्षित महसूस करने लगता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Living Terahvin Rakesh Yadav Viral Invitation Card Ajitmal News Tehrvi औरैया समाचार जीवित तेरहवीं राकेश यादव अजीतमल वायरल कार्ड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तमिलनाडु: करुणानिधि की समाधि पर रखी लिस्ट, DMK ने घोषित किए 65 कैंडिडेट, कहां से उतरे स्टालिन-पनीरसेल्वम?तमिलनाडु: करुणानिधि की समाधि पर रखी लिस्ट, DMK ने घोषित किए 65 कैंडिडेट, कहां से उतरे स्टालिन-पनीरसेल्वम?DMK led Alliance First List: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग पर मुहर लग जाने के बाद डीएमके ने गठबंधन के 65 कैंडिडेट तय कर दिए हैं। इसमें सीएम स्टालिन और पूर्व सीएम ओ पनीरसेल्वम समेत कई वीआईपी कैंडिडेट की सीटों का ऐलान किया गया है। उदयनिधि स्टालिन फिर से चेपॉक-ट्रिप्लिकेन...
Read more »

Qamar Bajwa Passed Away: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन; बाथरूम में फिसलने से लगी थी चोटQamar Bajwa Passed Away: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन; बाथरूम में फिसलने से लगी थी चोटपाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा का शनिवार को 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। फरवरी
Read more »

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का निधनपाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का निधनपाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा और इमरान खान के साथ उनके रिश्ते चर्चा का विषय बने रहे। बाथरूम में गिरने के बाद गंभीर चोटों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Read more »

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती में लगी आग, देखते ही देखते की राख हो गई पूरी गाड़ी; ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाए यात्रीयमुना एक्सप्रेसवे पर चलती में लगी आग, देखते ही देखते की राख हो गई पूरी गाड़ी; ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाए यात्रीयमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। मथुरा के नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के पास हुई इस घटना में बस धू-धू कर जल उठी।
Read more »

65 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद बड़े बेटे-बहू पर हत्या का केस, मुआवजे की रकम हड़पने का आरोप65 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद बड़े बेटे-बहू पर हत्या का केस, मुआवजे की रकम हड़पने का आरोपबल्लभगढ़ के मच्छगर गांव में 65 वर्षीय ओमवती की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद, पुलिस ने बड़े बेटे ललित और बहू पूनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। छोटी बहू की शिकायत पर कार्रवाई हुई, जिसमें मुआवजे की रकम हड़पने का आरोप है।
Read more »

'जिंदा भंडारा': जीते-जी अपनी तेरहवीं, 1900 लोगों को 'भोज' का न्योता; वजह सुनकर भर आएंगी आंखें, पढ़ें मामला'जिंदा भंडारा': जीते-जी अपनी तेरहवीं, 1900 लोगों को 'भोज' का न्योता; वजह सुनकर भर आएंगी आंखें, पढ़ें मामलाऔरैया जिले में अकेलेपन ने एक इंसान को जीते जी अपनी ही तेरहवीं करने के लिए मजबूर कर दिया। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के 65 वर्षीय राकेश यादव ने सोमवार को तेरहवीं संस्कार के
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:03:57