हमने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया लेकिन आंसू जेडीएस-कांग्रेस नेताओं को निकले: पीएम मोदी via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionCommission ElectionsWithTimes Election2019
हाइलाइट्स:कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला पाक पर हमले से निकलते हैं कांग्रेस-जेडीएस के आंसू पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहे हैंचित्रदुर्गा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्गा में पाकिस्तान के बहाने राज्य की जेडीएस-कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने जब पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया तो दर्द वहां के लोगों को हुआ लेकिन आंसू कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं को निकले। पीएम मोदी ने कहा कि जेडीएस-कांग्रेस सरकार कर्नाटक में तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया लेकिन इसका दर्द भारत में कुछ लोगों को महसूस हुआ। यहां के मुख्यंत्री एक कदम आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि हमारे वीरों के शौर्य का बखान नहीं करना चाहिए, यह उनके वोट बैंक को नुकसान पहुंचाता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या आपका वोट बैंक भारत में है या पाकिस्तान में?' कांग्रेस-जेडीएस तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। हम सबका साथ-सबका विश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। मजबूर सरकार कैसी होती है, इसका उदाहरण कर्नाटक है। कर्नाटक की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाजा नहीं है क्योंकि दोनों हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए, स्वार्थ के लिए साथ आए हैं, इसलिए एक दूसरे को संभालने में ही लगे हुए हैं।' एयर स्ट्राइक की तरह ही उन्होंने अंतरिक्ष में हमले पर सवाल उठाए। उनके में इतना साहस हीं नहीं था कि वे मिसाइट टेस्ट को अनुमति देते। वे न तो सैनिकों का सम्मान करते हैं और न ही विज्ञान को। यह समय ऐसे लोगों और पार्टियों को सबक सिखाने का है। कांग्रेस की यह स्पष्ट सोच रही है कि जहां मौका मिले, वहां समाज को ही बांट दो। आजादी के समय से ही इनकी रणनीति तुष्टिकरण की रही है और आज भी स्पष्ट दिख रही है। इनको ना तो देश की चिंता है और ना ही संविधान की। मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार चुननी है प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में आपको सिर्फ सांसद नहीं चुनना है, सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनना है, बल्कि एक मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार चुननी है। मजबूत सरकार ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है। कांग्रेस-जेडीएस की नीयत किसान हित की होती तो कर्नाटक का मैनचेस्टर दावणगेरे बेहाल ना होता। इनकी नीयत काम करने की होती तो अपर भद्रा प्रॉजेक्ट सहित अनेक सिंचाई परियोजनाएं समय पर पूरी हो पातीं। पीएम मोदी ने कहा कि चौकीदार जो कहता है, वह पूरा भी करता है। तीन करोड़ किसानों के खाते में पैसा पहुंच गया है। कांग्रेस-जेडीएस का कर्जमाफी का वादा एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस-जेडीएस की नीयत में ही खोट है। उन्होंने कहा, 'बोफोर्स घोटाला करने वालों के साथ न्याय पक्का है। सिख दंगा कराने वालों के साथ अब न्याय पक्का है। हेलिकॉप्टर घोटाला, 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, कर्जमाफी घोटाला करने वालों के साथ न्याय पक्का है।' कांग्रेस के 20वीं सदी के पापों की सजा 21वीं सदी के नौजवान देंगे।.
हाइलाइट्स:कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला पाक पर हमले से निकलते हैं कांग्रेस-जेडीएस के आंसू पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहे हैंचित्रदुर्गा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्गा में पाकिस्तान के बहाने राज्य की जेडीएस-कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने जब पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया तो दर्द वहां के लोगों को हुआ लेकिन आंसू कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं को निकले। पीएम मोदी ने कहा कि जेडीएस-कांग्रेस सरकार कर्नाटक में तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया लेकिन इसका दर्द भारत में कुछ लोगों को महसूस हुआ। यहां के मुख्यंत्री एक कदम आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि हमारे वीरों के शौर्य का बखान नहीं करना चाहिए, यह उनके वोट बैंक को नुकसान पहुंचाता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या आपका वोट बैंक भारत में है या पाकिस्तान में?' कांग्रेस-जेडीएस तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। हम सबका साथ-सबका विश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। मजबूर सरकार कैसी होती है, इसका उदाहरण कर्नाटक है। कर्नाटक की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाजा नहीं है क्योंकि दोनों हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए, स्वार्थ के लिए साथ आए हैं, इसलिए एक दूसरे को संभालने में ही लगे हुए हैं।' एयर स्ट्राइक की तरह ही उन्होंने अंतरिक्ष में हमले पर सवाल उठाए। उनके में इतना साहस हीं नहीं था कि वे मिसाइट टेस्ट को अनुमति देते। वे न तो सैनिकों का सम्मान करते हैं और न ही विज्ञान को। यह समय ऐसे लोगों और पार्टियों को सबक सिखाने का है। कांग्रेस की यह स्पष्ट सोच रही है कि जहां मौका मिले, वहां समाज को ही बांट दो। आजादी के समय से ही इनकी रणनीति तुष्टिकरण की रही है और आज भी स्पष्ट दिख रही है। इनको ना तो देश की चिंता है और ना ही संविधान की। मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार चुननी है प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में आपको सिर्फ सांसद नहीं चुनना है, सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनना है, बल्कि एक मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार चुननी है। मजबूत सरकार ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है। कांग्रेस-जेडीएस की नीयत किसान हित की होती तो कर्नाटक का मैनचेस्टर दावणगेरे बेहाल ना होता। इनकी नीयत काम करने की होती तो अपर भद्रा प्रॉजेक्ट सहित अनेक सिंचाई परियोजनाएं समय पर पूरी हो पातीं। पीएम मोदी ने कहा कि चौकीदार जो कहता है, वह पूरा भी करता है। तीन करोड़ किसानों के खाते में पैसा पहुंच गया है। कांग्रेस-जेडीएस का कर्जमाफी का वादा एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस-जेडीएस की नीयत में ही खोट है। उन्होंने कहा, 'बोफोर्स घोटाला करने वालों के साथ न्याय पक्का है। सिख दंगा कराने वालों के साथ अब न्याय पक्का है। हेलिकॉप्टर घोटाला, 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, कर्जमाफी घोटाला करने वालों के साथ न्याय पक्का है।' कांग्रेस के 20वीं सदी के पापों की सजा 21वीं सदी के नौजवान देंगे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्नाटक: चुनाव से पहले कांग्रेस-जेडीएस में उभरे मतभेद, सीट बंटवारे से कई नेता नाखुशकांग्रेस-जेडी(एस) के बीच तुमकुर, मांडया और हासन समेत कई इलाकों में मतभेद उभरे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता यहां जेडी(एस) उम्मीदवार के चुनाव प्रचार अभियान में सक्रियता से भाग नहीं ले रहे हैं.
Read more »
मांड्या लोकसभा सीटः देवगौड़ा के पोते निखिल मैदान में, मतभेदों के बीच चुनाव जीतने की चुनौतीबीते एक दशक से जेडीएस लगातार इस सीट से कांग्रेस को टक्कर दे रही है. 2014 में यहां से जेडीएस के सी. एस. पुट्टाराजू ने चुनाव जीता था, लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 2018 में यह सीट छोड़ थी. हालांकि मई 2018 में मांड्या सीट पर हुए उपचुनाव में फिर से जेडीएस के ही एल. आर. शिवराम गौड़ा यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे.
Read more »
मैसूर लोकसभा सीट पर 18 को वोटिंग, बीजेपी दोहरा पाएगी अपनी कामयाबी?मैसूर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. बीजेपी ने प्रताप सिम्हा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस के टिकट पर सी. एच. विजयशंकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं बहुजन समाज पार्टी ने डॉ. बी. चंद्रगौड़ा को टिकट दिया है. कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं. इसलिए इस सीट पर जेडीएस कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दे रही है.
Read more »
चामराजनगर लोकसभा सीटः जेडीएस से गठबंधन, कांग्रेस की राह हुई आसानचामराजनगर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. राज्य में कांग्रेस और जेडीएस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. इसलिए कांग्रेस के उम्मीदवार को जेडीएस का समर्थन प्राप्त है. वहीं बहुजन समाज पार्टी राज्य में अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है. चामराजनगर वह संसदीय क्षेत्र है जिसके अंतर्गत आने वाली कोल्लेगल विधानसभा क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार ने कुछ दिन पहले ही विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. इसलिए बसपा भी यहां अपने लिए संभावनाएं देख रही है
Read more »
बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीटः अभी कांग्रेस काबिज, कामयाबी दोहराने की रहेगी चुनौतीकांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के उम्मीदवार डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण सीट से मैदान में हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने अपने समर्थकों के हुजूम के साथ रोड शो किया. बीजेपी की तरफ से अश्वथ नारायण गौड़ा कांग्रेस-जेडीएस के संयुक्त उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं.
Read more »
बेंगलुरु उत्तरः पुराना गढ़ जीतना चाहेगी कांग्रेस, बीजेपी के सदानंद गौड़ा का है कब्जाभारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं. उत्तर बेंगलुरु सीट पर दोनों दलों ने संयुक्त उम्मीदवार उतारा है. कृष्ण बाइरे गौड़ा कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं वहीं बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
Read more »
बेंगलुरु दक्षिणः बीजेपी के सूर्या कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को दे रहे टक्कर?बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता तेजस्वी सूर्या को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता बीके हरिप्रसाद को चुनाव मैदान में उतारा है. राज्य में जेडीएस और कांग्रेस लोकसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ रहे हैं. इसलिए बीके हरिप्रसाद कांग्रेस-जेडीएस के साझा उम्मीदवार हैं.
Read more »
कर्नाटक: एयरस्ट्राइक के जोश में पानी जैसे जरूरी मुद्दे तक डूबे हुए दिख रहे हैंनोटबंदी, जीएसटी के बाद खिलाफ बह रही हवा अब भाजपा के पक्ष मे, लेकिन जेडीएस-कांग्रेस का एक होना पड़ सकता है भारी इन 11 सीटों पर वोक्कालिगा वोट प्रभावी, जेडीएस को फायदा संभव | KARNATAKA: In the airstroke\'s passion, water seems to be submerged to an important point of view.
Read more »
कोलार लोकसभा सीटः कांग्रेस के किले को भेद पाएगी बीजेपी, क्या कहते हैं सियासी समीकरण?कर्नाटक की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है, क्योंकि जेडीएस और कांग्रेस गंठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं. कोलार में जेडीएस कांग्रेस का समर्थन कर रही है, लिहाजा अपने किले में कांग्रेस और मजबूत होगी. ऐसे में बीजेपी के लिए चुनौती बढ़ेगी.
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 News LIVE UPDATES - बालाकोट के हमले के बाद दर्द पाकिस्तान हुआ लेकिन आंसू यहां कांग्रेस और जेडीएस को साथियों के निकले। महामिलावटी लोग पाकिस्तान की जगह मोदी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर रहे थेः पीएम मोदीलोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बीजेपी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस समेत कई अन्य क्षेत्रियों पार्टियां भी अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के लातूर में रैली की, इसके अलावा कर्नाटक के चित्रदुर्ग और मैसूरे में रैली करेंगे, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की असम और ओडिशा में रैली होने वाली है। आज पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन हैं, 11 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होनी है। जानिए लोकसभा चुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां
Read more »
