4K डिस्प्ले वाला Mi TV 4A 50-Inch मॉडल जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
बता दें कि इस मी टीवी मॉडल को चीनी मार्केट में बीते साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। यह शाओमी स्मार्टफोन 4K यूएचडी डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। भारत में Xiaomi पहले से Mi TV 4A Pro 49 इंच वर्ज़न को बेच रही है जो फुल-एचडी पैनल के साथ आता है। Mi TV 4A Pro 49 को हाल ही में सस्ता किया गया था। यह अब 29,999 रुपये में मिलता है। टिप्सटर इशान अग्रवाल ने मायस्मार्टप्राइस के साथ साझेदारी में मी टीवी 4ए 50 इंच मॉडल को भारत में लॉन्च करने का खुलासा किया है। इस मी टीवी मॉडल की कीमत अभी भी रहस्य ही है। हालांकि, टीवी को जल्द ही मार्केट में लाए जाने की उम्मीद है। याद रहे कि Mi TV 4A 50 इंच मॉडल को बीते साल चीन में लॉन्च किया गया था। इस मार्केट में टेलीविज़न सेट की कीमत 2,399 चीनी युआन है। यह टीवी 4K यूएचडी डिस्प्ले, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ एचएलजी सपोर्ट के साथ आता है। Mi TV 4A रेंज में फ्रेमलेस डिज़ाइन है। इसमें Mi TV Bar इंटीग्रेटेड है जो 10 स्पीकर्स, 2 वायरलेस रियर सेटेलाइट स्पीकर्स और सबवूफर से लैस है। Xiaomi ने मी टीवी 4ए रेंज में डॉल्बी एटमस साउंड दिया है। इसके अलावा टेलीविज़न में एंड्रॉयड ओएस पर पैचवॉल यूआई है। भारत में Mi TV 4A 50 इंच को एंड्रॉयड टीवी के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। साथ में पैचवॉल का भी अनुभव मिलेगा। Mi TV 4A 50 इंच मॉडल में 64 बिट एमलॉजिक एल962 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.
11एसी, ब्लूटूथ 4.2, डॉल्बी और डीटीएस ऑडियो शामिल हैं। टीवी में एचडीएमआई पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स, एवी इनपुट और इथरनेट पोर्ट और S/PDIF ऑडियो आउटपुट है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Mi TV 4A Pro 49 मॉडल की कीमत हाल ही में 29,999 रुपये की गई थी। मी टीवी 4ए प्रो 49 में 49 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले पैनल है। बाकी फीचर 50 इंच मॉडल वाले ही हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में हैरान करने वाली घटना, TV में विस्फोट से 3 बच्चों की मौतसिविल लाइन थाने के प्रभारी ओ.पी. गौतम ने बताया कि कुठौली गांव में एक ही परिवार के अलग-अलग भाइयों के बच्चे देर रात साथ बैठकर टीवी देख रहे थे. इसी दौरान अचानक टीवी में धमाके के साथ आग लग गई. जिसकी वजह से मौके पर ही तीन बच्चों की मौत हो गई.
Read more »
MI vs CSK LIVE: चेन्नई ने जीता टॉस, मुंबई की पहले बैटिंगचेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया है. चेन्नई ने एक बदलाव किया है. मुंबई ने दो बदलाव किए हैं.
Read more »
MI vs CSK LIVE: चेन्नई की आधी टीम लौटी, जडेजा भी आउटचेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया है. चेन्नई ने एक बदलाव किया है. मुंबई ने दो बदलाव किए हैं.
Read more »
IPL में मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, लीग में जीत का शतक लगाने वाली बनी पहली टीममुंबई इंडियंस IPL के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने 100 मैच जीते हैं. चेन्नई के खिलाफ मौजूदा IPL सीजन का 15वां मैच जीतकर मुंबई ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.
Read more »
Xiaomi Mi Fan Festival 2019 सेल शुरू, 1 रुपये में मिलेंगे ये स्मार्टफोनMi Fan Festival 2019 का आगाज़ हो चुका है। सेल के दौरान 1 रुपये में मिलेंगे ये स्मार्टफोन। जानें इनके बारे में।
Read more »
Mi फैन फेस्टिवल का दूसरा दिन, आज 1 रुपये में मिलेगा Poco F1Mi Fan Festival day 2 आज यानी 5 मार्च को शाओमी के मी फैन फेस्टिवल का दूसरा दिन है. आज कंपनी 1 रुपये वाले सेल में अपने दमदार प्रोसेसर वाले Poco F1 को उपलब्ध करा रही है.
Read more »
मुंबई-हैदराबाद का मैच थोड़ी देर में, राजीव गांधी स्टेडियम पर 4 साल से नहीं जीत पाए इंडियंसमुंबई ने 4 में से 2 मैच में जीत हासिल की अंक तालिका में छठे नंबर पर हैदराबाद ने 4 में से 3 मैच जीते, 6 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर | IPL-12, srh vs mi, sunrisers hyderabad, mumbai indians, 19th match, live, news, updates, live score, Dainik Bhaskar, indian premier league, 2019, दैनिक भास्कर, लाइव स्कोर, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस
Read more »
SRH vs MI Live Score, IPL 2019: पोलार्ड-जोसफ के तूफान में उड़ा हैदराबाद, MI की 40 रनों से जीतHyderabad vs Mumbai (SRH vs MI) Live Score IPL 2019: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 136 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को जीत के लिए 137 रनों का टारगेट दिया.
Read more »
