कर्नाटक: चुनाव से पहले -जेडीएस में उभरे मतभेद, सीट बंटवारे से कई नेता नाखुश AbkiBaarKiskiSarkar
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बीच लोकसभा चुनावों में मतभेदों से चिंतित कांग्रेस पुराने मैसूरू क्षेत्र विशेषकर मांडया में स्थानीय नेताओं के बीच मतभेद दूर करने में जुटी है. कांग्रेस-जेडीएस के बीच तुमकुर, मांडया और हासन समेत कई इलाकों में मतभेद उभरे हैं.
कांग्रेस कार्यकर्ता यहां जेडीएस उम्मीदवार के चुनाव प्रचार अभियान में सक्रियता से भाग नहीं ले रहे हैं. वह सीटों के बंटवारे को लेकर नाखुश हैं. कार्यकर्ताओं के ठंडे रवैये से कांग्रेस को इस बात की चिंता है कि जेडीएस कार्यकर्ता भी चिकबल्लापुर, कोलार, उत्तरी बेंगलुरू और बेंगलुरू ग्रामीण में ऐसी ही प्रतिक्रिया दे सकते हैं, जहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव में हैं.ऐसे में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने मंगलवार देर रात मांडया के पार्टी नेताओं से मुलाकात कर उन्हें इस सीट से मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे एवं जेडीएस उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी के लिये प्रचार करने को कहा. कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार मांड्या के पार्टी नेताओं ने राव और सिद्धारमैया को जेडीएस उम्मीदवार का समर्थन करने में आ रहीं दिक्कतों के बारे में बताया. इस बीच बैठक के बाद राव ने बुधवार को पत्रकारों से कहा,'मैंने और विधायक दल के नेता के साथ मिलकर मांडया के हमारे नेताओं से चर्चा की है कि कैसे और क्या करना है. मुझे भरोसा है कि चीजें सुलझ जाएंगी.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: क्या यूपी में बीएसपी का गेम बिगाड़ने में जुटी है कांग्रेस?यूपी में बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस के प्रति सख्त रवैये के कारण उसे सपा-बसपा ने गठबंधन में जगह नहीं दी. ऐसे में कांग्रेस यूपी में बीएसपी का गेम बिगाड़ने की रणनीति पर काम कर रही है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: खरगोन में BJP-कांग्रेस के कड़े मुकाबले में किसका साथ देगी जनता2014 के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर 17,03,271 है, जिनमें से 8,66,897 पुरुष और 8,36,375 महिला मतदाताएं हैं.
Read more »
कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से रायबरेली से चुनाव लड़ने को कहा, वह बोलीं-वाराणसी से क्यों नहीं?Priyanka Gandhi to plea to fight from Rae Bareli, she said- Why not Varanasi, | गुरुवार को प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली के दौरे पर थी, यहां से सोनिया गांधी चुनाव मैदान में हैं प्रियंका ने अमेठी में कहा था- पार्टी यदि उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह तैयार हैं
Read more »
चुनाव 2019: असम में TMC से गठबंधन कर सकता है AIUDF, कांग्रेस से नहीं बनी बातएआईयूडीएफ के एक सूत्र ने बताया कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अजमल ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन से बातचीत की.
Read more »
राहुल के वायनाड से चुनाव लड़ने से क्या कांग्रेस को फ़ायदा होगा?क्या राहुल गांधी का वायनाड से चुनाव लड़ना कांग्रेस को नया जीवनदान देगा. क्या कहतें हैं राजनीति के जानकार.
Read more »
लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक की कार्रवाई, कांग्रेस से जुड़े 687 पेज हटाए- Amarujalaफेसबुक ने दावा किया है कि उसने कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सैन्य कर्मचारियों से जुड़े हुए पेजों को अपनी वेबसाइट
Read more »
त्रिपुरा: क्या लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला वाम से नहीं बल्कि कांग्रेस से है?त्रिपुरा: क्या लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला वाम से नहीं बल्कि कांग्रेस से है? LokSabhaElections2019 Tripura BJP Congress Left IPFT लोकसभाचुनाव2019 त्रिपुरा भाजपा कांग्रेस वामदल आईपीएफटी
Read more »
किशनगंज लोकसभा सीटः चुनाव मैदान में 14 उम्मीदवार, कौन मारेगा बाजी?बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी से इंद्र देव पासवान, तृणमूल कांग्रेस से जावेद अख्तर, कांग्रेस पार्टी से डॉ. मोहम्मद जावेद, आम आदमी पार्टी से अलीमुद्दीन अंसारी, जनता दल (युनाइटेड) से सईद महमूद अशरफ, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन से अख्तरुल इमान, शिवसेना के टिकट से प्रदीप कुमार सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा से शुकल मुरमू और बहुजन मुक्ति पार्टी के टिकट से राजेंद्र पासवान चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »
कटिहार लोकसभा सीट पर तारिक अनवर को टक्कर देंगे ये दिग्गजबिहार की कटिहार लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी से शाह तारिक अनवर, जनता दल (युनाइटेड) से दुलाल चंद्र गोस्वामी, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से मुहम्मद शाकुर, बहुजन समाज पार्टी से शिवनंदन मंडल, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से अब्दुर रहमान, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से गंगा केबट और भारतीय बहुजन कांग्रेस से बसुकीनाथ चुनाव मैदान में हैं. इस बार यहां से कुल नौ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग होगी.
Read more »
