Rajasthan weather update: Hail in Hanumangarh amid sunshine, temp dips. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
जयपुर में पारा 36 डिग्री के करीब पहुंचा; 18 मार्च को 12 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्टराजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश हुई। साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरे। हनुमानगढ़ में दिन में तेज धूप के बीच ओले गिरे। मौसम में बदलाव से तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हुमौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में 16 से 18 मार्च तक मौसम साफ रहने, धूप निकलने और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, 18 मार्च की शाम से एक बार फिर मौसम बदलेगा। 21 मार्च तक राज्य के अलग-अलग एरिया में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। 18 मार्च को कुल 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में रविवार को बीकानेर संभाग के अलावा झुंझुनूं, अलवर के एरिया में बारिश हुई। अलवर, झुंझुनूं, पिलानी के एरिया में तड़के बारिश के साथ कुछ जगह ओले गिरे। हालांकि दिन होने के साथ यहां मौसम खुल गया और आसमान साफ होने से दिन में धूप निकली। गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में दिन में मौसम में बदलाव आया। यहां धूलभरी आंधी चलने के साथ दिन में हल्के बादल छाए और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हनुमानगढ़ के संगरिया में तेज धूप के बीच ओले गिरे। गंगानगर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट हुई और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।हनुमानगढ़ में पारा 30 डिग्री से नीचे रहा बारिश, ओले गिरने का असर हनुमानगढ़ में गर्मी पर देखने को मिला। यहां अधिकतम तापमान कल की तुलना में 3.
7 डिग्री गिरकर 26.9 डिग्री दर्ज हुआ। हनुमानगढ़ के अलावा गंगानगर का अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, जैसलमेर में 35.2 डिग्री, सीकर में 33 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, करौली में 33 डिग्री, फतेहपुर में 34 डिग्री, नागौर में 33.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी चित्तौड़गढ़ में रही, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ।जयपुर में आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप रही। धूप के बीच कुछ समय हल्की हवा चली। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई और 35.7 डिग्री पर पहुंच गया। जयपुर के नजदीक दौसा में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, वनस्थली में 36.3 डिग्री, अजमेर में 34.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में अगले दो दिन 16-17 मार्च को मौसम साफ रहेगा। लेकिन 18 मार्च की शाम से प्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान है। इस सिस्टम का असर 18 से 21 मार्च तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल सकता है।उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश, 2 में बर्फबारीहरियाणा के 10 जिलों में बारिश-ओलावृष्टिपंजाब में अचानक मौसम बदला, अबोहर में ओले गिरेश्रीगंगानगर में बूंदाबांदी, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारीसमस्तीपुर, खगड़िया में कुहासा, 22 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
Rajasthan Rain Hail In Hanumangarh Temperature Drop Western Disturbance Weather Forecast March 19 Weather Change Indian Weather
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बनभूलपुरा दंगा: पांच आरोपितों को हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 18 मार्च कोनैनीताल हाई कोर्ट ने बनभूलपुरा दंगा मामले में पांच आरोपितों - अब्दुल रहमान, वसीम, अब्दुल तस्लीम सहित अन्य - की जमानत याचिकाओं पर फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
Read more »
मधुबनी में 18 केंद्रों पर होगी परिचारी चपरासी भर्ती परीक्षा, 11612 अभ्यर्थी होंगे शामिलBihar Peon Written Test: मधुबनी जिले में परिचारी सह चपरासी पद के लिए 15 मार्च को लिखित परीक्षा 18 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 11,612 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें प्रवेश के लिए सख्त जांच और समय सीमा निर्धारित...
Read more »
IAS ट्रेनी किशनगंज में सीखेंगे खेती-बाड़ी और जीविका के गुर, 18 मार्च तक करेंगे भ्रमणलाल बहादुर शास्त्री अकादमी से 10 IAS प्रशिक्षु अधिकारी किशनगंज के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे कृषि, जीविका, नाबार्ड, चाय और अनानास की खेती का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे।
Read more »
बेगूसराय के हर प्रखंड में बनेगा एक मॉडल स्कूल, 18 विद्यालयों का हुआ चयनराज्य सरकार ने प्रत्येक प्रखंड में एक मॉडल स्कूल विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के 18 विद्यालयों का चयन किया गया है।
Read more »
युवक के मलाशय में 36 घंटे फंसी रही एक लीटर की बोतल, सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बताई चौंकाने वाली वजहआगरा में एक शादीशुदा युवक के मलाशय में एक लीटर की पानी की बोतल 36 घंटे तक फंसी रही, जिससे उसे असहनीय दर्द हुआ। नवदीप अस्पताल में सर्जरी कर बोतल निकाली गई।
Read more »
रामपुर में 18 मार्च से शुरू होगा यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकनरामपुर में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें प्रति शिक्षक कॉपियों की संख्या सीमित करने और सीसीटीवी निगरानी का प्रावधान है। उत्तरपुस्तिका में पैसे मिलने पर राजकोष में जमा कराए जाएंगे और कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read more »
