Plants To Fight Pollution: जहरीली होती जा रही दिल्ली की हवा के बीच अगर आप अपने घर में ये पौधे ले आएंगे और घर के किसी भी कमरे या कोने में रख देंगे तो प्रदूषण छूमंतर हो जाएगा. पॉल्यूशन दुम दबाकर भाग जाएगा और इससे संबंधित परेशानियां आपको नहीं होंगी. जानिए कौन से हैं ये पौधे, कैसे करते हैं काम साथ ही क्या है इनकी कीमत.
द्वारका सेक्टर 22 स्थित करतार नर्सरी के मालिक अंशुल ने बताया कि स्नेक प्लांट प्रदूषण भगाने के लिए एकदम परफेक्ट है. यह हवा को शुद्ध करता है. इस पौधे को आप घर में कहीं भी लगा सकते हैं. स्नेक प्लांट को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है.
इसे पानी भी कम मात्रा में ही दिया जाता है. इसकी कीमत 25 रुपए से लेकर 80 रुपए तक होती है. पीस लिली खूबसूरत सफेद फूलों वाला पौधा है, जो हवा से हानिकारक तत्व जैसे अमोनिया, ट्राइक्लोरोइथीलीन और बेंजीन को सोख लेता है. यह इनडोर एयर क्वालिटी को बेहतर बनाता है और साथ ही कमरे की खूबसूरती भी बढ़ाता है. इसकी देखभाल आसान है और यह कम रोशनी में भी बढ़ सकता है. इसकी कीमत 100 रुपए होती है. तुलसी को लोग घरों में रख कर पूजा भी करते हैं लेकिन यह पौधा पवित्र होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं. यह हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और टॉक्सिन्स को कम करता है और ताजी ऑक्सीजन देता है. इसके अलावा तुलसी से निकलने वाली खुशबू प्रदूषण के असर को कम करने और सांस लेने की समस्याओं से बचाने में भी मदद करती है. इसकी कीमत 60 रुपए से लेकर 150 रुपए तक होती है. एलोवेरा को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. इसके इस्तेमाल से स्किन चमक जाती है. यह हवा को शुद्ध करने में भी बेहद कारगर है. यह बेंजीन और फॉर्मल्डिहाइड जैसे जहरीले तत्वों को अवशोषित करता है और घर की हवा को साफ बनाता है. साथ ही इसकी पत्तियां स्किन और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती हैं. इसके अलावा बोस्टोन फर्न एक ऐसा पौधा है जो घर के अंदर प्रदूषित हवा को दूर करता है. इस पौधे की केयर करने की काफी जरूरत होती है. आप इसे पानी ज्यादा मात्रा में दें ताकि पौधे की नमी बनी रहे. इसी तरह पीस लिली और रबर प्लांट पौधे भी काम करते हैं. ये सभी हवा को साफ बनाते हैं. सभी की कीमत 70 रुपए से शुरू है.
Indoor Plants Snake Plant Peace Lily Tulsi Plant Aloe Vera Boston Fern वायु शुद्ध करने वाले पौधे इनडोर पौधे स्नेक प्लांट पीस लिली तुलसी का पौधा एलोवेरा बोस्टन फ़र्न
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Churu|दिवाली पर कई जगह लगी आग, 100 से ज्यादा लोग पटाखों से झुलसेChuru News: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में दिवाली पर कई जगह आग लगी, जिससे करीब 100 से अधिक लोग पटाखों से झुलस गए.
Read more »
जयपुर में दीवाली पर 100 से ज्यादा लोग पटाखों से झुलसे, कई जगहों पर लगी आगदीवाली के जश्न के बीच जयपुर में पटाखों और आगजनी की घटनाओं के कारण 100 से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा, जबकि शहरभर से लगभग एक दर्जन जगहों पर आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं.
Read more »
ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, लंबाई 100 फीट, हेलिपैड और स्वीमिंग पूल से लैसदुनिया की सबसे लंबी कार 'द अमेरिकन ड्रीम' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जे ओहरबर्ग द्वारा डिजाइन की गई इस लिमोजिन में स्वीमिंग पूल, जकुजी और हेलिपैड जैसी सुविधाएं हैं। शुरुआत में 60 फीट लंबी, बाद में इसे 100 फीट तक बढ़ाया गया। न्यूयॉर्क के ऑटोसियम ने इसे रिस्टोर किया, और अब यह Dezerland Park Orlando’s Auto Museum में प्रदर्शित है। लोग इसकी अनोखी...
Read more »
जल्दी जमा करें होल्डिंग टैक्स, ब्याज में 100% की छूट, 31 मार्च है लास्ट डेटबक्सर में जल्दी जमा करें होल्डिंग टैक्स, ब्याज में 100% की छूट, 31 मार्च है लास्ट डेट
Read more »
Delhi: 100 की रफ्तार, हेलमेट भी नहीं; बैरियर से बाइक टकराई...तीन दोस्तों की गई जानस्वरूप नगर स्थित जीटी करनाल रोड पर मंगलवार रात करीब 1:30 बजे भीषण हादसे में बुलेट पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बाइक सड़क किनारे
Read more »
डिस्को डांसर: भारत की पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्ममिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'डिस्को डांसर' ने 1982 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यह फिल्म भारत की पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बनी और इसने बॉलीवुड में कई बदलाव लाए। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और किम ने मुख्य भूमिका निभाई थी, और इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं।
Read more »
