ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, लंबाई 100 फीट, हेलिपैड और स्वीमिंग पूल से लैस

World's Longest Car News

ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, लंबाई 100 फीट, हेलिपैड और स्वीमिंग पूल से लैस
The American Dream CarLimousine DesignJay Ohrberg
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 22 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 53%

दुनिया की सबसे लंबी कार 'द अमेरिकन ड्रीम' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जे ओहरबर्ग द्वारा डिजाइन की गई इस लिमोजिन में स्वीमिंग पूल, जकुजी और हेलिपैड जैसी सुविधाएं हैं। शुरुआत में 60 फीट लंबी, बाद में इसे 100 फीट तक बढ़ाया गया। न्यूयॉर्क के ऑटोसियम ने इसे रिस्टोर किया, और अब यह Dezerland Park Orlando’s Auto Museum में प्रदर्शित है। लोग इसकी अनोखी...

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। दुनिया की सबसे लंबी कार, The American Dream, ने हाल ही में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यह लिमोजिन 1986 में कैलिफेर्निया के बर्बैंक में मशहूर कार डिजाइनर जे ओहरबर्ग ने बनाई थी। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो कार नहीं बल्कि चलती हुई महल है। इस विशाल लिमोजिन में स्वीमिंग पूल, जकुजी, बाथटब, मिनी गोल्फ क्षेत्र और यहां तक कि हेलिपैड भी है। यह एक साथ 75 से अधिक लोगों को आराम से बिठा सकती है। कार का डिजाइन शुरुआत में यह लिमोजिन सिर्फ 60 फीट लंबी थी। इसे 24 पहियों और दो V8 इंजन के साथ बनाया गया था, एक फ्रंट में और दूसरा रियर में। बाद में जे ओहरबर्ग ने इसे 100 फीट तक बढ़ा दिया, जिससे यह दुनिया की सबसे लंबी कार बन गई और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2003 में दर्ज हुई। इस कार के अंदर की खूबसूरती भी कमाल की है। पीछे के हिस्से पर स्वीमिंग पूल और गोल्फ का छोटा क्षेत्र है। हेलिपैड की सुविधा इसे और भी खास बनाती है। इस लिमोजिन का इंटीरियर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 75 लोग आराम से यात्रा कर सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by Supercar Blondie रिस्टोरेशन का सफर वर्षों तक भुला दी गई इस लिमोजिन को आखिरकार न्यूयॉर्क के Autoseum ने रिस्टोर किया। कार जंग लगी हुई, टूटे हुए पार्ट्स और फीकी पेंट के साथ बर्बाद हो चुकी थी। माइकल मैनिंग, ऑटोसियम के मालिक ने इसे ढूंढा और रिस्टोरेशन का काम शुरू किया। इस प्रोजेक्ट में लगभग तीन साल का समय लगा और 2.

5 लाख डॉलर से अधिक खर्च आए। इसमें शिपिंग, सामग्री और लेबर की लागत शामिल थी। माइकल डेजर और अन्य कार विशेषज्ञों ने मिलकर इसे फिर से जीवंत किया। अब यह लिमोजिन Dezerland Park Orlando’s Auto Museum में दर्शकों के लिए प्रदर्शित है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर इस कार की वीडियो वायरल हो गई है, जिसमें लोग इसकी लंबाई, फीचर्स और अनोखी डिजाइन को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है जैसे Tom & Jerry की कार निकल आई हो।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

The American Dream Car Limousine Design Jay Ohrberg Car Restoration Project Autoseum New York Dezerland Park Orlando Viral Car Video Unique Car Features Custom Limousine American Dream Limo World\U2019s Longest Car Jay Ohrberg Limousine Guinness World Record Car Luxury Limousine Features Helipad Car Design Vintage Car Restoration

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कानपुर मेट्रो: नौबस्ता तक संचालन के लिए 100 दिन का ब्लू प्रिंटकानपुर मेट्रो: नौबस्ता तक संचालन के लिए 100 दिन का ब्लू प्रिंटकानपुर मेट्रो प्रबंधन ने 2019 से निर्माणाधीन पहले कॉरिडोर को गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक विस्तारित करने के लिए 100 दिन की योजना बनाई है। आईआईटी से शुरू होकर मोतीझील और सेंट्रल स्टेशन तक संचालन हो रहा है, अब झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार और बौद्ध नगर होते हुए नौबस्ता तक मेट्रो पहुंचेगी। भूमिगत मार्ग और एलिवेटेड रूट पर तेजी से काम चल रहा है, जिसमें सुरंग निर्माण, ट्रैक बिछाने, और सिग्नलिंग का कार्य शामिल है। दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट को पार करने की चुनौती भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।
Read more »

Odisha News: भुवनेश्वर-कटक में 100 से अधिक लोग घायल, दीवाली मनाने के दौरान हुए हादसेOdisha News: भुवनेश्वर-कटक में 100 से अधिक लोग घायल, दीवाली मनाने के दौरान हुए हादसेभुवनेश्वर और कटक में दिवाली के जश्न के दौरान हुए हादसों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पटाखे जलाते समय झुलसने से कई लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं, धुंध के चलते भुवनेश्वर में एक सड़क दुर्घटना में भी एक व्यक्ति घायल हो गया। पूरे ओडिशा में दीपावली धूमधाम से मनाई गई, घरों को दीपों से सजाया गया और लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा की। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े...
Read more »

Churu|दिवाली पर कई जगह लगी आग, 100 से ज्यादा लोग पटाखों से झुलसेChuru|दिवाली पर कई जगह लगी आग, 100 से ज्यादा लोग पटाखों से झुलसेChuru News: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में दिवाली पर कई जगह आग लगी, जिससे करीब 100 से अधिक लोग पटाखों से झुलस गए.
Read more »

जयपुर में दीवाली पर 100 से ज्यादा लोग पटाखों से झुलसे, कई जगहों पर लगी आगजयपुर में दीवाली पर 100 से ज्यादा लोग पटाखों से झुलसे, कई जगहों पर लगी आगदीवाली के जश्न के बीच जयपुर में पटाखों और आगजनी की घटनाओं के कारण 100 से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा, जबकि शहरभर से लगभग एक दर्जन जगहों पर आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं.
Read more »

आरएसएस के हिंदू राष्ट्र में मुसलमान: 100 सालों में सरसंघचालकों के साथ बदलावआरएसएस के हिंदू राष्ट्र में मुसलमान: 100 सालों में सरसंघचालकों के साथ बदलावआरएसएस के 'हिंदू राष्ट्र' के दृष्टिकोण और मुसलमानों के प्रति बदलते दृष्टिकोण पर चर्चा। मोहन भागवत के हालिया बयानों और आरएसएस की विचारधारा पर एक विश्लेषण। लेख में 1857 के विद्रोह और उस समय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी ज़िक्र है, जिसमें हिंदू और मुसलमानों के बीच एकता और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष की बात कही गई है।
Read more »

Viral Video: పడవపైకి దూసుకొచ్చిన 100 అడుగుల కొండచిలువ..మనిషిపైకి ఒక్కసారిగా పడితే..!Viral Video: పడవపైకి దూసుకొచ్చిన 100 అడుగుల కొండచిలువ..మనిషిపైకి ఒక్కసారిగా పడితే..!Snake Viral Video: సోషల్ మీడియాలో తరచూ అనేక వీడియోలు వైరల్ అవుతుంటాయి. అందులో భయంకరమైన పాములు తెగ ట్రెండ్ అవుతుంటాయి. ఇప్పుడు అలాంటి ఓ భయంకరమైన కొండచిలువ వీడియో ఉలిక్కిపడేలా చేస్తుంది.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:33:26