केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के संबंध में सार्थक चर्चा हुई. डॉ सौम्या ने कोविड-19 की रोकथाम में भारत के प्रयासों की सराहना की.’
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन से मुलाकात की और भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के लिए वैश्विक स्वास्थ्य निकाय की मंजूरी पर चर्चा की.
मांडविया ने ट्वीट किया, ‘डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन के साथ मुलाकात की. भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के संबंध में सार्थक चर्चा हुई. डॉ सौम्या ने कोविड-19 की रोकथाम में भारत के प्रयासों की सराहना की.' यह भी पढ़ेंराज्यसभा को पिछले महीने बताया गया था कि भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल कराने के लिए नौ जुलाई को सारे जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए थे और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है.We had a productive discussion on WHO's approval of @BharatBiotech's COVAXIN.@DoctorSoumya also appreciated India's efforts for the containment of #COVID19pic.twitter.com/5gnAOQkeT3 — Mansukh Mandaviya August 12, 2021यह पूछे जाने पर कि क्या यह सरकार के संज्ञान में आया है कि भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले कोवैक्सीन टीके को कई देशों द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है, स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने लिखित जवाब में कहा था कि सरकार को पता है कि वर्तमान में कोवैक्सीन डब्ल्यूएचओ की आपातकालीन उपयोग सूची का हिस्सा नहीं है. इस मुद्दे के समाधान के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में प्रवीण पवार ने राज्यसभा को बताया कि कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज भारत बायोटेक द्वारा डब्ल्यूएचओ को नौ जुलाई तक जमा कर दिए गए हैं और एजेंसी द्वारा समीक्षा प्रक्रिया शुरू हो गई है.राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के साथ साझेदारी में भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन को तीन जनवरी को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिली थी. बाद में परीक्षण के परिणामों से पता चला कि टीका 78 प्रतिशत तक कारगर है.Union Health MinisterDr Soumya SwaminathanCoronavirusटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | कोरोनावायरस के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें |
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका ने कहा: भारत की अफगानिस्तान में रही अहम भूमिका, पेंटागन ने पाक को दी नसीहतअमेरिका ने कहा: भारत की अफगानिस्तान में रही अहम भूमिका, पेंटागन ने पाक को दी नसीहत USA Afghanistan Taliban India Pakistan Pentagon
Read more »
मुख्यमंत्री के दौरे की बच्चे ने की गजब रिपोर्टिंग, CM बीरेन ने शेयर किया VIDEOमणिपुर के एक बच्चे (Manipur Kid Video Reporting) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बच्चा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Manipur Chief Minister N Biren Singh) के दौरे की अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है.
Read more »
कश्मीरी पत्रकार ने कहा- डिलीट ट्वीट को लेकर पुलिस ने पांच घंटे तक पूछताछ कीकश्मीरी पत्रकार इरफ़ान अमीन मलिक ने जम्मू कश्मीर की फिल्म नीति के बारे में सात अगस्त की शाम को एक ट्वीट पोस्ट किया था. हालांकि ट्वीट पोस्ट करने के दो मिनट के भीतर ही उन्होंने उसे डिलीट कर दिया था, लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस ने आठ अगस्त को मलिक को दक्षिण कश्मीर के त्राल पुलिस स्टेशन बुलाया, जहां उनसे इस संबंध में पांच घंटे तक पूछताछ की गई.
Read more »
केरल में कोरोना: नए वेरिएंट की खबर निराधार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया अफवाहकेरल में कोरोना: नए वेरिएंट की खबर निराधार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया अफवाह Kerala Coronavirus CoronaNewVariant
Read more »
पीएम मोदी की एडवाइजरी काउंसिल ने की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की सिफारिशरिपोर्ट में 50 वर्ष से ऊपर के कर्मचारियों के कौशल को विकसित करने की भी सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास हो सके।
Read more »
आगरा: तीन तलाक और छह निकाह करने वाले पूर्व मंत्री की अग्रिम जमानत की सुनवाई टलीतीन तलाक के मामले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री चौधरी बशीर की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. तीन तलाक के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी. अब अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी.
Read more »
