सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है. शेयर बाजार में गिरावट के साथ-साथ सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुँच रही है. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कदमों का सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ रहा है. ट्रंप ने लंदन से अमेरिका के सोने को वापस लाने का फैसला किया है, जिससे सोने की कीमत में तेजी आ रही है.
भारत में सोने की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. सोना की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है, जबकि शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है. एक तरफ शेयर बाजार में भारी तेजी नजर आ रही है तो दूसरी तरफ सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंचती जा रही है. अगर ऐसा ही जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं जब सोना 1 लाख रुपए के आंकड़े को छू लेगा. सोने की कीमत में तेजी का मुख्य कारण अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कदम हैं.
ट्रंप सोने के भंडार बढ़ाने के लिए अमेरिका से सोना लंदन की थ्रेड स्ट्रीट से वापस लाइए जा रहे हैं. न्यूयॉर्क गोल्ड रिजर्व को बढ़ाने पर उनका फोकस बढ़ गया है. अमेरिका का गोल्ड रिजर्व 17.5 मिलियन ट्रॉय औंस से बढ़कर 34 मिलियन ट्रॉय औंस पर पहुंच गया है. ट्रंप अमेरिका का गोल्ड रिजर्व बढ़ाने के लिए टैरिफ का वार तेज करने वाले हैं, जिसके कारण इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत बढ़ना तय है.मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 300 रुपये की तेजी के साथ 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी. सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 300 रुपये की तेजी के साथ 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी की कीमत भी 800 रुपये की तेजी के साथ 99,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. इसका पिछला बंद भाव 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम था. एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, शुल्क को लेकर वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने में सकारात्मक रुझान जारी रहा. बैंकों और कोषों द्वारा सुरक्षित-संपत्ति में उच्च आवंटन बनाए रखने के साथ, सोने को अच्छा समर्थन मिला है।. डोनाल्ड ट्रंप के भाषण जैसे प्रमुख कार्यक्रम, साथ ही फेडरल रिजर्व और रिजर्व बैंक की बैठक का ब्योरा आने वाले सत्रों में बाजार की अस्थिरता को बढ़ाएंगे. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 24.94 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,925.64 डॉलर प्रति औंस हो गया. कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, कॉमेक्स 2,925 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा है क्योंकि निवेशक अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच तनाव के साथ-साथ यूक्रेन शांति वार्ता के घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैंइस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना लगभग 16 डॉलर बढ़कर 2,912.50 डॉलर प्रति औंस हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा हालांकि, फेडरल रिजर्व के सदस्य पैट्रिक हार्कर की तीखी टिप्पणियों के कारण आगे की बढ़त पर रोक लग गई, जिन्होंने सोमवार रात केंद्रीय बैंक से ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने की वकालत की. एशियाई कारोबारी घंटों में मार्च डिलिवरी वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 0.47 प्रतिशत बढ़कर 33 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया
सोना कीमत ट्रंप अमेरिका वैश्विक बाजार सर्राफा न्यूयॉर्क गोल्ड रिजर्व
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्यार के चक्कर में पाकिस्तान पहुंचे अलीगढ़ के युवक बादल बाबूएक अलीगढ़ के युवक ने पाकिस्तान की सीमा पार कर प्यार के लिए जाना था। लेकिन प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया और अब वह जेल में है।
Read more »
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विवाद, सोना 82 हजार पार, तेंदुलकर को लाइफटाइम अवॉर्डराष्ट्रपति मुर्मू के संसद अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं का विवाद, सोने की कीमत 82 हजार पार, सचिन तेंदुलकर को लाइफटाइम अवॉर्ड, AAP के 8 विधायकों का इस्तीफा और अन्य खबरें
Read more »
अमेरिका ने 104 भारतीयों को अवैध प्रवेश के आरोप में वापस भेजाअमेरिका ने 104 भारतीय नागरिकों को अवैध प्रवेश के आरोप में अपने देश वापस भेज दिया है। इन भारतीयों ने मेक्सिको के रास्ते अमेरिका की सीमा पार करने का प्रयास किया था।
Read more »
सोने के भाव में फिर तेजी... 24 कैरेट गोल्ड ₹85,000 पार, जानें 22 कैरेट की कीमतGold Rate Ranchi: सोने के भाव में फिर तेजी... 24 कैरेट गोल्ड ₹85,000 पार, जानें 22 कैरेट की कीमत
Read more »
ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर दियाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर दिया है। यह आदेश उन्होंने मेक्सिको के खिलाफ कठोर रुख अपनाते हुए दिया है।
Read more »
सोने की कीमतें 88,500 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई परसोमवार को सोने की कीमतें 2,430 रुपये बढ़कर 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं. ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती और कमजोर रुपये के कारण यह बढ़ोतरी हुई है. चांदी की कीमतें भी बढ़ी हैं.
Read more »
