राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विवाद, सोना 82 हजार पार, तेंदुलकर को लाइफटाइम अवॉर्ड

खबरें News

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विवाद, सोना 82 हजार पार, तेंदुलकर को लाइफटाइम अवॉर्ड
राष्ट्रपति अभिभाषणसोना की कीमतसचिन तेंदुलकर
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रपति मुर्मू के संसद अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं का विवाद, सोने की कीमत 82 हजार पार, सचिन तेंदुलकर को लाइफटाइम अवॉर्ड, AAP के 8 विधायकों का इस्तीफा और अन्य खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अभिभाषण दिया। कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर विवाद हुआ। सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए बेचारी शब्द इस्तेमाल किया। वहीं राहुल ने भाषण को बोरिंग बताया। राष्ट्रपति भवन के प्रेस सेक्रेटरी ने भी सोनिया गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- विपक्षी सांसदों का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। भाजपा ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की। PM बोले- ये आदिवासियों का अपमान।\ AAP के 8

विधायकों ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। इन सभी ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और पार्टी में भ्रष्टाचार को इस्तीफे की वजह बताई। AAP ने 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसमें 26 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे. जबकि 4 विधायकों की सीट बदली गई थी। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा।\सोने की कीमत पहली बार 82 हजार रुपए के पार चली गई है। शुक्रवार को सोना 862 से बढ़कर 82,165 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 31 दिन में इसके दाम 6,003 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी 7,160 रुपए बढ़कर 93,177 रुपए प्रति किलो हो गई है। अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है। महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।\ऋषि अजय दास ने लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ममता को महामंडलेश्वर बनाने में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, जिस पर (ममता पर) देशद्रोह का आरोप हो। उसे महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है? हालाँकि, महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण ने अजय दास के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा- वे कौन होते हैं, मुझे अखाड़े से निकालने वाले। उन्हें खुद 2017 में किन्नर अखाड़े से निकाल दिया गया था।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने दैनिक भास्कर से कहा- किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर को अखाड़े से निकालने की बात गलत हैं। आखिर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को निकालने वाले ऋषि अजय दास होते कौन हैं? हम उन्हें नहीं जानते।\BCCI सचिन तेंदुलकर को लाइफ टाइम अवॉर्ड देने जा रहा है। तेंदुलकर को यह अवॉर्ड आज BCCI के हेड ऑफिस में वार्षिक समारोह में दिया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने PTI से इस बात की पुष्टि की है। 51 साल के तेंदुलकर यह अवॉर्ड हासिल करने वाले 31वें क्रिकेटर होंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए BCCI पॉली उमरीगर अवॉर्ड देगा। जबकि स्मृति मंधाना ने महिला वर्ग में यह पुरस्कार जीता है।तेंदुलकर ने भारत के लिए 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं, जबकि 463 वनडे में उनके नाम 18,426 रन हैं। सचिन ने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है। इससे पहले 2023 में भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को यह अवॉर्ड दिया गया था।\वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इसके अनुसार FY26 यानी, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान GDP ग्रोथ 6.3% से 6.8% रहने का अनुमान है। वहीं, 2023-2024 में रिटेल महंगाई 5.4% थी, जो अप्रैल-दिसंबर 2024 में 4.9% हो गई। इकोनॉमिक सर्वे बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। इसमें देश की GDP का अनुमान और महंगाई समेत कई जानकारियां होती है। इससे पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत कैसी है।खाने-पीने की चीजें सस्ती होने से दिसंबर में रिटेल महंगाई दर 4 महीने के निचले स्तर पर आ गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महंगाई घटकर 5.22% हो गई है। इससे पहले नवंबर में महंगाई दर 5.48% पर थी। वहीं 4 महीने पहले अगस्त में महंगाई 3.65% पर थी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

राष्ट्रपति अभिभाषण सोना की कीमत सचिन तेंदुलकर AAP विधायक इस्तीफा महंगाई नए बजट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डॉगी के जन्मदिन पर 40 हजार रुपये का केक मंगवायाडॉगी के जन्मदिन पर 40 हजार रुपये का केक मंगवायाझारखंड के जमशेदपुर में रहने वाली सपना सोना ने अपने डॉगी रॉ‍टविलर 'रोज' के जन्मदिन पर 40 हजार रुपये का केक मंगवाया और 300 लोगों को पार्टी में आमंत्रित किया।
Read more »

'पुअर लेडी...' राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी का रिएक्शन, कहा- अंत तक थक गई थीं'पुअर लेडी...' राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी का रिएक्शन, कहा- अंत तक थक गई थींराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन संबोधन किया, सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर रिएक्शन में कहा कि भाषण के अंत तक राष्ट्रपति थक गई थीं.
Read more »

सोनिया गांधी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया ने खड़ा कर दिया विवादसोनिया गांधी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया ने खड़ा कर दिया विवादराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद के संयुक्त सत्र में अभिभाषण पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया ने विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद गांधी परिवार (राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी) गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म अपने अभिभाषण में एक ही बात का बार-बार जिक्र कर रहीं थीं। इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। बेचारी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।
Read more »

सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानितसचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानितसचिन तेंदुलकर, क्रिकेट के भगवान के नाम से जाने जाने वाले, को बीसीसीआई के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें शनिवार को मुंबई में बोर्ड के वार्षिक समारोह में दिया जाएगा। तेंदुलकर भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उनके नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक टेस्ट और वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है।
Read more »

सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानितसचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानितभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय बोर्ड अपने वार्षिक समारोह में 1 फरवरी को उन्हें यह सम्मान देगा।
Read more »

सचिन तेंदुलकर को सीके नायडू 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानितसचिन तेंदुलकर को सीके नायडू 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानितसचिन तेंदुलकर को वर्ष 2024 के लिए सीके नायडू 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान और लगातार प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार उन्हें दिया जाएगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:12:42