सोने की कीमतें 88,500 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर

Finance News

सोने की कीमतें 88,500 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर
GOLDPRICECOMMODITYMARKET
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

सोमवार को सोने की कीमतें 2,430 रुपये बढ़कर 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं. ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती और कमजोर रुपये के कारण यह बढ़ोतरी हुई है. चांदी की कीमतें भी बढ़ी हैं.

Gold Price Hike: सोने की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. यह 88,500 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई. अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी कीमतों में आए बदलाव और लेटेस्ट रेट पर जरूर नजर डालें.

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार सोने की कीमतें 2,430 रुपये बढ़कर 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मताबिक, यह बढ़ोतरी ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती और कमजोर रुपये के कारण हुई है. ज्वैलर्स और खुदरा विक्रेताओं द्वारा भारी खरीदारी ने भी कीमतों को बढ़ावा दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका में सभी स्टील और एल्युमिनियम आयात पर 25 फीसदी नए टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद ग्लोबल मार्केट्स में सोने की कीमतें 2,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गईं. चांदी की भी बढ़ी चमक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सप्ताह 86,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. स्थानीय बाजारों में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,430 रुपये बढ़कर 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई. चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं. एमसीएक्स पर भी बढ़ गया भाव ट्रेडर्स ने कहा कि निवेशक ग्लोबल इनकोनॉमिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं और रिस्क वाले एयेट्स जैसे शेयरों को छोड़ रहे हैं. एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध 940 रुपये बढ़कर 85,828 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए. ट्रेड वॉर की चिंताओं से सोने में तेजी एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट – कमोडिटी और करेंसी जतिन त्रिवेदी ने कहा, “सोने ने मजबूत बढ़त दर्ज की. एमसीएक्स में 85,800 रुपये से ऊपर और स्पॉट बाजारों में 2,900 डॉलर तक पहुंच गया क्योंकि ट्रंप के नए टैरिफ ने ट्रेड वॉर की चिंताओं को बढ़ा दिया. किस देशों को शामिल किया गया है या बाहर रखा गया है, इस पर कोई स्पष्टता नहीं होने के कारण ग्लोबल ट्रेड में अनिश्चितता ने अगम बुलियन बाइंग को प्रेरित किया है,” मोबाइल पर ऐसे जानें गोल्ड का ताजा भाव बता दें कि सरकारी छुट्टियों के अलावा आईबीजेए शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता. आप अपने मोबाइल पर सोने का रिटेल प्राइस जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं, जिसके बाद आपको एसएमएस के जरिए ताजा रेट मिल जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

GOLDPRICE COMMODITY MARKET INVESTMENT TRUMP

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोने की कीमत ऑल-टाइम हाई, TRAI के नियम में कॉलिंग+SMS प्लान सस्ते हुएसोने की कीमत ऑल-टाइम हाई, TRAI के नियम में कॉलिंग+SMS प्लान सस्ते हुएसोने की कीमत बुधवार (29 जनवरी) को अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नियम में कॉलिंग+SMS प्लान सस्ते हुए हैं। मारुति सुजुकी इंडिया का मुनाफा 16% बढ़ा है। टाटा मोटर्स का मुनाफा 22% घटकर 5,451 करोड़ रहा है। अडाणी पावर का मुनाफा 7.40% बढ़कर 2,940 करोड़ रहा है। बजट में कुछ महंगे सामानों के टैरिफ में कटौती हो सकती है।
Read more »

उधर, सीतारमण पढ़ रही थीं बजट, इधर गोल्ड की कीमतों में हो गया बड़ा खेल!उधर, सीतारमण पढ़ रही थीं बजट, इधर गोल्ड की कीमतों में हो गया बड़ा खेल!वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया, जिसमें सोने पर कोई विशेष घोषणा नहीं की गई, लेकिन सोना ₹84,900 प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया.
Read more »

सोने की कीमत 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची, चांदी भी लगातार चौथे दिन मजबूतसोने की कीमत 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची, चांदी भी लगातार चौथे दिन मजबूतराष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बरकरार रही. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोने की कीमत में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई थी. वहीं चांदी भी लगातार चौथे दिन मजबूत होकर 95,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
Read more »

सोने की कीमत 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची, रुपया गिरकर ऑल टाइम लो परसोने की कीमत 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची, रुपया गिरकर ऑल टाइम लो परभारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें 270 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं. दूसरी ओर, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिरकर 87.57 पर बंद हुआ. ट्रेडर्स ने बताया कि लोकल ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी, कमजोर रुपया और शेयर बाजार में गिरावट ने सोने की कीमतों में उछाल को बढ़ावा दिया.
Read more »

सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, यह साल 90 हजार तक जा सकता हैसोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, यह साल 90 हजार तक जा सकता हैसोना आज यानी 10 फरवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुँच गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 669 रुपए बढ़कर 85,368 रुपए पर पहुँच गया है। इससे पहले सोना 84,699 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। वहीं आज चांदी में आज गिरावट है। 1 किलो चांदी की कीमत 451 रुपए कम होकर 94,940 रुपए किलो पर आ गई है।
Read more »

सोने की कीमतों में जोरदार तेजी, 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर नया ऑल टाइम हाईसोने की कीमतों में जोरदार तेजी, 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर नया ऑल टाइम हाईसोने की कीमतें लगातार रिकॉर्ड स्तर पर चढ़ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस्पात और एल्यूमीनियम आयात पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें 2,900 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गईं।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:07:47