भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें 270 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं. दूसरी ओर, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिरकर 87.57 पर बंद हुआ. ट्रेडर्स ने बताया कि लोकल ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी, कमजोर रुपया और शेयर बाजार में गिरावट ने सोने की कीमतों में उछाल को बढ़ावा दिया.
भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार (6 फरवरी, 2025) को सोने का भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली. दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत ें 270 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं. दूसरी ओर रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिर गया और शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए. 99.5 फीसदी प्योरिटी वाले सोने की कीमत 270 रुपये बढ़कर 85,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मंगलवार को यह 85,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण बुधवार को बुलियन बाजार बंद थे. इस साल 8.41 फीसदी बढ़ी है सोने की कीमत ट्रेडर्स ने बताया कि लोकल ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी, कमजोर रुपया और शेयर बाजार में गिरावट ने सोने की कीमतों में उछाल को बढ़ावा दिया. इस साल, सुरक्षित निवेश की मांग और मजबूत ग्लोबल ट्रेंड्स के कारण सोने की कीमत 6,680 रुपये प्रति 10 ग्राम या 8.41 फीसदी बढ़ी है. आज कितने पर पहुंच गई चांदी? हालांकि, चांदी की कीमतें स्थिर रहीं और 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रहीं. ऑल टाइम लो लेवल पर बंद हुआ रुपया गुरुवार (6 फरवरी) को रुपया 14 पैसे गिरकर 87.57 (प्रोविजनल) के ऑल टाइम लो लेवल पर बंद हुआ, क्योंकि आरबीआई की एमपीसी में शुक्रवार (7 फरवरी) को रेट कटौती की संभावना बढ़ने से रुपया दबाव में आ गया. कमजोर रुपया डॉलर-मूल्य वाले सोने के आयात को महंगा बनाता है. एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट-कमोडिटी और करेंसी जतिन त्रिवेदी ने कहा, “मार्केट पार्टिसिपेंट आगामी आरबीआई एमपीसी और शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी नॉन-फॉर्म पेरोल और बेरोजगारी डेटा पर ध्यान फोकस कर रहे हैं. रुपये की चाल और कॉमेक्स सोने के ट्रेंड सोने की अगली कीमत की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.” मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं
सोना चांदी बाजार कीमत रुपया आरबीआई एमपीसी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोने की कीमतों में मंगलवार को मामूली गिरावटसोने की कीमतों में मंगलवार को मामूली गिरावट देखने को मिली है। IBJA के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 35 रुपए गिरकर 77,126 रुपए पर आ गया है।
Read more »
सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्रामदिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने के दाम बढ़े हैं। इसके उलट, चांदी की कीमत 500 रुपये टूटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
Read more »
सोने की कीमत 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गईसोने की कीमतें ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। पहली बार सोने की कीमत 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार आठवें कारोबारी सत्र में तेजी देखी गई।
Read more »
उधर, सीतारमण पढ़ रही थीं बजट, इधर गोल्ड की कीमतों में हो गया बड़ा खेल!वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया, जिसमें सोने पर कोई विशेष घोषणा नहीं की गई, लेकिन सोना ₹84,900 प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया.
Read more »
सोने की कीमत 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची, चांदी भी लगातार चौथे दिन मजबूतराष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बरकरार रही. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोने की कीमत में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई थी. वहीं चांदी भी लगातार चौथे दिन मजबूत होकर 95,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
Read more »
गोल्ड की कीमत पहली बार साढ़े ₹84 हजार के पार: रुपया ऑल टाइम लो पर, डॉलर के मुकाबले 25 पैसा गिरकर 87.37 पर आयाGold reaches all time high indian Rupee all time low| Business Brief, कल की बड़ी खबर सोने के दाम से जुड़ी रही। सोना बुधवार (5 फरवरी) को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।
Read more »
