सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

वित्त News

सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोनाचांदीकीमतें
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने के दाम बढ़े हैं। इसके उलट, चांदी की कीमत 500 रुपये टूटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

नई दिल्‍ली: दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने के दाम बढ़े हैं। इस तेजी का मुख्य कारण स्थानीय बाजार में खरीदारों की बढ़ी हुई मांग है। इसके उलट, चांदी की कीमत 500 रुपये टूटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, लेकिन घरेलू बाजार में मांग बढ़ने से सोने में तेजी रही।र‍िकॉर्ड लेवल के पास पहुंचा सोना दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की चमक बढ़ी। सोना 700 रुपये महंगा होकर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को सोना 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.

5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 700 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 81,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सोने की यह कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब है जो पिछले साल 31 अक्टूबर को देखा गया था। उस दिन 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 82,400 रुपये और 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। गुरुवार को यह 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोने और चांदी की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव बाजार की चाल पर निर्भर करता है।क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट?विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें कमजोर रहीं। इसके बावजूद स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इसका सबसे बड़ा कारण है आभूषण बनाने वालों की बढ़ी हुई मांग। दूसरी तरफ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 21.10 डॉलर प्रति औंस घटकर 2,729.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। कॉटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला ने कहा, 'अमेरिकी आवास और औद्योगिक उत्पादन आंकड़े आने से पहले सोना 2,750 डॉलर प्रति औंस से थोड़ा नीचे आ गया।' कॉमेक्स चांदी वायदा भी एशियाई बाजार में 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 31.26 डॉलर प्रति औंस पर रहा।सोने-चांदी की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए सोच-विचार का विषय है। बाजार के जानकारों की सलाह है कि निवेश से पहले अच्छी तरह से जानकारी हासिल कर लें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

सोना चांदी कीमतें बाजार मांग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वाराणसी में सुर्खियों में सोने की कीमतों में गिरावटवाराणसी में सुर्खियों में सोने की कीमतों में गिरावटनए साल की तैयारी के चलते वाराणसी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई. 24 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये लुढ़कर 77490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 71050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 58130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई.
Read more »

सोनचांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, लखनऊ में 22-24K सोने का रेटसोनचांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, लखनऊ में 22-24K सोने का रेटसोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. भारत में 22 कैरेट सोने का भाव 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है. लखनऊ में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71,490 रुपये और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 77,980 रुपये है. चांदी के दाम में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है. आज एक किलो चांदी का रेट 92,300 रुपये है.
Read more »

सोने का भाव आज बढ़ गया, जानें लखनऊ में नए साल के दूसरे दिन रेटसोने का भाव आज बढ़ गया, जानें लखनऊ में नए साल के दूसरे दिन रेटसोने का भाव आज बढ़ गया है। नए साल के दूसरे दिन 22 कैरेट सोने का भाव 71,660 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 78,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71,660 रुपये है और 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 78,160 रुपये है। चांदी की कीमत में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 90,400 रुपये है।
Read more »

सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी की कीमत में वृद्धिसोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी की कीमत में वृद्धिसोमवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। दिल्ली में सोने की कीमत 700 रुपये कम हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत में 300 रुपये की वृद्धि हुई है।
Read more »

सोने की कीमत में भारी गिरावट, दिल्ली में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गयासोने की कीमत में भारी गिरावट, दिल्ली में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गयासोमवार को शेयर बाजार के क्रैश के साथ ही सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गई।
Read more »

सोने की कीमतें 700 रुपये घटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम परसोने की कीमतें 700 रुपये घटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम परदिल्ली सराफा बाजार में सोने के दाम सोमवार को 700 रुपये घटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। जबकि चांदी के दामों में 300 रुपये की तेजी देखी गई और यह 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:33:19