AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार के एक विभाग की तारीफ की है। इतना ही नहीं सौरभ भारद्वाज ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है। 53 सेकेंड के इस वीडियो में वह रेलवे विभाग की तारीफ करते सुने जा सकते हैं।
नई दिल्ली: कोई विपक्षी दल का नेता सरकार की तारीफ करे ऐसा कम ही देखने को मिलता है। हालांकि इससे विपरीत एक नजारा तब देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेलवे की तारीफ की। सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बेहतर साफ-सफाई की व्यस्था को देख खुशी जाहिर की साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तारीफ भी की। सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें वह रेल मंत्री की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में वह अश्विनी वैष्णव के साथ ही सफाई कर्मचारियों की भी तारीफ कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैंने अक्सर रेल मंत्रालय और रेल मंत्री की रेल हादसों को लेकर आलोचना की है और यह आलोचना उचित थी। लेकिन, आज मैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आया और स्लीपर क्लास के प्रतीक्षालय का दौरा किया। यहां के टॉयलेट मेरी अपेक्षा से कहीं अधिक साफ थे। 53 सेकेंड के इस वीडियो में सौरभ भारद्वाज कहते हैं कि आज मैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हूं। प्लेटफॉर्म नंबर 1 के स्लीपर क्लास के वेटिंग रूम में भी गया और टॉयलेट भी यूज किया और वह उम्मीद से बेहतर था। साफ-सुथरा था और वहां एक कर्मचारी भी था। AAP नेता ने कहा कि मैं मानता हूं कि कोई चीज अच्छी हो तो हमें उसे स्वीकार भी करना चाहिए। सौरभ भारद्वाज के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने देखा है और मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वेटिंग रूम अब प्राइवेट कम्पनी को दे दिया गया है और वह प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज करते हैं l वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या बीजेपी जॉइन करने का प्लान है।.
नई दिल्ली: कोई विपक्षी दल का नेता सरकार की तारीफ करे ऐसा कम ही देखने को मिलता है। हालांकि इससे विपरीत एक नजारा तब देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेलवे की तारीफ की। सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बेहतर साफ-सफाई की व्यस्था को देख खुशी जाहिर की साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तारीफ भी की। सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें वह रेल मंत्री की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में वह अश्विनी वैष्णव के साथ ही सफाई कर्मचारियों की भी तारीफ कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैंने अक्सर रेल मंत्रालय और रेल मंत्री की रेल हादसों को लेकर आलोचना की है और यह आलोचना उचित थी। लेकिन, आज मैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आया और स्लीपर क्लास के प्रतीक्षालय का दौरा किया। यहां के टॉयलेट मेरी अपेक्षा से कहीं अधिक साफ थे। 53 सेकेंड के इस वीडियो में सौरभ भारद्वाज कहते हैं कि आज मैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हूं। प्लेटफॉर्म नंबर 1 के स्लीपर क्लास के वेटिंग रूम में भी गया और टॉयलेट भी यूज किया और वह उम्मीद से बेहतर था। साफ-सुथरा था और वहां एक कर्मचारी भी था। AAP नेता ने कहा कि मैं मानता हूं कि कोई चीज अच्छी हो तो हमें उसे स्वीकार भी करना चाहिए। सौरभ भारद्वाज के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने देखा है और मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वेटिंग रूम अब प्राइवेट कम्पनी को दे दिया गया है और वह प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज करते हैं l वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या बीजेपी जॉइन करने का प्लान है।
Saurabh Bhardwaj News Saurabh Bhardwaj Railway Aap Modi Railway सौरभ भारद्वाज आप नेता मोदी सरकार तारीफ रेलवे तारीफ आप नेता नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केजरीवाल बोले- मोदी ने अमेरिकी कपास पर 11% टैक्स हटाया: यह किसानों के साथ धोखा: केंद्र ने कहा- टेक्सटाइल इं...Aam Aadmi Party (AAP) Arvind Kejriwal Update.
Read more »
AAP MLA Arrested: পুলিসের হাত ফসকে পালাল পরকীয়া-ধ*র্ষণে অভিযুক্ত আপ বিধায়ক! টান টান নাটক...AAP MLA Harmeet Singh arrested on rape and cheating charges
Read more »
जम्मू-कश्मीर में AAP विधायक की गिरफ्तारी ने क्या बीजेपी-विरोधी गोलबंदी का दरवाजा खोल दिया है?जम्मू-कश्मीर में AAP विधायक मेहराज मलिक पर लगे PSA ने सियासी भूचाल ला दिया है.
Read more »
WATCH: তোমার দম থাকলে ওই ২৬ বিধবাকে...! পহেলগাঁও কাণ্ড টেনে সূর্যকে বেনজির আক্রমণ AAP নেতার...AAP Leader Saurabh Bharadwaj Attacks Suryakumar Yadav Over Pahalgam Terror Attack 2025
Read more »
दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे RSS की कहानी, AAP ने जताया विरोधदिल्ली में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को राष्ट्रनीति शिक्षा योजना के तहत स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की भूमिका और गुमनाम नेताओं के बारे में पढ़ाया जाएगा. इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है.
Read more »
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज को ऐसा क्या दिखा... सरकार की तारीफ कर दीDelhi News: सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि अक्सर उन्होंने रेल मंत्रालय की आलोचना की है, लेकिन आज उन्हें एक सकारात्मक अनुभव मिला. उन्होंने वेटिंग रूम में जाकर वहां के टॉयलेट की सफाई देखकर हैरानी जताई.
Read more »
