एक बच्ची ने सूझबूझ से काम लिया और दूसरे बच्चों की मदद करते हुए टीचर के साथ सुरक्षित बाहर निकली
गुजरात स्थित सूरत के तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई है. जब आग लगी तो कोचिंग सेंटर में क्लासेज चल रही थीं. इस दौरान एक बच्ची ने सूझबूझ से काम लिया और दूसरे बच्चों की मदद करते हुए टीचर के साथ सुरक्षित बाहर निकली.
10वीं कक्षा की छात्रा उर्मी हरसुखभाई वेकराई ने कहा कि मैंने यहां तीन दिन पहले ही ड्रॉइंग क्लासेज जॉइन की थी. जब भार्गव सर क्लास में पढ़ा रहे थए उस वक्त करीब 20-30 लड़के-लड़कियां मौजूद थे. अचानक से क्लास में धुंआ भर गया.. शुरू में हमें लगा कि किसी ने कागज जलाया होगा. कुछ देर बाद हमें पता लगा कि आग लग गई है और हर कोई परेशान हो कर कूदने लग गया.उर्मी ने कहा कि वह और उसके साथ एक लड़की ने बाकी को समझाया कि शांति बनाए रखें. हमने अपने टीचर को देखा कि वह खिड़कियों के नीचे जा रहे थे. उन पर यकीन करते हुए मैं भी आगे बढ़ी. मेरे साथ - साथ सर ने उस लड़की की भी मदद की. हम फायर ब्रिगेड की सीढ़ी की मदद से सुरक्षित जमीन पर पहुंच गए. इसी तरह से सर ने और बाकी बच्चों की भी मदद की. सबसे आखिरी में भार्गव सर आए.उर्मी के अनुसार कोचिंग सेंटर में फाइन आर्ट्स की पढ़ाई होती है. उर्मी ने कहा कि 'आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर से बच्चों के नीचे गिरने का वीडियो भयावह है. जो बच्चा गिरता हुआ दिखा वह गृष्मा मैम का है. आमतौर पर वह अपने बच्चे को लेकर नहीं आती लेकिन शुक्रवार को वह बच्चे के साथ आई थीं.'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत में भीषण आग दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने गुजरात सरकार और स्थानीय अधिकारियों से इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.प्रधानमंत्री ने कहा कि 'सूरत में भीषण आग दुर्घटना से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं. मैंने गुजरात सरकार और स्थानीय अधिकारियों से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा है.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव 2019: कांग्रेस के लिए रणनीति बना रही हैं सोनिया गांधी, BJP और मोदी को सत्ता से दूर रखने के लिए कर रही हैं कामसूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मतगणना से एक दिन पहले 22 मई को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक और बैठक बुलाई है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने यूपीए-3 गठन के एक प्रयास के तहत गैर राजग पार्टियों के साथ सलाह मशविरा किया ताकि इन सभी को एक संयुक्त गठबंधन में साथ लाया जा सके. सोनिया गांधी ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ एक बैठक की. कांग्रेस को उम्मीद है कि एनडीए के पूर्ण बहुमत हासिल करने में असफल रहने पर वह भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर रख पाएगी.
Read more »
साध्वी प्रज्ञा के बयान पर नीतीश की नसीहत, पार्टी से बाहर निकालने पर विचार करे BJP– News18 हिंदीभोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की ओर से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. अब बिहार के सीएम और बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल नीतीश कुमार ने नसीयत दी है. नीतीश कुमार ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के बयान के लिए बीजेपी को उन्हें पार्टी से बाहर करने पर विचार करना चाहिए. पटना में वोट डालने के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों से ये बात कही.
Read more »
चुनाव नतीजे से सियासी सरगर्मियां तेज, चंद्रबाबू नायडू ने की सोनिया गांधी से मुलाकातलोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने से पहले ही विपक्षी खेमे के दिग्गज नेता चंद्रबाबू नायडू का गैर भाजपा नेताओं से मिलने का सिलसिला और तेज हो गया है। ResultsWithAmarUjala Mahasangram2019 VoteKaro LokSabhaElections2019
Read more »
ओमप्रकाश राजभर यूपी मंत्रिमंडल से बर्खास्त, CM योगी ने राज्यपाल से की सिफारिशलगातार बागी तेवर अख्तियार करने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है. सीएम योगी ने राज्यपाल से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी.
Read more »
Elections 2019: बसपा प्रमुख की सोनिया गांधी से मुलाकात की खबरों के बीच BSP ने कहा- दिल्ली में नहीं है कोई बैठक, लखनऊ में रहेंगी मायावतीदूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुट रहने की अपील की है. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी ने ट्वीट किया था, मैं एक्जिट पोल के कयासों पर भरोसा नहीं करती. यह रणनीति अटकलबाजी के जरिए हजारों ईवीएम को बदलने या उनमें हेरफेर करने के लिए प्रयुक्त होती है। मैं सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुट, मजबूत और साहसी रहने की अपील करती हूं. बंगाल भाजपा ने बनर्जी के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उनसे सपनों की दुनिया से बाहर निकलने को कहा। पार्टी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के दिन गिनती के रह गए हैं.
Read more »
Election 2019: गृह मंत्रालय ने मतगणना को लेकर हिंसा की आशंका जताई, सभी राज्यों के मुख्य सचिव, DGP को किया अलर्टबता दें कि लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को होनी है. ध्यान हो कि ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर विपक्षी पार्टियां चुनाव खत्म होने के बाद से ही केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही हैं. किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए विपक्षी दलों ने मतगणना से पहले चुनाव आयोग से VVPAT-EVM का मिलान करने की मांग की थी. मंगलवार को 22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से यह मांग की थी.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : मतगणना आज सुबह आठ बजे होगी शुरू, नतीजे आने में हो सकता है कुछ विलंबElection Results 2019 : देश में एक माह से अधिक समय तक सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज मतगणना (Counting of votes) के साथ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी और 17वीं लोकसभा की तस्वीर साफ होने लगेगी. देश भर में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ है. इन 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिनकी किस्मत का फैसला आज मतगणना पूरी होने के बाद हो जाएगा. मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी लोकसभा सीटों के लिए मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं जहां सुबह आठ बजे से वोटों की प्रारंभ होगी. लोकसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम के मतों का सत्यापन करने के लिए वीवीपीएटी की पर्चियों से मिलान करने की व्यवस्था की गई है.
Read more »
मोदी की 'सुनामी' को सहयोगियों ने सराहा, ममता ने दी इस तरह बधाई...नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा के बड़े बहुमत से सत्ता पर काबिज होने के संकेतों के बीच पार्टी नेताओं ने गुरुवार को जोर दिया कि इससे स्पष्ट है कि अब राजनीति का व्याकरण बदल चुका है और लोगों ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों पर मुहर लगाई है। कई मंत्रियों और नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुनामी करार दिया। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे उम्मीदवारों को बधाई दी और प्रक्रिया की पूर्ण समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। और कहा, लेकिन हारने वाले पराजित नहीं हैं।
Read more »
NEWS FLASH: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस्तीफे की घोषणा की : समाचार एजेंसी AFPसत्रहवीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है और नये सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में तब शुरू होगी जब तीनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मिलेंगे और नव निर्वाचित सदस्यों की सूची सौपेंगे. साथ ही सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. वहीं भाजपा (BJP) संसदीय बोर्ड ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व की सराहना की गयी तथा पार्टी के एजेंडे का समर्थन करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया गया.
Read more »
साध्वी प्रज्ञा से हारने के बाद बोले दिग्विजय- गोडसे की विचारधारा के जीतने से चिंतित हूंमध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय
Read more »
