लोकसभा चुनाव 2019 : मतगणना आज सुबह आठ बजे होगी शुरू, नतीजे आने में हो सकता है कुछ विलंब ResultsWithNDTV
खास बातेंनई दिल्ली: Election Results 2019 : देश में एक माह से अधिक समय तक सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज मतगणना के साथ लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी और 17वीं लोकसभा की तस्वीर साफ होने लगेगी.
देश भर में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ है. इन 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिनकी किस्मत का फैसला आज मतगणना पूरी होने के बाद हो जाएगा. मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी लोकसभा सीटों के लिए मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं जहां सुबह आठ बजे से वोटों की प्रारंभ होगी. लोकसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम के मतों का सत्यापन करने के लिए वीवीपीएटी की पर्चियों से मिलान करने की व्यवस्था की गई है. इसके कारण चुनाव परिणाम घोषित होने में थोड़ा विलंब होने की आशंका है. लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना के दौरान हिंसा की आशंका के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट कर दिया. मंत्रालय का कहना है कि कुछ पक्षों द्वारा किए गए हिंसा भड़काने के आह्वान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में देर होने की आशंका से इनकार नहीं किया है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में किसी एक विधानसभा क्षेत्र के किन्हीं पांच मतदान केन्द्रों की वीवीपीएटी मशीनों की पर्चियों का मिलान ईवीएम के मतों से किया जाएगा. इस बाध्यता का हवाला देते हुए चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है. देश की 542 सीटों पर सात चरण में मतदान हुआ था. तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर गड़बड़ी की शिकायतों के बाद आयोग ने वहां पर मतदान स्थगित कर दिया था. अंतिम चरण के मतदान के बाद आए अधिकतर एक्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के फिर से सत्ता में आने की संभावना जताई गई है. हालांकि विपक्षी दलों ने एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज किया है. उन्होंने कांग्रेस सहित उसके सहयोगी दलों के गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है. Election Results: अब से कुछ घंटों बाद साफ हो जाएगा किसकी बनेगी सरकार? जानें, इस बार लोकसभा चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. भारतीय संसदीय चुनाव में यह अब तक का सबसे अधिक मतदान है. चुनाव आयोग ने अब तक देश भर के मतगणना केन्द्रों की संख्या का खुलासा नहीं किया है. वोटों को गिनने की प्रक्रिया के मुताबिक सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी. ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं की संख्या करीब 18 लाख है. इनमें सशस्त्र बल, केन्द्रीय पुलिस बल और राज्य पुलिस बल के जवान शामिल हैं जो अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर तैनात हैं. विदेश में भारतीय दूतावासों में पदस्थ राजनयिक और कर्मचारी भी सेवा मतदाता हैं. इन 18 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 16.49 लाख ने 17 मई को अपने-अपने रिटर्निंग अधिकारियों को डाक मतपत्र भेज दिए थे. चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हाथों से डाक मतपत्रों को गिनने के कारण लगने वाले अतिरिक्त समय को बचाने के लिए डाक मतपत्रों और ईवीएम के मतों की गणना एक साथ की जाएगी. Election Results 2019: मतगणना से पहले बीजेपी और विपक्ष कर रहे हैं सहयोगियों के साथ बैठकें, सरकार बनाने के लिए बना रहे हैं रणनीति लोकसभा चुनाव 2019 में किस्मत आजमा रहे प्रमुख नेताओं में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न केंद्रीय मंत्री, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह , कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं. लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना के दौरान हिंसा की आशंका के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट कर दिया. मंत्रालय का कहना है कि कुछ पक्षों द्वारा किए गए हिंसा भड़काने के आह्वान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कानून-व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के लिए कहा है. बयान में कहा गया है, ‘गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को मतगणना के सिलसिले में देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा भड़कने की आशंका के संबंध में अलर्ट किया है.' मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह भी कहा गया है कि वे स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाएं. कहा गया है कि‘यह विभिन्न पक्षों की ओर से मतगणना वाले दिन हिंसा भड़काने और बाधा उत्पन्न करने के लिए किए गए आह्वान और दिए गए बयानों के संबंध में किया गया है.' एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली है कि कुछ संगठन और व्यक्तियों ने, विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में कुछ बयान दिए हैं जिससे हिंसा उत्पन्न होने की आशंका है और इससे मतगणना प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में दहशतगर्दी के फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, राज्य में हाई अलर्टवैश्विक आतंकी घोषित अजहर मसूद पंजाब में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की फिराक में है। MasoodAzhar masoodazharterrorist LokSabha LokSabhaElections2019
Read more »
NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीग्वालियर में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी ज़्यादा वोटिंग होने के बावजूद कांग्रेस के मंत्री और विधाय़क सवालों के घेरे में हैं. लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 को मुक़ाबले 8 फीसदी ज़्यादा है. लेकिन मंत्री और विधायकों के इलाकों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 14 फीसदी तक कम वोटिंग हुई है. आरोप लग रहे हैं कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने दिग्विजय खेमे के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए काम नहीं किया. अगर यहां कांग्रेस को नाकामी मिलती है तो ये मामला तूल पकड़ेगा.
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 करोड़ से ज्यादा वोटर करेंगे 918 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, जानिए 11 बड़ी बातें19 मई यानी आज लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. आज का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जा रहे हैं, जहां से पीएम दोबारा उम्मीदवार हैं. कुल 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में 8-8, हिमाचल प्रदेश में 4, झारखंड में 3 और चंडीगढ़ की एक मात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. रविवार को ही पणजी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव है जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हो गई थी. आज के मतदान से कई बड़े नेताओं की किस्मत का चुनाव होगा जिनमें केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, यूपी भाजपा के मुखिया महेंद्र नाथ पांडेय, सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, हरदीप सिंह पुरी, किरण खेर, पवन सिंह बंसल, सनी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा और भगवंत मान समेत कई प्रमुख नाम हैं.
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 बड़े चेहरे जिनकी किस्मत आज EVM में हो जाएगी कैदरविवार यानी आज लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. कुल 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. खास बात ये है कि आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जा रहे हैं, जहां से पीएम दोबारा उम्मीदवार हैं. आज के मतदान से कई बड़े नेताओं की किस्मत का चुनाव होगा जिनमें पीएम मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा, सुखबीर सिंह बादल, मनीष तिवारी, किरण खेर अभिषेक बनर्जी, सनी देओल, मीसा भारती, रविशंकर प्रसाद और रवि किशन प्रमुख हैं. सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 918 उम्मीदवार अपने किस्मत आजमा रहे हैं. रविवार को ही पणजी विधानसभा सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद रिक्त हो गई थी. इसके साथ ही तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों-सुलूर, अरवाकुरुचि, ओत्तापिदरम (सुरक्षित) और तिरुपरंकुंद्रम पर भी रविवार को उपचुनाव होगा. यूपी में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, मिर्जापुर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, चंदौली और रॉबर्ट्सगंज सीटों के लिये मतदान शुरू हो चुका है.
Read more »
Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll news live updates: लोकसभा चुनाव 2019 में महा एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है. 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की
Read more »
CM योगी की सिफारिश पर राज्यपाल ने ओपी राजभर को UP कैबिनेट से किया बर्खास्त तो बोले- हक मांगना बगावत तो समझो हम बागी हैंसुभासपा उत्तरप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है और 2017 के विधानसभा चुनाव में उसने चार सीटें जीती थीं. लेकिन लोकसभा चुनाव राजभर की पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर नहीं लड़ा. राजभर की पार्टी ने खुद 39 उम्मीदवार चुनाव में उतारे थें. वहीं कुछ सीटों पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार भी किया था. हालही राजभर के पुत्र सुभासपा महासचिव अरूण राजभर ने स्पष्ट किया था कि भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन था ना कि लोकसभा चुनाव के लिए.
Read more »
लोकसभा चुनाव में विधायक ने की थी विरोधियों की मदद, अब BSP ने पार्टी से निकालावरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को बहुजन समाज पार्टी से निलंबित करने के साथ विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी हटा दिया गया है.
Read more »
