हर्षवर्धन ने कहा, केजरीवाल के कार्यकाल में अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया, तो हालात बेहद खराब हो सकते हैं (twtpoonam)
दिल्ली की चांदनी चौक सीट से तकरीबन 228000 वोटों से जीत कर दोबारा सांसद बने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को आज तक से बात की. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं, तब तक इसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता.
हर्षवर्धन ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है. मुख्यमंत्री के पद पर होने के बावजूद भी जो व्यक्ति खुद को अराजक बताने में गर्व महसूस करता हो, उसके कार्यकाल में अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया, तो दिल्ली के हालात बेहद खराब हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मिली विजय इस बात का ठोस सबूत है कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा किया है. आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि जो हाल लोकसभा चुनाव में हुआ है, अगले साल यही हाल विधानसभा में भी होगा. 70 में से किसी विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी को बढ़त नहीं मिली है जो इस बात का सबूत है कि लोगों ने विकास को तरजीह दी है. क्या विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे, इस सवाल पर हर्षवर्धन ने कहा कि 25 साल से 7 बार चुनाव लड़ने और जीतने के बाद उनको क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, यह हर बार पार्टी ने ही तय किया है. आगे भी जो जिम्मेदारी मिलेगी, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. हर्षवर्धन कहा कि खुद जनता मोदी जी को अपना नेता मानते हुए चुनाव जिताना चाहती थी. मोदीजी में भरोसा अटूट था और उसी का परिणाम देखने को भी मिला है. इस बार के चुनाव में सबसे खास बात यही थी. मैं भी दिल्ली के विकास के लिए लगातार काम करता रहूंगा. उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए 12-12 घंटे पदयात्रा करने का जिक्र करते हुए कहा कि कई-कई महीने तक आराम करने का समय नहीं मिलता. बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं अभी भी जनता के लिए काम कर रहा हूं. चुनाव जीतने के बाद भी मेरे पास परिवार के लिए वक्त नहीं है, जिम्मेदारी और बढ़ गई है. डॉक्टर हर्षवर्धन ने दोबारा चुनने के लिए चांदनी चौक की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जनता का भरोसा टूटने नहीं देंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केजरीवाल बोले- सोचा था दिल्ली की सातों सीट जीत लेंगे, लेकिन आखिरी लम्हों में...– News18 हिंदीबीजेपी के दोबारा सत्ता में आने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं हुई तो मोदी जी की वापसी मुश्किल है.
Read more »
यदि ऐसा नहीं होता तो दिल्ली की सभी सीटों पर हमारी होती जीत: केजरीवाल– News18 हिंदीनई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम मतदान रिकॉर्ड किया गया था. यहां सबसे ज्यादा वीवीआईपी मतदाता हैं. इसके बाद भी दिल्ली के सभी सात निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे कम मतदान 56.86 प्रतिशत दर्ज किया. लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने बेहतर मतदान किया. आंकड़ों के मुताबिक, 57.21 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि 56.58 फीसदी पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
Read more »
केजरीवाल का सनसनीखेज़ बयान, बीजेपी के इशारे पर पीएसओ कर सकते हैं उनकी हत्या!– News18 हिंदीसुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मी बीजेपी को रिपोर्ट करते हैं और उन्हें डर है कि ये लोग बीजेपी के इशारे पर उन्हें मार सकते हैं ArvindKejriwal BJP4India
Read more »
मनोज तिवारी बोले, 'दिल्ली से अवैध प्रवसियों को निकालने के लिए NRC जैसे कदम की जरूरत'सांसद ने त्यागी के परिवार के प्रति 'गहरी संवेदना' जताई और कहा कि इस तरह की हिंसा के लिये समाज में कोई जगह नहीं है.
Read more »
क्या प्रधानमंत्री यह कह सकते हैं कि वो गोडसे की विचारधारा से सहमति नहीं रखते?क्या हम एक राष्ट्र के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह उम्मीद कर सकते हैं कि वो गोडसे के विचारों की निंदा करेंगे. क्या मोदी और भाजपा यह कह सकेंगे कि वो गोडसे की विचारधारा से सहमति नहीं रखते.
Read more »
आयोग का फरमान- गैर-NCERT किताब खरीदने को स्कूल नहीं डाल सकते दबावमामले में आयोग की सदस्य प्रीति वर्मा ने बताया, 'बाल अधिकार पैनल को शिकायत मिली की शिक्षा का अधिकार एक्ट के तहत कुछ स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को NCERT की किताबें रखने पर परेशान किया गया। चूंकि वो बच्चे स्कूल द्वारा निर्धारित किताबों को खरीदने में असमर्थ थे।
Read more »
23 की बजाए 24 मई को आ सकते हैं भोपाल-इंदौर लोकसभा सीट के नतीजेजिन लोकसभा क्षेत्रों में काउंटिंग 20 से ज्यादा राउंड में होनी है और जहां प्रत्याशियों की संख्या 25 से ज्यादा है। वहां रातभर मतगणना चलने की आशंका है। LokSabhaElection2019 ResultsWithAmarUjala
Read more »
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की साजिश, विजय जुलूस को बना सकते हैं निशानासीमा पार के आतंकी संगठनों की साजिश, 23-24 मई को विजयी जुलूस को बना सकते हैं निशाना ElectionResults ResultsWithAmarUjala loksabhaelectionresults LokSabhaElections2019
Read more »
दिल्ली का रास्ता तो यूपी से ही जाएगा, यहां से मिले हैं देश को 9 प्रधानमंत्रीइस बार भी यूपी ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया तो दिल्ली में उसकी बहुमत की सरकार बनेगी। BJP4UP BJP4India INCIndia Mayawati samajwadiparty ElectionResults LokSabhaElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala Results2019
Read more »
