सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बने देश के पहले लोकपाल-Navbharat Times

United States News News

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बने देश के पहले लोकपाल-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 51%

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बने देश के पहले लोकपाल

नई दिल्ली लोकसभा चुनावों के ठीक पहले जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को केंद्र सरकार ने देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस घोष की ख्याति मानवाधिकार मामलों के विशेषज्ञ के तौर पर रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को औपचारिक तौर पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जस्टिस घोष के साथ अन्य सदस्य भी नियुक्त जस्टिस पी.

सी. घोष को लोकपाल नियुक्त करने के साथ न्यायिक सदस्यों के तौर पर जस्टिस दिलीप बी. भोंसले, जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती, जस्टिस अभिलाषा कुमारी, जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी होंगे। न्यायिक सदस्यों के साथ ही कमिटी में 4 अन्य सदस्यों के तौर पर दिनेश कुमार जैन, अर्चना रामसुंदरम, महेंद्र सिंह और डॉक्टर इंद्रजीत प्रसाद गौतम भी शामिल किए गए हैं। कौन हैं जस्टिस पीसी घोष जस्टिस पीसी घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया जा सकता है। जस्टिस घोष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं। वह आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहे हैं। वह अपने फैसलों में मानवाधिकारों की रक्षा की बात बार-बार करते थे। जस्टिस घोष को मानवाधिकार कानूनों पर उनकी बेहतरीन समझ और विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। वह NHRC के सदस्य भी हैं। बता दें कि लोकपाल नियुक्ति की सिलेक्ट कमिटी में प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस या उनके द्वारा नामित जज, नेता विपक्ष, लोकसभा अध्यक्ष और एक जूरिस्ट होता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में नेता विपक्ष नहीं होने की स्थिति में विपक्षी दल के नेता को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल करने की बात सरकार ने कही थी। चयन समिति की बैठक में नहीं गए थे खड़गे कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकपाल कमिटी की बैठक में हिस्सा लेने से इनकार करते हुए सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया था। हालांकि, तमाम विरोध के बाद आखिरकार मोदी सरकार ने चुनावों से पहले लोकपाल नियुक्त करने का फैसला किया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष होंगे भारत के पहले लोकपाल: सूत्रसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष होंगे भारत के पहले लोकपाल: सूत्रशनिवार शाम को लोकपाल की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. हालांकि माना जा रहा है कि इसकी आधिकारिक पुष्टि सोमवार यानी 18 मार्च को होगी. भारत के पहले लोकपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पीसी घोष फिलहाल राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य हैं.
Read more »

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पीसी घोष देश के पहले लोकपाल हो सकते हैंसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पीसी घोष देश के पहले लोकपाल हो सकते हैंEx-SC judge Justice P.C. Ghose to be India\'s 1st Lokpal | नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पीसी घोष देश के पहले लोकपाल हो सकते हैं।उनका नाम रविवार को इस पद के लिए प्रस्तावित किया गया।
Read more »

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष होंगे देश के पहले लोकपाल, चयन समिति ने तय किया नामजस्टिस पिनाकी चंद्र घोष होंगे देश के पहले लोकपाल, चयन समिति ने तय किया नामप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रख्यात कानूनविद मुकुल रोहतगी की चयन समिति ने रविवार को उनका नाम तय किया और उसकी सिफारिश की. इस बावत सोमवार को आधिकारिक घोषणा हो सकती है.
Read more »

पूर्व जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बन सकते हैं देश के पहले लोकपाल-Navbharat Timesपूर्व जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बन सकते हैं देश के पहले लोकपाल-Navbharat TimesIndia News: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकपाल कमिटी की बैठक में हिस्सा लेने से इनकार करते हुए सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया था। हालांकि, तमाम विरोध के बाद आखिरकार मोदी सरकार ने चुनावों से पहले लोकपाल नियुक्त कर ही दिया।
Read more »

लोकपाल: कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं जस्टिस पीसी घोष, अब कसेंगे भ्रष्टाचारियों पर नकेल– News18 हिंदीलोकपाल: कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं जस्टिस पीसी घोष, अब कसेंगे भ्रष्टाचारियों पर नकेल– News18 हिंदीदेश के पहले लोकपालः कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं जस्टिस पीसी घोष-India's First Lokpal: All you need to know about Former SC Judge PC Ghose- जस्टिस पीसी घोष के पिता भी कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं. उनके घर में पांच पीढ़ियों से लोग विधिक क्षेत्र में कार्यरत हैं. जानिए, इनके बारे में सबकुछ.
Read more »

पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष हो सकते हैं देश के पहले लोकपाल- Amarujalaपूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष हो सकते हैं देश के पहले लोकपाल- Amarujalaमई 2017 में उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति घोष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य हैं। Lokpal firstlokpalofindia formerjudgepinakichandraghose
Read more »

कौन हैं भारत के पहले लोकपाल जस्टिस घोष, शशिकला को सुना चुके हैं सजा- Amarujalaकौन हैं भारत के पहले लोकपाल जस्टिस घोष, शशिकला को सुना चुके हैं सजा- Amarujalaजस्टिस पीसी घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त कर मोदी सरकार ने विपक्ष से ऐन वक्त पर बड़ा मुद्दा छीन लिया है।
Read more »

कौन हैं देश के पहले लोकपाल जस्टिस पीसी घोषकौन हैं देश के पहले लोकपाल जस्टिस पीसी घोषसुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे पीसी घोष लोकपाल चुने गए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:50:04