सीजेआई के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच जस्टिस एसए बोबडे करेंगे SupremeCourt CJI JusticeSABobde सुप्रीमकोर्ट सीजेआई जस्टिसएसएबोबडे
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के ख़िलाफ़ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज न्यायमूर्ति एसए बोबडे को नियुक्त किया गया. जस्टिस बोबडे ने इसकी पुष्टि की. वरिष्ठता क्रम के मुताबिक जस्टिस एसए बोबडे सीजेआई के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं.
उन्होंने बताया कि नंबर दो जज होने के नाते चीफ जस्टिस ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा उनके ख़िलाफ़ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरापों की जांच के लिए नियुक्त किया है. न्यायमूर्ति बोबडे ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दो जजों न्यायमूर्ति एन वी रमन और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी को शामिल कर एक समिति गठित की है. न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा, ‘मैंने समिति में न्यायमूर्ति रमन को शामिल करने का फैसला किया है क्योंकि वह वरिष्ठता में मेरे बाद हैं और न्यायमूर्ति बनर्जी को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि वह महिला न्यायाधीश हैं.’ उन्होंने कहा कि उन्होंने सीजेआई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जजों को पत्र लिखने वाली महिला को पहले ही नोटिस जारी कर दिया है. इस मामले में पहली सुनवाई शुक्रवार को होगी और सुप्रीम कोर्ट के महासचिव को भी सभी दस्तावेजों और सामग्री के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व कर्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट के 22 जजों को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने अक्टूबर 2018 में उनका35 वर्षीय यह महिला अदालत में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पद पर काम कर रही थीं. उनका कहना है कि चीफ जस्टिस द्वारा उनके साथ किए ‘आपत्तिजनक व्यवहार’ का विरोध करने के बाद से ही उन्हें, उनके पति और परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत की पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को ‘झूठा और मनगढ़ंत’ बताते हुए उनकी निंदा की थी. बीसीआई ने यह भी कहा था कि पूरा बार सीजेआई और ‘संस्था की प्रतिष्ठा ख़राब करने की इस कोशिश’ के ख़िलाफ़ खड़ा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यौन शोषण के आरोपों को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने नकारा, बोले- न्यायपालिका खतरे में हैचीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, मैं इन आरोपों का जवाब नहीं देना चाहता हूं.
Read more »
यौन शोषण के आरोपों पर बोले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई- न्यायपालिका खतरे में हैसुनवाई के दौरान सीजेआई ने सवाल किया कि क्या चीफ जस्टिस के 20 सालों के कार्यकाल का यही ईनाम है? 20 सालों की सेवा के बाद मेरे खाते में सिर्फ 6.80 लाख रुपये हैं। यहां तक कि मेरे चपरासी के पास भी मुझसे ज्यादा पैसे हैं। RanjanGogoi CJIRanjanGogoi
Read more »
सीजेआई पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, जस्टिस गोगोई बोले- इसके पीछे कोई बड़ी ताकतसुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता ‘बेहद गंभीर खतरे ’में है। वहीं, चीफ जस्टिस गोगोई ने कहा, ''यह अविश्वसनीय है। मुझे नहीं लगता कि इन आरोपों का खंडन करने के लिए मुझे इतना नीचे उतरना चाहिए।
Read more »
चीफ जस्टिस गोगोई ने नकारा यौन उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरे में न्यायपालिका की स्वतंत्रताचीफ जस्टिस ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. इस पूरे मामले पर कोई आदेश नहीं पारित किया गया, साथ ही मीडिया को संयम बरतने की सलाह दी गई है.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपएक पूर्व जूनियर सहयोगी ने लगाया आरोप, जस्टिस गोगोई ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता छीनने की साज़िश बताया.
Read more »
CJI जस्टिस गोगोई ने यौन शोषण के आरोपों को किया खारिज, बोले - न्यायपालिका खतरे मेंसुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर सुनवाई की। जस्टिस गोगोई ने इन आरोपों को न्यायपालिका के लिए खतरा बताया... SupremeCourt RanjanGogoi
Read more »
भारत के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपएक पूर्व जूनियर सहयोगी ने लगाया आरोप, जस्टिस गोगोई ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता छीनने की साज़िश बताया.
Read more »
चीफ जस्टिस पर सुप्रीम कोर्ट की पूर्व कर्मचारी ने लगाए यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोपसुप्रीम कोर्ट के 22 जजों को भेजे गए हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जूनियर कोर्ट असिस्टेंट ने आरोप लगाया है कि अक्टूबर 2018 में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने घर पर बने ऑफिस में उसके साथ बदसलूकी की थी, जिसका विरोध करने के बाद उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल का आरोपों से इनकार.
Read more »
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद चीफ जस्टिस के समर्थन में उतरा बार काउंसिल-Navbharat TimesIndia News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया उनके समर्थन में आ गया है। बीसीआई ने कहा कि सीजेआई पर लगे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इससे पहले मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई की बेंच ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अन्य बेंच करेगी।
Read more »
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीजेआई के समर्थन में आया बार काउंसिलयौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीजेआई के समर्थन में आया बार काउंसिल सीजेआईरंजनगोगोई सुप्रीमकोर्ट यौनउत्पीड़न बारकाउंसिलऑफइंडिया CJIRanjanGogoi SupremeCourt SexualHarassment BarCouncilOfIndia
Read more »
खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के सवालों से कैसे निपटेगें चीफ जस्टिस | DW | 23.04.2019पूर्व कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर देने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस रंजन गोगोई सवालों में घिरे हैं. पूछा जा रहा है कि कोर्ट ने न्यायिक सदाशयता न दिखाकर क्या अपनी साख को ठेस नहीं पहुंचाई? CHIEFJUSTICEOFINDIA
Read more »
