सीएम खट्टर के साथ मंच साझा कर चुका है यह कुख्यात गैंगस्टर, मंत्री के साथ दिखने के बाद हुआ था गिरफ्तार
Lok Sabha Election 2019: सीएम खट्टर के साथ मंच साझा कर चुका है यह कुख्यात गैंगस्टर, मंत्री के साथ दिखने के बाद हुआ था गिरफ्तार वरिंदर भाटिया May 15, 2019 8:31 AM रैली को संबोधित करते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मंच पर बैठा रमेश लोहार । Lok Sabha Election 2019: कुख्यात गैंगस्टर रमेश लोहार को 12 मई को रोहतक में एक पोलिंग बूथ के बाहर गिरफ्तार कर लिया गया था। उस वक्त वह राज्य के मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ पोलिंग बूथ के अंदर नजर आया था। लोहार पर हरियाणा में कई सारे मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी सामने आई है कि लोहार ‘बीजेपी कार्यकर्ता’ है और प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ भी मंच साझा कर चुका है। बता दें कि सीएम खट्टर ने 14 दिसंबर 2018 को रोहतक के कलानौर इलाके में एक जनसभा को संबोधित किया था। उस वक्त भगवा साफा पहने लोहार और मनीष ग्रोवर सीएम के मंच पर नजर आए थे। दरअसल, खट्टर निकाय चुनावों में गांववालों का समर्थन मांगने कलानौर गए थे। लोहार ने उस वक्त पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन महज 94 वोट से हार गया था। मनीष ग्रोवर ने बताया, ‘लोहार काउंसलर पद के लिए बीजेपी की ओर से नॉमिनेट किया गया था। वह अपने खिलाफ दर्ज अधिकतर मामलों में बरी हो चुके हैं। कांग्रेस ने मतदान की गुप्त प्रक्रिया को वीडियो बनाकर सार्वजनिक कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोटरों को धमकाया और यहां तक कि एक अन्य पोलिंग बूथा पर कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। हमने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव आयोग के पास तीन शिकायतें दर्ज कराई हैं।’ उधर, हरियाणा के अडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस नवदीप सिंह ने अपने ट्वीट में लोहार को ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘रोहतक पुलिस ने जानकारी दी है कि उनहोंने बोहर गांव के हिस्ट्रीशीटर रमेश लोहार को गिरफ्तार कर लिया है।’ बता दें कि लोहार के ग्रोवर और बीजेपी के साथ कनेक्शन को लेकर विवाद हो गया है। रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंदर हुडा ने रिटर्निंग अफसर से शिकायत की है कि ग्रोवर और लोहार बूथ कैप्चरिंग में शामिल थे। वहीं, बूथ पर पहुंची हरियाणा पुलिस ने जब लोहार की एसयूवी चेक की तो उसमें से .
32 बोर के कारतूस के 15 राउंड, लाठियां और गाड़ियों के नंबर प्लेट्स मिले। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, सोमवार को उसे थाने से जमानत मिल गई। द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए सीएम खट्टर ने इस बात की पुष्टि की कि लोहार एक बीजेपी कार्यकर्ता है। खट्टर ने कहा, ‘मैं उसे निजी तौर पर नहीं जानता लेकिन वह एक बीजेपी कार्यकर्ता है। वह कांग्रेस के खिलाफ है। पिछली कांग्रेस सरकार में उसके खिलाफ कई आपराधिक मुदकमे दर्ज हुए। उसके पास से जो हथियार बरामद हुआ, वह लाइसेंसी था।’ Also Read Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
योगी आदित्यनाथ का केजरीवाल पर हमला, कहा- धरना और प्रदर्शन के नेता हैं दिल्ली के सीएमउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (7 मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया कि आप प्रमुख शहर की सरकार के मुखिया हैं अथवा धरना और प्रदर्शन के नेता हैं?
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »
सेना का जवान निकला ISI का जासूस, गिरफ्तार, कई दस्तावेज बरामदपुलिस ने भारतीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाकिस्तान भेजने के आरोप में एक सेना के जवान को गिरफ्तार किया है।
Read more »
Loksabha Election 2019 : सुल्तानपुर में मतदान से पहले हिंसा, मेनका गांधी के समर्थकों को पीटाLoksabha Election 2019 : सुल्तानपुर में मतदान से पहले हिंसा, मेनका गांधी के समर्थकों को पीटा MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019 Manekagandhibjp BJP4India
Read more »
Loksabha Election 2019 : सुल्तानपुर में मेनका और चंद्रभद्र सिंह में बहस, मेनका ने कहा- दबंगई नहीं चलेगी VIDEOLIVE | धनपतगंज क्षेत्र में मेनका गांधी व गठबंधन प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह का आमना-सामना हुआ । ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019
Read more »
अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »
