LIVE | धनपतगंज क्षेत्र में मेनका गांधी व गठबंधन प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह का आमना-सामना हुआ । ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019
लोकसभा चुनाव 2019 में छठें चरण के मतदान से पहले कल सुल्तानपुर में माहौल खराब हो गया है। देर रात यहां पर केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई। धनपतगंज क्षेत्र में मेनका गांधी व गठबंधन प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह का आमना-सामना हुआ । चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू ने मेनका गांधी से कहा कि यह मेरा इलाका है, यहां से चले जाइये। इसके बाद मेनका और चंद्रभद्र से हुई कहासुनी होने लगे। मेनका का आरोप है कि क्षेत्रीय सीओ यहां पर गठबंधन के दबंग प्रत्याशी की जी हुजूरी कर रहे हैं। मेनका गांधी ने शिकयत दर्ज कराई है कि चंद्रभद्र के लोग असलहा लेकर घूम रहे हैं। गठबंधन के प्रत्याशी सोनू सिंह ने कहा कि मेनका गांधी का आरोप झूठा हैं। सोनू कहते हैं कि यह पर इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है ऐसे में कोई किसी को कैसे धमका सकता है। गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बताया कि हम लोग वोट डालने गए थे, वहां पर बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंची थी.
उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच में कोई झड़प नहीं हुई है। मेनका गांधी के सभी आरोप निराधार हैं। इस मामले में माहौल बनाने के लिए तूल दिया जा रहा है धनपतगंज क्षेत्र में हुआ मेनका गांधी व गठबंधन प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह का आमना-सामना। चंद्रभद्र ने मेनका को कहा ये मेरा इलाका है, यहां से चले जाइये। मेनका और चंद्रभद्र से हुई कहासुनी, क्षेत्रीय सीओ कर रहे गठबंधन की जी हुजूरी। मेनका की तरफ से की गई शिकायत कि चंद्रभद्र के लोग असलहा लेकर घूम रहे। मेनका गांधी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि कई गांव और बाजारों में वोटरों को घर से न निकलने देने की धमकी चंदभद्र की ओर से दी जा रही है।यहां निरंकुश लोगों ने आज दिन में करीब 8:30 बजे मेनका गांधी के मीडिया प्रभारी की गाड़ी पर हमला बोला।धनपतगंज के मायंग क्षेत्र में मेनका गांधी के मीडिया प्रभारी नसीब सिंह की गाड़ी पर भी गठबंधन प्रत्याशी के लोगों ने हमला किया।मेनका गांधी के समर्थकों तथा मीडिया प्रभारी पर हमले की घटना पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मेनका गांधी को सोनू सिंह को बुलाकर समझा देना चाहिए और कहना चाहिए की बेटा पांच साल तक तो तुम हमारे ही साथ रहे। अब क्यों डिस्टर्ब हो रहे हो। जरा हमारा ध्यान रखो। सुल्तानपुर में मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी और गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ़ सोनू सिंह आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। मेनका गांधी ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा डराया जा रहा है। भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बाहुबली चंद्रभद्र को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। इससे पहले आधी रात के बाद यहां पर गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के समर्थकों ने मेनका गांधी के प्रचार में लगे आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह से मारा-पीटा। गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के लोगों पर टीम के कई लोगों के साथ मारने पीटने व उनकी गाडिय़ां तोडऩे का आरोप है। मेनका गांधी की टीम में लगे दो लोगों को किडनैप करने के बाद देर रात छोड़ा गया। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई है, लेकिन मेनका की टीम के लोग संख्या में कम थे, इसलिए उन्हें भी चोट आई। इस घटना पर मेनका गांधी ने एसपी से देर रात में बात की। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि रात में घटना की सूचना मिली है। भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी की टीम के लोगों को चोट आई है। जिला पंचायत सदस्य व मेनका समर्थक शिवकुमार सिंह के साथ प्रचार में लगे लोगों को दबंग छवि के चंद्रभद्र सिंह के लोगों ने काफी मारा-पीटा है। इस दौरान कई गाडिय़ों में भी नुकसान हुआ है। मेनका गांधी के साथ प्रचार में लगे लोगों का रात के समय वह लोग बस्ता बांटने गए थे। तभी चंद्रभद्र के साथ लगे लोगों ने विरोध किया और उनके साथ मारपीट की। चंद्रभद्र सिंह के समर्थन में लगे लोगों ने बताया कि मेनका गांधी के समर्थक रात में गांवों में लोगों को पैसा बांट रहे थे। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में इलाहाबाद के महंत ऑस्ट्रेलिया में गिरफ़्तारआनंद गिरि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत हैं. गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें सिडनी की एक अदालत में पेश किया था, जहां उनकी ज़मानत रद्द कर दी गई. अब उन्हें 26 जून को अदालत में पेश किया जाएगा.
Read more »
दिग्विजय सिंह के रोड शो में लगाए मोदी के समर्थन में नारे, दर्ज हुई एफआईआरदिग्विजय के इस रोड शो में नामदेव त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा भी शामिल थे। कम्प्यूटर बाबा ने तमाम भगवाधारियों को जुटाकर रोड शो निकाला। लेकिन इस दौरान चौक इलाके में सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया।
Read more »
स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
अखिलेश के गढ़ में मोदी, आजमगढ़ में निरहुआ के लिए करेंगे प्रचारअखिलेश यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे पीएम मोदी.. पढ़िए लाइव अपडेट्स
Read more »
प्रियंका की आज उत्तरप्रदेश में दो सभाएं; सुल्तानपुर में रोड शो भी करेंगीसुल्तानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर सिंह के खिलाफ भाजपा से प्रियंका की चाची मेनका गांधी चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रतापगढ़ और जौनपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी | up loksabha election 2019 priyanka gandhi vadra will address public rally in pratapgarh and jaunpur
Read more »
मथुरा: प्रत्याशियों का दावा- ईवीएम को चूहों से खतरा, अधिकारियों ने किया इनकार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मथुरा संसदीय सीट से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पहले ईवीएम मशीनों के चूहों के नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए मांग की थी कि जहां ईवीएम रखी हैं वहां पर जाली वाले तारों से बाड़ाबंदी की जाए। जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा, 'ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रॉङ्गरूम में पूर्ण सुरक्षा से रखी गई हैं और उन्हें चूहों से कोई खतरा नहीं है।'
Read more »
हरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैं Haryana LoksabhaElections2019 BhupendraSinghHuda NarendraModi हरियाणा लोकसभाचुनाव2019 भूपेंद्रसिंहहुड्डा नरेंद्रमोदी
Read more »
रोडशो में मेनका गांधी से हुआ प्रियंका का सामना, इन 3 कारणों से अपनी चाची के गढ़ में किया शक्ति प्रदर्शनसुलतानपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मेनका गांधी के गढ़ सुल्तानपुर में रोड शो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं यह रोड शो वरुण गांधी के घर के सामने से भी निकला। दरियापुर में चाची मेनका गांधी का काफिला और भतीजी प्रियंका गांधी का काफिला आमने-सामने हो गया।
Read more »
क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पंत ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »
Loksabha Election 2019 : सुल्तानपुर में मतदान से पहले हिंसा, मेनका गांधी के समर्थकों को पीटाLoksabha Election 2019 : सुल्तानपुर में मतदान से पहले हिंसा, मेनका गांधी के समर्थकों को पीटा MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019 Manekagandhibjp BJP4India
Read more »
