सारे कीमती सामान के साथ सीज हो जाए आपका लॉकर, अगर नहीं किया ये काम, आरबीआई का नया नियम

Bank Locker Rules News

सारे कीमती सामान के साथ सीज हो जाए आपका लॉकर, अगर नहीं किया ये काम, आरबीआई का नया नियम
बैंक लॉकर नियमRBI Locker AgreementBank Locker Safety
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

RBI के नए नियमों के तहत बैंक लॉकर धारकों को नया समझौता साइन करना जरूरी है, वरना लॉकर सील हो सकता है. 20% ग्राहकों ने अब तक समझौता नहीं किया है. बैंक रिमाइंडर भेज रहे हैं.

नई दिल्ली. अगर आपने अपने गहने या कीमती सामान रखने के लिए बैंक में लॉकर लिया है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले कुछ सालों में लॉकर से जुड़े नियमों में कई बदलाव किए हैं. नए नियमों के तहत, आपको बैंक के साथ एक नया लॉकर समझौता साइन करना जरूरी है.

अगर आपने यह समझौता साइन नहीं किया, तो आपका लॉकर सील हो सकता है, और इससे आपको और आपके सामान को खतरा हो सकता है. RBI के नए नियमों के अनुसार, बैंकों को अपने ग्राहकों के साथ एक संशोधित लॉकर समझौता करना अनिवार्य है. इस समझौते में यह प्रावधान है कि अगर बैंक आपके लॉकर में रखे सामान की सुरक्षा नहीं कर पाता, तो आप कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं. लेकिन अगर आप नए नियमों का पालन नहीं करते, तो बैंक आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है, जैसे कि लॉकर को सील करना. RBI इस पूरे मामले पर कड़ी नजर रख रहा है. ये भी पढे़ं- अमेरिका से ट्रेड डील कब तक होगी, पीयूष गोयल ने दिए कुछ संकेत 20% ग्राहकों ने नहीं किया नया समझौता एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20% लॉकर धारकों ने RBI की समय सीमा बीत जाने के बाद भी नया समझौता साइन नहीं किया है. ऐसे ग्राहकों के लॉकर सील होने का जोखिम है. बैंकों ने इस बारे में RBI से बात की है और अंतिम नोटिस भेजने या लॉकर सील करने की अनुमति मांगी है. इसका मकसद नियमों का पालन सुनिश्चित करना और बैंकों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाना है. बैंकों ने भेजे रिमाइंडर बैंकों ने ग्राहकों को नए समझौते के लिए कई बार नोटिस भेजे हैं. RBI ने पहले अगस्त 2021 में बैंकों को निर्देश दिया था कि वे अपने पुराने लॉकर धारकों के साथ 1 जनवरी, 2023 तक नए समझौते करें. बाद में इस समय सीमा को बढ़ाकर दिसंबर 2023 और फिर 31 मार्च, 2024 तक कर दिया गया. इसके बावजूद, कुछ ग्राहक बार-बार रिमाइंडर के बाद भी बैंक से संपर्क नहीं कर रहे हैं. कुछ मामलों में कानूनी विवाद भी चल रहे हैं. लॉकर का इस्तेमाल हो सकता है बंद कुछ बैंकों ने RBI से अनुरोध किया है कि जो ग्राहक नियमों का पालन नहीं कर रहे, उनके लॉकर का इस्तेमाल बंद करने की अनुमति दी जाए. साथ ही, बैंकों ने मार्च 2024 की समय सीमा को बढ़ाकर दिसंबर 2025 तक करने का सुझाव दिया है, ताकि ग्राहकों को नियमों का पालन करने के लिए और समय मिल सके. आपको क्या करना चाहिए? जल्दी साइन करें नया समझौता: अगर आपने अभी तक नया लॉकर समझौता साइन नहीं किया है, तो अपने बैंक से तुरंत संपर्क करें. नोटिस का जवाब दें: अगर बैंक ने आपको रिमाइंडर भेजा है, तो उसे नजरअंदाज न करें. कानूनी अधिकार जानें: नए समझौते में आपके सामान की सुरक्षा के लिए प्रावधान हैं, जिससे आपकी चीजें सुरक्षित रहें. ये भी पढ़ें- विदेशी निवेशक निकल रहे बाहर, लोकल फंड्स ने संभाला शेयर बाजार, बनाया भरोसे का नया रिकॉर्ड मुख्य बातें नए नियमों के तहत लॉकर धारकों को नया समझौता साइन करना अनिवार्य है. 20% ग्राहकों ने अभी तक नया समझौता नहीं किया, जिससे उनके लॉकर सील हो सकते हैं. RBI इस मामले की निगरानी कर रहा है, और बैंक ग्राहकों को बार-बार रिमाइंडर भेज रहे हैं. लॉकर का इस्तेमाल बंद हो सकता है, अगर नियमों का पालन नहीं किया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

बैंक लॉकर नियम RBI Locker Agreement Bank Locker Safety Locker Sealing Risk New Locker Agreement Locker Holder Rights Bank Locker Notice

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सारे जतन कर लिए, वजन नहीं हो रहा टस का मस, बढ़े हुए वजन से हैं परेशान, इसके पीछे हो सकती है एक खास वजहसारे जतन कर लिए, वजन नहीं हो रहा टस का मस, बढ़े हुए वजन से हैं परेशान, इसके पीछे हो सकती है एक खास वजह​अगर एक्सरसाइज और सही डाइट फॉलो करने के बाद भी आपका वजन नहीं घट रहा है तो इसकी वजह लेप्टिन हार्मोन हो सकता है।​
Read more »

बिहार SIR पर SC में बहस, कोर्ट ने पूछा-फॉर्म में किस जगह पर लिखा कि दस्तावेज होने जरूरी हैंबिहार SIR पर SC में बहस, कोर्ट ने पूछा-फॉर्म में किस जगह पर लिखा कि दस्तावेज होने जरूरी हैंसर्वोच्च अदालत ने इस बात को दोहराया कि अगर सितंबर के अंत तक अवैधता साबित हो जाए तो पूरी बात को रद्द किया जा सकता है.
Read more »

सप्ताह के इन 5 दिनों भूलकर भी ना छुएं तुलसी का पत्ता, वरना घर के चौखट से लौट जाएंगी मां लक्ष्मीसप्ताह के इन 5 दिनों भूलकर भी ना छुएं तुलसी का पत्ता, वरना घर के चौखट से लौट जाएंगी मां लक्ष्मीTulsi Puja Mistakes: आइए जानते हैं कि सप्ताह के किन 5 दिनों में तुलसी को नहीं छुना चाहिए और अगर गलती से ऐसा हो जाए तो क्या करना चाहिए.
Read more »

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में दवा बेअसर? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए Cholesterol घटाने के 3 पक्के उपायहाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में दवा बेअसर? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए Cholesterol घटाने के 3 पक्के उपायस्टैटिन लेने के बावजूद भी अगर कोलेस्ट्रॉल लेवल कम नहीं हो रहा है, तो न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी के बताए ये 3 आसान टिप्स मदद कर सकते हैं.
Read more »

9,299 रुपये में लॉन्च हुआ ये नया 5G फोन, 6,000mAh बैटरी से है लैस; ढेरों AI फीचर्स भी मिलेंगे9,299 रुपये में लॉन्च हुआ ये नया 5G फोन, 6,000mAh बैटरी से है लैस; ढेरों AI फीचर्स भी मिलेंगेInfinix ने अपने Hot 60 सीरीज में नया स्मार्टफोन Hot 60i 5G लॉन्च किया है। ये बजट-फ्रेंडली फोन कई दमदार फीचर्स के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.
Read more »

जिंदगी को बोझ न जाए, संभालों यारों, खुश रहने के लिए करो ये 7 काम, दुखी नहीं रहेगा मनजिंदगी को बोझ न जाए, संभालों यारों, खुश रहने के लिए करो ये 7 काम, दुखी नहीं रहेगा मननेगेटिव लोग अक्सर ऐसा कहते हैं कि जिंदगी मुश्किल हो गई है, लेकिन अगर कुछ खास माइंडसेट के साथ आगे बढ़ा जाए तो लाइफ ईजी लगने लगती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:48