9,299 रुपये में लॉन्च हुआ ये नया 5G फोन, 6,000mAh बैटरी से है लैस; ढेरों AI फीचर्स भी मिलेंगे

Infinix Hot 60I 5G News

9,299 रुपये में लॉन्च हुआ ये नया 5G फोन, 6,000mAh बैटरी से है लैस; ढेरों AI फीचर्स भी मिलेंगे
Infinix Hot 60I 5G LaunchInfinix Hot 60I 5G SpecsInfinix Hot 60I 5G Price
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 53%

Infinix ने अपने Hot 60 सीरीज में नया स्मार्टफोन Hot 60i 5G लॉन्च किया है। ये बजट-फ्रेंडली फोन कई दमदार फीचर्स के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix ने Hot 60 Series में नया मॉडल Hot 60i 5G पेश किया है। ब्रांड का ये लेटेस्ट बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन कई दिलचस्प फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। फोन में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गई है जिसमें 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, सिंगल रियर कैमरा, 6,000mAh बैटरी और कई और फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन Flipkart से खरीदा जा सकेगा। Infinix Hot 60i 5G की कीमत और उपलब्धता भारत में Infinix Hot 60i 5G की कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,299 रुपये रखी गई है। हालांकि, बैंक ऑफर्स के साथ ग्राहक इसे 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से 21 अगस्त 2025 से उपलब्ध होगा। ये चार कलर ऑप्शन्स- शैडो ब्लू, मानसून ग्रीन, प्लम रेड और स्लीक ब्लैक में आएगा। Infinix Hot 60i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स Infinix Hot 60i 5G डुअल-टोन डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है और इसमें IP64 रेटिंग के साथ TÜV सर्टिफिकेशन भी है जो 5 साल तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस का वादा करता है। इसमें 6.

75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 670 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 90.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ऑफर करता है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और Mali-G57 GPU पर चलता है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज दी गई है। मेमोरी को माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 15 पर बेस्ड XOS 5.1 कस्टम UI के साथ काम करता है। ब्रांड का दावा है कि Hot 60i 5G कई AI फीचर्स से लैस है जैसे- सर्कल टू सर्च, AI कॉल ट्रांसलेशन, AI समराइज़ेशन, AI राइटिंग असिस्टेंट, AI इरेजर और AI वॉलपेपर जेनरेटर। फोन में Folax वॉयस असिस्टेंट भी है जो हैंड्स-फ्री ऑपरेशन और पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स देता है। Infinix Hot 60i 5G में f/1.6 अपर्चर और PDAF के साथ 50MP रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 5MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, WiFi, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 167.64 x 77.67 x 8.14mm है और वजन 199 ग्राम है। यह भी पढ़ें: आज से शुरू हो गया FASTag Annual Pass, घर बैठे ऑनलाइन कैसे खरीदें? बस ये 5 स्टेप याद कर लो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Infinix Hot 60I 5G Launch Infinix Hot 60I 5G Specs Infinix Hot 60I 5G Price Infinix Hot 60I 5G Sale Infinix Hot 60I 5G Features

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

7300mAh बैटरी वाला 5G फोन वो भी सिर्फ 21,999 रुपये में, कैमरा भी जबरदस्त7300mAh बैटरी वाला 5G फोन वो भी सिर्फ 21,999 रुपये में, कैमरा भी जबरदस्तVivo T4 5G स्मार्टफोन 21999 रुपये में उपलब्ध है जिसमें 7300 mAh बैटरी और दमदार कैमरा है। इस डिवाइस में 6.
Read more »

Tata Harrier के दो नए वेरिएंट हुए लॉन्च, नया लुक और दमदार फीचर्स से है लैसTata Harrier के दो नए वेरिएंट हुए लॉन्च, नया लुक और दमदार फीचर्स से है लैसटाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में Tata Harrier Adventure X और Adventure X वेरिएंट लॉन्च किए हैं। ये नए वेरिएंट पिछले Adventure ट्रिम की जगह लेंगे और इनकी कीमत पुराने वेरिएंट से कम है। इनमें विशेष एक्सटीरियर और इंटीरियर दिए गए हैं। Adventure X में सीवीड ग्रीन एक्सटीरियर और डुअल-टोन इंटीरियर है जबकि Adventure X में अतिरिक्त रियर डिस्क ब्रेक और ADAS...
Read more »

बजट में आ रहा 7,000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भीबजट में आ रहा 7,000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भीपोको जल्द ही भारतीय बाजार में 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट और 50MP का कैमरा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.
Read more »

Infinix का ये नया गेमिंग फोन 8 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्सInfinix का ये नया गेमिंग फोन 8 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्सInfinix 8 अगस्त को भारत में GT 30 5G लॉन्च करेगा जिसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले Dimensity 7400 चिपसेट और 90fps BGMI सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में Mecha Lights XBoostAI e-sports mode और कई AI फीचर्स होंगे। कीमत करीब 20000 रुपये हो सकती है। ये Flipkart पर लॉन्च होगा। आइए जानते हैं बाकी...
Read more »

Airtel तोड़ेगा BSNL के ग्राहक? 90 दिन के लिए दे रहा डेटा संग OTT का मजा, सिर्फ इतने रुपये में…Airtel तोड़ेगा BSNL के ग्राहक? 90 दिन के लिए दे रहा डेटा संग OTT का मजा, सिर्फ इतने रुपये में…एयरटेल ने एक नया और किफायती प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 200 रुपये से कम है। इस प्लान में ग्राहकों को डेटा और ओटीटी प्लेटफॉर्म के मजे मिलेंगे।
Read more »

TECNO Spark Go 5G भारत में हुआ लॉन्च, 9,999 है कीमत, मिलेंगे ये फीचर्सTECNO Spark Go 5G भारत में हुआ लॉन्च, 9,999 है कीमत, मिलेंगे ये फीचर्सTECNO Spark Go 5G एक बजट स्मार्टफोन है और यह भारत में लॉन्च हो गया है. इस हैंडसेट में 50MP का रियर कैमरा सेंसर, 6000mAh की बैटरी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर का यूज किया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है. यह हैंडसेट Octa Core MediaTek Dimensity 6400 6nm चिपसेट के साथ आता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:55:11