सर्जिकल स्ट्राइक से साथ आए थे यूपी के लड़के, एयर स्ट्राइक के बाद बन गया महागठबंधन!

United States News News

सर्जिकल स्ट्राइक से साथ आए थे यूपी के लड़के, एयर स्ट्राइक के बाद बन गया महागठबंधन!
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 157 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर करीब से नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार शरद प्रधान का कहना है कि सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद कांग्रेस के साथ एक गुप्त समझौते की बात सियासी गलियारों में की जा रही थी.

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में मिनी गठबंधन बनाने वाली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठजोड़ में राष्ट्रीय लोकदल के बाद अब कांग्रेस को भी शामिल करने की कवायद परवान चढ़ने लगी है.

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद हिंदी पट्टी के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बना है. ऐसे में यूपी की राजनीति में फ्रंट फुट पर खेलने की बात करने वाली कांग्रेस भी समझौता करती दिख रही है. इससे पहले 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. लेकिन यह इत्तेफाक ही कहा जा सकता है कि सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हो गया. कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी का जनाधार मजबूत करने के लिए यूपी को 2 हिस्सों में बांटते हुए 2 प्रभारी महासचिवों का ऐलान किया था. जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और पश्चिम उत्तर प्रदेश का जिम्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा था. राहुल गांधी ने लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय में इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि पार्टी अब यूपी में फ्रंट फुट पर खेलेगी. हमने 2 युवाओं को प्रदेश का जिम्मा दिया है, जिनके सामने लोकसभा चुनाव की चुनौती तो है ही लेकिन इनका असली लक्ष्य 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना होगा. उत्तर प्रदेश की राजनीति पर करीब से नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार शरद प्रधान का कहना है कि सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद कांग्रेस के साथ एक गुप्त समझौते की बात सियासी गलियारों में की जा रही थी. वहीं तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत से यूपी के मुस्लिम वोट का रुख कांग्रेस की तरफ घूमा. लेकिन इन सबसे बीच पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक हो गई. जिसके बाद बीजेपी इसका राजनीतिक फायदा लेते दिखी, तो वहीं विरोधी दल सुस्त पड़ गए. ऐसे में इन दलों पास एक साथ आने के अलावा कोई चारा नहीं था और यह राजनीतिक रूप से सही भी है. इससे पहले सपा-बसपा ने गठबंधन का ऐलान करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए महज गांधी परिवार के गढ़ अमेठी और रायबरेली की सीट छोड़ी थी. जिसके बाद कांग्रेस ने अकेले चुनाव का ऐलान कर दिया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योंतिरादित्य सिंधिया ने अभी लखनऊ दफ्तर में अपना कार्यभार संभाला ही था कि पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हो गया. पुलवामा हमले के बाद प्रियंका गांधी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने कई राजनीतिक कार्यक्रम टाल दिए जिसमें गुजरात में होने वाली कार्य समिति की बैठक भी शामिल है. पुलवामा हमले के जवाब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद सत्ताधारी बीजेपी के पक्ष में माहौल बनना शुरू हो गया. तो वहीं 5 मार्च को चौधरी अजीत सिंह की पार्टी के सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने का औपचारिक ऐलान भी हो गया जिसमें राष्ट्रीय लोकदल को 3 सीटें दी गईं. अब खबर आ रही है कि इस गठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल किया जा रहा है. माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को इस गठबंधन में 15 सीटें मिल सकती हैं. जिसमें सपा अपने हिस्से की 7 और बसपा-6 सीटें छोड़ने को तैयार होती दिख रही है. वरिष्ठ पत्रकार शरद प्रधान का कहना है कि 2017 विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस की स्थिति वैसी नहीं थी जैसी आज है. ऐसी परिस्थिति में भी कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने जा रही थी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सितंबर के महीने में खाट सभाएं संबोधित कर रहे थें. तभी 29 सितंबर,2016 को सर्जिकल स्ट्राइक हुई और पूरे समीकरण बदल गए. इसके बाद कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर लिया. इसके बाद प्रदेश में यूपी के लड़के के पक्ष में नारे लगने लगे और कहा जाने लगा कि यूपी को ये साथ पसंद है. हालांकि उस समय गठबंधन में बसपा शामिल नहीं हुई जिसका नतीजा सपा-बसपा-कांग्रेस तीनों को भुगतना पड़ा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईAAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »

PM मोदी बोले- पहले अभिनंदन का मतलब बधाई होता था, अब अर्थ बदल गया हैPM मोदी बोले- पहले अभिनंदन का मतलब बधाई होता था, अब अर्थ बदल गया हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार मिडिल क्लास के घर के सपने को पूरा करने के लिए गंभीर है. पीएम ने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण के दौर में भारतीयों के घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए टेक्नॉलॉजी के साथ साथ दूसरी व्यवस्थाएं भी बदली जा रही है. उन्होंने कहा कि घर खरीदने में आसानी हो इसके लिए टैक्स के नियम बदले गए हैं.
Read more »

विंग कमांडर अभिनंदन के साथ पाकिस्तान में हुआ था कुछ ऐसा, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा..विंग कमांडर अभिनंदन के साथ पाकिस्तान में हुआ था कुछ ऐसा, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा..बता दें कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने अभिनंदन के साथ मारपीट भी की थी. सूत्रों के अनुसार अभिनंदन की मेडिकल जांच अगले कुछ और दिनों तक चल सकती है. विंग कमांडर की इतनी मेडिकल जांच इसलिए कराई जा रही है ताकि यह भी पता लगाया जा सके कि पाकिस्तान ने कहीं जासूसी के उद्देश्य से उनके शरीर में कोई यंत्र या इस तरह की कोई चीज तो नहीं लगाई है.
Read more »

गिरिराज सिंह पहले बोले- जो PM मोदी की संकल्प रैली में नहीं आएगा वो 'देशद्रोही', फिर खुद हो गए नदारदगिरिराज सिंह पहले बोले- जो PM मोदी की संकल्प रैली में नहीं आएगा वो 'देशद्रोही', फिर खुद हो गए नदारदस्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरिराज सिंह ने रैली से पहले बयान दिया था कि तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली मोदी की संकल्प रैली में जो नहीं आएगा, वो देशद्रोही होगी. उन्होंने कहा था कि इस रैली से यह साबित हो जाएगा कि कौन पाकिस्तान के साथ खड़ा है और कौन हिन्दुस्तान के साथ. बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा था कि जो हिन्दुस्तान के साथ होगा, वह पीएम मोदी के साथ खड़े दिखेंगे और जो पाकिस्तान के साथ होंगे, वह रैली में नहीं आएंगे. रिपोर्ट्स में साथ ही यह भी बताया गया है कि गिरिराज सिंह के इस बयान को लेकर जदयू ने आपत्ति जताई थी. इसके अलावा कांग्रेस और राजद ने भी भाजपा पर निशाना साधा था.
Read more »

महाशिवरात्रि आज; संगम में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ डुबकी लगा रहे श्रद्धालुमहाशिवरात्रि आज; संगम में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ डुबकी लगा रहे श्रद्धालुkumbh mela 2019 sangam last holy dip on mahashivratri monday | 80 लाख श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने की संभावना पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक के बाद कुंभ मेला क्षेत्र में सुरक्षा पर खास नजर
Read more »

दिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारदिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »

Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशAir India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »

J&K: आईपीएस अधिकारी के भाई के साथ बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेरJ&K: आईपीएस अधिकारी के भाई के साथ बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेरपिछले साल जुलाई में अदफर फयाज ने आतंक की दुनिया में रखा था कदम, पुलवामा के त्राल में हुई मुठभेड़ में एक अन्‍य आतंकी के साथ सुरक्षाबलों ने किया है ढेर.
Read more »

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »

दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षितदिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षितrahul gandhi called delhi congress leaders meeting on alliance with aap | आप ने पहले ही दिल्ली के सात में से छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गठबंधन के लिए केजरीवाल की पहल पर दिल्ली कांग्रेस ने इनकार कर दिया था महागठबंधन के नेताओं ने राहुल से कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा का आग्रह किया था
Read more »

'AAP के साथ नहीं होगा गठबंधन', राहुल गांधी के साथ बैैठक के बाद बोलीं शीला दीक्षित'AAP के साथ नहीं होगा गठबंधन', राहुल गांधी के साथ बैैठक के बाद बोलीं शीला दीक्षितबताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 3-3 सीटों के फार्मूले पर चर्चा हुई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:25:37