ग्रेटर नोएडा पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ऐप के जरिए लोगों को बुलाते थे, फिर हथियार के बल पर लूट लेते थे. पुलिस को इनसे 79 हजार रुपए लूट और हापुड़ की एक वारदात का पता चला है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम दक्ष, भूपेंद्र, जय राघव और हनी हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपी समलैंगिक डेटिंग ऐप पर लोगों से दोस्ती कर उन्हें मिलने के बहाने सुनसान जगहों पर बुलाते थे, फिर हथियार दिखाकर उनसे लूटपाट करते थे. Advertisementएडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि एक पीड़ित की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. 17 अप्रैल को आरोपियों ने हर्ष नामक व्यक्ति को स्टेलर जिमखाना के पास बुलाकर उसकी कार में बैठाया और फिर हथियार दिखाकर उससे 79 हजार रुपये मोबाइल से ट्रांसफर करवा लिए.यह भी पढ़ें: Video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वॉक कर रही महिला पर डॉग अटैक, बचने की कोशिश में पोडियम से गिरी, हालत गंभीरइस रकम में से 64 हजार रुपए से उन्होंने आईफोन खरीदा, 15 हजार रुपए नकद लिए और बाकी रकम एक कैफे के बारकोड पर ट्रांसफर करवा ली.जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले भी हापुड़ में एक व्यक्ति से 25 हजार रुपए नकद और सोने की चेन लूट चुका है. लूटी गई रकम को आरोपी मौज-मस्ती, महंगे गैजेट्स और घूमने-फिरने में खर्च कर देते थे. पुलिस अब गिरोह की अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है. अन्य घटनाओं का भी जल्द खुलासा किया जाएगा. ये भी देखें
ग्रेटर नोएडा क्राइम डेटिंग ऐप अपराध गिरोह गिरफ्तार डिजिटल लूट LGBTQ ऐप लूट हापुड़ लूट केस Gay App Robbery Greater Noida Crime Dating App Crime Gang Arrested Digital Robbery LGBTQ App Robbery Hapur Robbery Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़... लूट के बाद ई-रिक्शा से भाग रहे थे, पुलिस ने 3 को किया अरेस्टनोएडा के थाना फेज 1 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं. पुलिस का कहना है कि ये बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे.
Read more »
Watch Video: लूट का किया विरोध तो मारी गोली, सरेआम बदमाशों ने की ज्वेलर की हत्याAgraKapil Aggarwal: आगरा में बदमाशों ने सरेआम लूट की वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर ज्वेलर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
दिल्ली में फिल्मी स्टाइल में लूट... बंदूक की नोक पर बदला, 25 लाख की लूट मामले में 5 गिरफ्तारदिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में डकैती हुई थी। क्राइम ब्रांच ने मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा है। बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर 25 लाख रुपये लूटे थे। लूट का मास्टरमाइंड मनीष था, जो महिला के भाई का दोस्त था। पुलिस ने आरोपियों से 11.
Read more »
Bihar News: घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिसबेगूसराय में बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने आननफानन में इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। बखरी थाना की
Read more »
कोबरा सांप के जहर की करते थे तस्करी, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तारअररिया: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में वन प्रक्षेत्र अररिया, वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
4 साल के बच्चे को स्टेशन से किडनैप कर बेचने निकला आरोपी, रेलवे पुलिस ने दबोचाजब बच्चे की मां बच्चे को उसे सौंप कर वॉश रूम के लिए चली गयी तो आरोपी बच्चे को लेकर चुपचाप स्टेशन से चला गया और बच्चे को बेचने का प्रयास करने लगा.
Read more »
