नोएडा के थाना फेज 1 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं. पुलिस का कहना है कि ये बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे.
नोएडा के थाना फेज 1 क्षेत्र में पुलिस और बदमाश ों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें तीन बदमाश ों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ों के साथ हुई, जो सेक्टर 15 मेट्रो के पास ई-रिक्शा में सवारी बनकर जा रहे थे.
Advertisementपुलिस के अनुसार, बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और लूटपाट की. बदमाशों ने चालक से ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट ली. इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही थाना फेज-1 पुलिस सक्रिय हो गई और चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने मामला संदिग्ध जानकर एक ई-रिक्शा को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन उस पर सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की.यह भी पढ़ें: दिल्ली: एनकाउंटर के बीच लूट के आरोपी को लगी गोली, पुलिस ने किया अरेस्ट, हथियार और लूटी गई बाइक बरामदइस दौरान बदमाशों का ई-रिक्शा नाले की ओर पलट गया और खुद को घिरता देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे दो बदमाश, विकास और आजाद घायल हो गए. वहीं, तीसरे आरोपी सरताज को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. Advertisement घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने लूट का सभी सामान बरामद कर लिया है. अब आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपियों से नोएडा पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. ये भी देखें
Police Criminals Arrested Injured Loot Sector 15 Metro E-Rickshaw Firing Phase 1 Police Criminal History Crime UP Police Police Action एनकाउंटर मुठभेड़ में लगी गोली नोएडा की खबरें बदमाश भागने की कोशिश लूट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेपाल में लोकतंत्र पर उठे सवाल? राजशाही की बहाली की मांग पर हिंसा, सेना ने संभाला मोर्चापुलिस ने हिंसक प्रदर्शन के दौरान मकानों को जलाने और वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप में 105 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है.
Read more »
हरियाणा: रेप केस की धमकी, 10 लाख की डिमांड... डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाने वाली नर्स, वकील और थानेदार गिरफ्तारपलवल में हनीट्रैप के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। सदर थाना पुलिस ने एक थानेदार, वकील और नर्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने एक डॉक्टर से 6.
Read more »
उत्तराखंड: रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तारपुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश विशाल मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं.
Read more »
दिल्ली: जामा मस्जिद और लाल किले में बम रखे होने की कॉल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, उत्तराखंड से था कनेक्शन!पुलिस के मुताबिक आरोपी आसिफ ने उत्तराखंड के रुड़की में मिले एक मोबाइल फोन से धमकी भरा कॉल किया और पहचान छिपाने के प्रयास में खोए हुए सिम कार्ड का इस्तेमाल किया।
Read more »
औरंगाबाद में ब्राउन शुगर तस्करी का पर्दाफाश, 26 लाख के मादक पदार्थ के साथ चार सौदागर गिरफ्तारऔरंगाबाद पुलिस ने ब्राउन सुगर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नशे के चार बड़े सौदागरों को गिरफ्तार किया है। सौदागरों के पास से 26.
Read more »
झारखंड के बोकारो में आठ माओवादियों की पुलिस मुठभेड़ में मौतझारखंड पुलिस ने झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 8 संदिग्ध माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है.
Read more »
