सजायाफ्ता अमरमणि त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से ‘लापता’
गोरखपुरकवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी गुरुवार को डिस्चार्ज होने के बाद मेडिकल कॉलेज से ‘लापता’ हो गए। वैसे तो उन्हें जेल जाना था मगर वे कहां गए, यह किसी को खबर नहीं है। प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं और किसी को जवाब नहीं सूझ रहा है। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधु मणि उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। दोनों जिला कारागार गोरखपुर में रखे गए हैं। तबीयत बिगड़ने पर 13 दिसंबर को उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। दिसंबर में लखनऊ के लोहिया संस्थान, फिर दिल्ली के एम्स में दिखाया गया। जनवरी में वह वापस मेडिकल कॉलेज आए। पुलिस ने मामले पर साधी चुप्पी फरवरी में उन्हें फिर एम्स भेजा गया है। जिस दिन वह दिल्ली गए थे, उसी दिन उनकी बेटी का दिल्ली में तिलक समारोह था। पूर्व मंत्री ने इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए परोल मांगी थी जो अदालत ने अस्वीकार कर दी थी। दिल्ली से वह 22 फरवरी को लौटै। तभी से मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में भर्ती रहे। डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होते देख गुरुवार शाम उन्हें 5 बजे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद उन्हें जेल जाना था, मगर वह वहां पहुंचे नहीं। मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ.
जीसी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जेल अधीक्षक रामधनी का कहना है कि सूचना थी कि वह डिस्चार्ज होकर आने वाले हैं, मगर रात 10 बजे तक नहीं आए। पुलिस लाइन के आरआई उमेश दुबे का कहना है कि वह मेडिकल कॉलेज में ही हैं और वहां पर चार महिला चार पुरुष सिपाही तैनात हैं। अब सवाल है कि पूर्व मंत्री दंपती हैं कहां पर? मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हो चुके हैं और जेल पहुंचे नहीं हैं। अफसर इस सवाल पर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में एक अप्रैल से बीयर बार के लाइसेंस बंद-Navbharat Times
Read more »
पाकिस्तान से वतन पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन, अटारी बॉर्डर पर शानदार स्वागत-Navbharat TimesIndia News: पाकिस्तान के एफ16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले भारतीय सुपर हीरो अभिनंदन 55 घंटे से ज्यादा समय तक पड़ोसी मुल्क की हिरासत में रहने के बाद शुक्रवार रात करीब 9.20 बजे वतन पहुंचे। हालांकि आखिर तक पाकिस्तान ने उन्हें सौंपने में कागजी कार्रवाई का हवाला देते हुए घंटों की देरी की।
Read more »
एयर स्ट्राइक से साबित हुआ भारत ने बदला आतंकवाद से निपटने का तरीका: थिंकटैक-Navbharat Timesयूरोप के थिंक टैंक यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। थिंकटैंक का कहना है कि भारत की इस रणनीति ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान अब आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दे सकेगा।
Read more »
स्वदेश लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक जश्न-Navbharat TimesIndia News: पाकिस्तान की कैद में करीब दो दिन तक रहने के बाद आखिरकार विंग कमांडर अभिनंदन वतन वापस लौट आए। अभिनंदन ने शुक्रवार रात 9:20 पर वाघा-अटारी बॉर्डर को पार किया और भारत की धरती पर कदम रखा। उनके स्वागत में देशभर से जश्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
Read more »
बंबई हाई कोर्ट ने विजय माल्या से पूछा, लौटते क्यों नहीं?-Navbharat TimesMumbai Samachar: बंबई हाई कोर्ट ने कहा कि अगर माल्या भारत जाने की इच्छा व्यक्त करते हैं, तो लंदन का कोर्ट उन्हें रोकेगा नहीं। इससे पहले लंदन की एक अदालत ने माल्या के भारत प्रत्यर्पण को अपनी मंजूरी दे दी थी।
Read more »
अभिनंदन शान से भारत लौटे, पर पाक के झूठ में खो गया उसका पायलट-Navbharat TimesIndia News: अभिनंदन ने जिस F-16 विमान को मार गिराया था, उसका पायलट पाकिस्तान के एक झूठ के कारण गुमनामी के अंधेरे में जा समाया है। पाकिस्तान के F-16 का यह पायलट कहां है?
Read more »
सिर्फ बालों से नहीं होती खूबसूरती, बता रही हैं यह दुल्हन-Navbharat Timesहर दुल्हन चाहती है कि अपनी शादी के दिन वह दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की दिखे। कुछ ऐसा ही मलयेशिया में रहने वाली भारतीय मूल की वैष्णवी पुवेन्द्रन ने भी सोचा था। और अब वैष्णवी और उनकी ब्राइडल फोटो शूट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आखिर क्या है इसकी वजह आगे की तस्वीरें में पढ़ें...
Read more »
संतकबीर नगर सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधायक राकेश सिंह पर बरसाए जूते-Navbharat TimesUP News: संतकबीर नगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने शिलापट्ट में अपना नाम न होने पर इंजिनियर से नाराजगी जाहिर की। इस दौरान बीजेपी विधायक उनसे उलझ गए, जिसके बाद नौबत हाथापाई की आ गई। बीजेपी सांसद ने विधायक राकेश बघेल की जमकर पिटाई की।
Read more »
हाफिज को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से UN का इनकार: सूत्र-Navbharat TimesIndia News: संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से इनकार कर दिया है।
Read more »
