बंबई हाई कोर्ट ने विजय माल्या से पूछा, लौटते क्यों नहीं?-Navbharat Times

United States News News

बंबई हाई कोर्ट ने विजय माल्या से पूछा, लौटते क्यों नहीं?-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 51%

बंबई हाई कोर्ट ने विजय माल्या से पूछा, लौटते क्यों नहीं? via NavbharatTimes

मुंबई भगोड़ा घोषित उद्यमी विजय माल्या से बंबई हाई कोर्ट ने पूछा है कि वह फरार आर्थिक अपराधी की घोषणा को चुनौती देने के लिए भारत वापस क्यों नहीं लौट रहे? न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती और न्यायाधीश सारंग कोतवाल की खंडपीठ ने माल्या के वकीलों से कहा कि वह लौट आते हैं तो उन पर भगोड़ा होने का आरोप अपने आप रद्द हो जाएगा। इससे पहले माल्या की ओर से तर्क दिया गया था कि उन्होंने इंग्लैंड के वेस्टमिंस्टर कोर्ट को यह गारंटी दी है कि वह उनका देश नहीं छोड़ेंगे। इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि अगर माल्या भारत जाने की इच्छा व्यक्त करते हैं, तो वहां का कोर्ट उन्हें रोकेगा नहीं। बता दें कि भारतीय बैंकों के साथ धोखाधड़ी कर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या को पिछले दिनों लंदन कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माल्या के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जज एम्मा अर्बथनॉट ने यह फैसला सुनाया। CBI ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। अब माल्या के प्रत्यर्पण का मामला सेक्रटरी ऑफ स्टेट साजिद जाविद के पास भेज दिया गया है। किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। पिछले साल अप्रैल में प्रत्यर्पण वॉरंट पर गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर है।.

मुंबई भगोड़ा घोषित उद्यमी विजय माल्या से बंबई हाई कोर्ट ने पूछा है कि वह फरार आर्थिक अपराधी की घोषणा को चुनौती देने के लिए भारत वापस क्यों नहीं लौट रहे? न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती और न्यायाधीश सारंग कोतवाल की खंडपीठ ने माल्या के वकीलों से कहा कि वह लौट आते हैं तो उन पर भगोड़ा होने का आरोप अपने आप रद्द हो जाएगा। इससे पहले माल्या की ओर से तर्क दिया गया था कि उन्होंने इंग्लैंड के वेस्टमिंस्टर कोर्ट को यह गारंटी दी है कि वह उनका देश नहीं छोड़ेंगे। इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि अगर माल्या भारत जाने की इच्छा व्यक्त करते हैं, तो वहां का कोर्ट उन्हें रोकेगा नहीं। बता दें कि भारतीय बैंकों के साथ धोखाधड़ी कर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या को पिछले दिनों लंदन कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माल्या के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जज एम्मा अर्बथनॉट ने यह फैसला सुनाया। CBI ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। अब माल्या के प्रत्यर्पण का मामला सेक्रटरी ऑफ स्टेट साजिद जाविद के पास भेज दिया गया है। किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। पिछले साल अप्रैल में प्रत्यर्पण वॉरंट पर गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शारदा चिट फंड मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने CBI निदेशक को राजीव कुमार के खिलाफ सबूत पेश करने को कहाशारदा चिट फंड मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने CBI निदेशक को राजीव कुमार के खिलाफ सबूत पेश करने को कहासुप्रीम कोर्ट ने शारदा चिट फंड मामले की जांच कर रही जांच एजेंसी सीबीआई को 2 हफ्ते के भीतर कोलकाता पुलिस और पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ आरोपों को लेकर हलफनामा पेश करने को कहा है.
Read more »

लेस्बियन कपल ने हाई कोर्ट से की सुरक्षा दिलाने की अपील-Navbharat Timesलेस्बियन कपल ने हाई कोर्ट से की सुरक्षा दिलाने की अपील-Navbharat Timesराजस्थान की दो लड़कियों ने हाई कोर्ट में अपील करके मांग की है कि उन्हें सुरक्षा दिलाई जाए। लड़कियों ने यह भी कहा है कि उनके परिवार वाले जबरन उनकी शादी लड़कियों से करा सकते हैं।
Read more »

हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, AJL को खाली करना होगा हेराल्ड हाउसहाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, AJL को खाली करना होगा हेराल्ड हाउस21 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने भी एजेएल को हेराल्ड हाउस को खाली करने का आदेश दिया था जिसके बाद एजेएल ने डबल बेंच के सामने अपील लगाई थी. एजेएल ने आदेश के बाद कोर्ट से आगे सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन हाई कोर्ट ने वो समय देने से भी इंकार कर दिया है.
Read more »

आदिवासियों को जमीन से बेदखल करने के अपने आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोकआदिवासियों को जमीन से बेदखल करने के अपने आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोकसुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा कि अधिनियम के तहत वास्तव में दावों का खारिज होना आदिवासियों को बेदखल करने का आधार नहीं है. अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके आधार पर दावे के खारिज होने के बाद किसी को बेदखल किया जाए.
Read more »

दिल्ली हाई कोर्ट ने पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों में भारत छोड़ने को कहादिल्ली हाई कोर्ट ने पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों में भारत छोड़ने को कहायह महिला एक भारतीय नागरिक से शादी करने के बाद 2005 में भारत आई थी. वह दिल्ली में अपने पति और 11 एवं पांच साल की आयु के दो बेटों के साथ रह रही है.
Read more »

11 लाख आदिवासियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत11 लाख आदिवासियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहतसुप्रीम कोर्ट का आदिवासियों पर फैसला और विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी, पढ़ें आज की बड़ी ख़बरें
Read more »

आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ श्रीसंत की याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षितआजीवन प्रतिबंध के खिलाफ श्रीसंत की याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षितअदालत ने श्रीसंत और बीसीसीआई दोनों से दो सप्ताह के भीतर लिखित जवाब देने को कहा है.
Read more »

कोर्ट ने पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों में देश छोड़ने को कहा, 2005 में शादी करने के बाद आई थी भारतकोर्ट ने पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों में देश छोड़ने को कहा, 2005 में शादी करने के बाद आई थी भारतदिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दिया। दरअसल, उसके बारे में सुरक्षा संबंधी प्रतिकूल रिपोर्ट है।
Read more »

MP: सिमी के 5 आतंकियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, लगाया इतने का जुर्मानाMP: सिमी के 5 आतंकियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, लगाया इतने का जुर्मानाकोर्ट ने चार अलग-अलग धाराओं में 5 आतंकियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके अलावा चार मामलों में 2-2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:39:07