सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इसमें 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' से लेकर 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्में शामिल हैं। बीते दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस
सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इसमें ' थामा ', ' एक दीवाने की दीवानियत ' से लेकर 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्में शामिल हैं। बीते दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं क्या रहा फिल्मों का हाल। थामा आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत ' थामा ' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए 24 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि इसके बाद से फिल्म में गिरावट देखी जा रही है। बीते दिन शुक्रवार को फिल्म ने 5.
32 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 13 करोड़ रुपये कमाए थे। 'थामा' ने अभी तक चार दिनों में कुल 60.93 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी हैं। एक दीवाने की दीवानियत हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 19 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसने शुक्रवार को 3.05 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार 6 करोड़ रुपये कमाए थे। 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 25.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म की टक्कर 'थामा' के साथ हो रही है। मंगलवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये बताया गया है। कांतारा चैप्टर 1 साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 3.06 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 6.6 करोड़ रुपये कमाए थे। 'कांतारा चैप्टर 1' ने 23 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 567.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म अब लाखों में कमाई करती हुई दिख रही है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने शुक्रवार को 12 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 30 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कलेक्शन अब 60.47 करोड़ रुपये हो गया है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Thamma Box Office Kantara Chapter 1 Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Entertainment थामा एक दीवाने की दीवानियत एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Box Office: बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'परम सुंदरी', 'वॉर 2' को पीछे छोड़ 'कुली' ने मारी बाजीइन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में धमाल मचा रही हैं। इनमें &39;परम सुदंरी&39;, &39;कुली&39;, &39;वॉर 2&39; और &39;महावतार नरसिम्हा&39; जैसी फिल्में शामिल हैं। रविवार का दिन सभी फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा। लगभग
Read more »
Box Office Collection: ‘परम सुंदरी’ की कमाई में मामूली उछाल, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के लिए भी शुभ रहा मंगलवारथिएटर्स में इस वक्त दर्शकों को चार फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर &39;परम सुंदरी&39; है, तो वहीं दूसरी ओर &39;कुली&39;, &39;वॉर 2&39; और &39;महावतार नरसिम्हा&39; भी शामिल हैं।
Read more »
Lokah VS Hridayapoorvam: मलयालम फिल्मों 'लोका' और 'हृदयपूर्वम' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, जानें टोटल कलेक्शनइन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। इनमें &39;परम सुंदरी&39; और &39;वॉर 2&39; अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच दो मलयालम फिल्में &39;लोका चैप्टर 1&39; और &39;हृदयपूर्वम&39; ने सिनेमाघरों
Read more »
Box Office Report: हॉलीवुड मूवी 'द कॉन्ज्यूरिंग' का दबदबा, 'मद्रासी' ने भी छापे नोट, जानिए 'परम सुंदरी' का हालफिल्म &39;बागी 4&39; और &39;द बंगाल फाइल्स&39; की जबर्दस्त चर्चा के बीच &39;मद्रासी&39; और &39;उफ्फ ये सिय्यापा&39; जैसी फिल्में भी शुक्रवार को थिएटर्स में सजीं। इसके साथ ही लगी हॉलीवुड फिल्म &39;द कंज्यूरिंग&39;, जिसने
Read more »
वीकएंड पर 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई में फिर आई तेजी, 'सनी संस्कारी...' समेत जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शनइन दिनों सिनेमाघरों में &39;कांतारा चैप्टर 1&39;, &39;सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी&39;, &39;दे कॉल हिम ओजी&39; और &39;जॉली एलएलबी 3&39; चल रही हैं। शुक्रवार तक इन फिल्मों की कमाई में गिरावट आ गई थी।
Read more »
कौन थे पंकज धीर? इनके नाम पर बने हैं मंदिर, फैंस करते हैं पूजा; इन फिल्मों-सीरियल में किया कामधारावाहिक &39;महाभारत&39; में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। वह 68 साल के थे। उन्हें &39;महाभारत&39; के अलावा धारावाहिक &39;चंद्रकांता&39;, &39;द ग्रेट मराठा&39;, &39;युग&39; और &39;बढ़ो बहू&39;
Read more »
