इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। इनमें 'परम सुंदरी' और 'वॉर 2' अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच दो मलयालम फिल्में 'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' ने सिनेमाघरों
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। इनमें 'परम सुंदरी' और 'वॉर 2' अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच दो मलयालम फिल्में ' लोका चैप्टर 1 ' और ' हृदयपूर्वम ' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। ' लोका चैप्टर 1 ' और ' हृदयपूर्वम ' को दर्शकों ने दिया प्यार फिल्म ' लोका चैप्टर 1 ' और ' हृदयपूर्वम ' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म ' लोका चैप्टर 1 ' एक सुपरहीरो फिल्म है। दर्शक इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि यह फिल्म 'परम सुंदरी' से आगे निकल गई है। वहीं ' हृदयपूर्वम ' में साउथ के जाने माने कलाकार मोहनलाल ने रोमांस किया है। यह फिल्म भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। ' लोका चैप्टर 1 ' की कुल कमाई ' लोका चैप्टर 1 ' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 2.
27 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 7.6 करोड़ रुपये अपने खाते में डाले। रविवार को फिल्म की कमाई 10.1 करोड़ रुपये रही। सोमवार और मंगलवार को फिल्म की कमाई क्रमश: 7.2 और 7.65 करोड़ रुपये रही। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 5.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 44.87 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह खबर भी पढ़ें: Param Sundari Collection: सिद्धार्थ के लिए लकी है 'परम सुंदरी', सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी 10वीं फिल्म 'हृदयपूर्वम' का कलेक्शन मोहनलाल की फिल्म 'हृदयपूर्वम' ने ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 2.5 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये कमाए। रविवार चौथे दिन फिल्म की कमाई 3.7 करोड़ रुपये रही। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसकी कमाई 1.9 करोड़ रुपये रही। मंगलवार को फिल्म की कमाई 1.75 करोड़ रुपये रही। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई 1.63 करोड़ रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 17.73 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' की लागत मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। इसके बावजूद उनकी फिल्म 'हृदयपूर्वम', 'लोका चैप्टर 1' से काफी पीछे है। जहां 'लोका चैप्टर 1' ने 48.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया वहीं 'हृदयपूर्वम' ने महज 17.73 करोड़ रुपये की कमाई की। बताया जाता है कि 'लोका चैप्टर 1' की लागत 35 करोड़ रुपये है, तो वहीं 'हृदयपूर्वम' की लागत 30 करोड़ रुपये है।
Lokah Chapter 1 Collection Lokah Chapter 1 Box Office Collection Hridayapoorvam Hridayapoorvam Collection Hridayapoorvam Box Office Collection लोका चैप्टर 1 लोका चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हृदयपूर्वम हृदयपूर्वम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मराठा आरक्षण आंदोलन- मुंबई पुलिस का जरांगे को नोटिस: आजाद मैदान खाली करने को कहा, 8 प्रदर्शनकारियों पर केस;...Maratha Reservation Protest; Manoj Jarange Vs Bombay High Court
Read more »
Lokah Chapter 1 Collection Day 5: मंडे टेस्ट में टॉपर निकली लोकाह, 5वें दिन मलयालम फिल्म ने की धुआंधार कमाईLokah Chapter 1 Box office Day 5 साउथ सिनेमा की लेटेस्ट फिल्म लोकाह चैप्टर 1- चंद्रा इन दिनों सिनेमाघरों में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने अपनी धाक जमाते हुए मंडे टेस्ट में शॉकिंग कमाई करके दिखाई है। फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन पर एक नजर डालते...
Read more »
Lokah VS Hridayapoorvam: बॉक्स ऑफिस पर 'लोका' ने 'परम सुंदरी' को पिलाया पानी, 'हृदयपूर्वम' का ऐसा रहा कलेक्शनबॉलीवुड फिल्मों में इस वक्त जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की &39;परम सुंदरी&39; की चर्चा है। वहीं, &39;वॉर 2&39; और &39;कुली&39; भी पहले से लगी हैं। इन तीन चर्चित फिल्मों के बीच दो मलयालम
Read more »
अरशद मदनी बोले- बेदखली अभियान दुर्भाग्यपूर्ण: सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन; असम CM ने कहा- मदनी खुदा ...Assam CM Himanta Biswa Sarma VS Jamiat president Arshad Madani Eviction Controversy
Read more »
Lokah Chapter 1 Box Office: लोका ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, वीक डे में बंपर हुई कमाईLokah Chapter 1 Collection Day 6 मलयालम फिल्म लोका चैप्टर 1 एक सुपरहीरो फिल्म के आधार पर इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। मूवी ने कमाई के मामले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। रिलीज के छठे दिन लोका का कलेक्शन सरप्राइजिंग रहा...
Read more »
हार्वर्ड या स्टैनफर्ड, कहां कंप्यूटर साइंस की डिग्री लेना ज्यादा महंगा? जानें क्या स्कॉलरशिप भी मिलती हैHarvard vs. Stanford: अमेरिका में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई काफी ज्यादा पॉपुलर है। यहां पर इस सब्जेक्ट से जुड़ी डिग्री लेने के लिए एक से बढ़कर एक टॉप यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं।
Read more »
