Pakistan India Updates; पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के दोस्त मुल्क नहीं चाहते हैं कि हम उनसे भीख मांगने जाए। यह बात उन्होंने क्वेटा में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में सैनिकों संबोधित करते हुए कही। शरीफ ने कहा- चीन, सऊदी अरब,...
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के दोस्त मुल्क नहीं चाहते हैं कि हम उनसे भीख मांगने जाए। यह बात उन्होंने क्वेटा में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में सैनिकों संबोधित करते हुए कही। शरीफ ने कहा- चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, कतर, UAE सब पाकिस्तान के भरोसेमंद दोस्त हैं। वे हमसे उम्मीद करते हैं कि हम उनके साथ ट्रेड, कॉमर्स, इनोवेशन, डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य, और इन्वेस्टमेंट में शामिल हों। उन्होंने जोर देकर कहा- वे अब और नहीं चाहते कि हम उनके यहां भीख का कटोरा लेकर जाएं। शरीफ ने आगे कहा- आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मैं आखिरी इंसान हूं जो इस बोझ को अपने कंधों पर उठाना चाहता है। आखिर में बोझ इस देश के कंधों पर आता है। शरीफ ने कहा कि हमें नेचुरल रिसोर्सेज का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें सही कामों में लगाना चाहिए।क्वेटा में ही एक अन्य कार्यक्रम में शरीफ ने कहा कि बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने जिन लोगों को भटकाया है उन्हें सही रास्ते पर लाना जरूरी है। आतंकवादियों को न तो जनता, न सरकार और न ही सेना बर्दाश्त करेगी। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान की दिक्कतों को बातचीत के जरिए हल करने की जरूरत है। अगर कोई चिंता है, तो भाइयों को एक साथ बैठकर उसे हल करना चाहिए।आर्मी चीफ मुनीर ने भी क्वेटा कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में भाषण दिया था पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी शुक्रवार को क्वेटा कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कश्मीर में भारत की तरफ से बनाए जा रहे हाइड्रो-पावर प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताई थी। मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान को कभी भी दबाया नहीं जा सकता। सेना प्रमुख ने भारत के साथ संघर्ष के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अपने देश की रक्षा के लिए पाकिस्तानी लोग लोहे की दीवार बन गए।शहबाज शरीफ हाल ही में 25 से 29 मई तक तुर्किये, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान के दौरे से लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने इन देशों के राष्ट्र अध्यक्षों का भारत के साथ लड़ाई के वक्त समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा। ईरान और अजरबैजान के दौरे पर शरीफ ने भारत के साथ बातचीत की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर, आतंकवाद और पानी के मुद्दे पर बातचीत करें।सीकर में चार दिन तक बारिश का अलर्टप्री-मानसून में ही पूरा हुआ जून का कोटाअंबाला में आंधी में बिजली हुई गुलमई में 53 जिले भीगे, रिकॉर्ड टूटेNCR में आज बारिश और आंधी के आसार.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के दोस्त मुल्क नहीं चाहते हैं कि हम उनसे भीख मांगने जाए। यह बात उन्होंने क्वेटा में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में सैनिकों संबोधित करते हुए कही। शरीफ ने कहा- चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, कतर, UAE सब पाकिस्तान के भरोसेमंद दोस्त हैं। वे हमसे उम्मीद करते हैं कि हम उनके साथ ट्रेड, कॉमर्स, इनोवेशन, डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य, और इन्वेस्टमेंट में शामिल हों। उन्होंने जोर देकर कहा- वे अब और नहीं चाहते कि हम उनके यहां भीख का कटोरा लेकर जाएं। शरीफ ने आगे कहा- आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मैं आखिरी इंसान हूं जो इस बोझ को अपने कंधों पर उठाना चाहता है। आखिर में बोझ इस देश के कंधों पर आता है। शरीफ ने कहा कि हमें नेचुरल रिसोर्सेज का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें सही कामों में लगाना चाहिए।क्वेटा में ही एक अन्य कार्यक्रम में शरीफ ने कहा कि बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने जिन लोगों को भटकाया है उन्हें सही रास्ते पर लाना जरूरी है। आतंकवादियों को न तो जनता, न सरकार और न ही सेना बर्दाश्त करेगी। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान की दिक्कतों को बातचीत के जरिए हल करने की जरूरत है। अगर कोई चिंता है, तो भाइयों को एक साथ बैठकर उसे हल करना चाहिए।आर्मी चीफ मुनीर ने भी क्वेटा कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में भाषण दिया था पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी शुक्रवार को क्वेटा कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कश्मीर में भारत की तरफ से बनाए जा रहे हाइड्रो-पावर प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताई थी। मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान को कभी भी दबाया नहीं जा सकता। सेना प्रमुख ने भारत के साथ संघर्ष के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अपने देश की रक्षा के लिए पाकिस्तानी लोग लोहे की दीवार बन गए।शहबाज शरीफ हाल ही में 25 से 29 मई तक तुर्किये, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान के दौरे से लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने इन देशों के राष्ट्र अध्यक्षों का भारत के साथ लड़ाई के वक्त समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा। ईरान और अजरबैजान के दौरे पर शरीफ ने भारत के साथ बातचीत की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर, आतंकवाद और पानी के मुद्दे पर बातचीत करें।सीकर में चार दिन तक बारिश का अलर्टप्री-मानसून में ही पूरा हुआ जून का कोटाअंबाला में आंधी में बिजली हुई गुलमई में 53 जिले भीगे, रिकॉर्ड टूटेNCR में आज बारिश और आंधी के आसार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'कागजी शेर' हैं मुनीर! जिस टैंक पर इतना गुरूर, चीन से उधार ली तकनीक पर बना'कागजी शेर' हैं आसिम मुनीर! जिस टैंक पर पाक फौज को इतना गुरूर, वह भी चीन से उधार ली तकनीक पर बना
Read more »
मलाला ने शहबाज शरीफ और असीम मुनीर को दिखाया आईना, कहा- दुश्मन भारत नहीं कोई औरमलाला ने शहबाज शरीफ और असीम मुनीर को दिखाया आईना, कहा- दुश्मन भारत नहीं कोई और है
Read more »
नवाज शरीफ की कूटनीतिक कोशिशों का ज्यादा फायदा शहबाज शरीफ को मिला या आसिम मुनीर को?नवाज शरीफ जिस मकसद से पाकिस्तान पहुंचे थे, आते ही काम पर लग गये थे. कोशिशें कामयाब ही मानी जानी चाहिये - अब नवाज शरीफ को क्रेडिट कितना मिलता है, ये बात अलग है.
Read more »
Pak: शहबाज शरीफ को लगा तगड़ा झटका, बलोच नेता बोले- हम अब पाकिस्तान का हिस्सा नहींBaloch Leader Says we are not part of Pakistan Pak: शहबाज शरीफ को लगा तगड़ा झटका, बलोच नेता बोले- हम अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं
Read more »
देश अब पाकिस्तान से भीख का कटोरा..., खुद के कंधों पर पाक का बोझ क्यों नहीं उठाना चाहते शहबाद शरीफShehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि अब दुनियाभर के देश उनके साथ बिजनेस और इन्वेस्टमेंट में रुचि रखते हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने देश का बोझ अपने कंधों पर उठाने के लिए तैयार हैं.
Read more »
'भीख का कटोरा लेकर नहीं...', पाकिस्तान की बदहाली पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कुबूला कड़वा सचशहबाज शरीफ ने कहा, 'दुनिया हमसे उम्मीद करती है कि हम उनसे व्यापार, इनोवेशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और मुनाफे वाले क्षेत्रों में निवेश के जरिए जुड़ें, न कि हम भीख मांगें. मैं और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, इस बोझ को अब और नहीं उठाएंगे.' उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उन्हें विकास में लगाना चाहिए.
Read more »
