Baloch Leader Says we are not part of Pakistan Pak: शहबाज शरीफ को लगा तगड़ा झटका, बलोच नेता बोले- हम अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं
पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. कश्मीर पर अपना दावा ठोकने वाला पाकिस्तान अपना ही देश नहीं संभाल पा रहा है. एक और पाकिस्तान में जहां बलोचियों ने पाकिस्तानी हुकूमत का जीना बेहाल कर रखा है तो वहीं दूसरी सिंध के लोग अलग देश की मांग कर रहे हैं.
इस बीच, एक बलोची नेता ने दावा किया कि वे पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है. वे मतलब बलूचिस्तान. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग की है कि बलूचिस्तान को अलग देश बनाया जाए. Advertismentयूएन में आपात बैठक बुलानी चाहिए बलोच नेता मीर यार बलोच ने एक्स पर एक पोस्ट किया. उसने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला लिया है. अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का बलूचिस्तान पर कब्जा है. बलोच लोग सड़कों पर हैं. उनका फैसला है कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है. दुनिया अब मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती. दुनिया को पाकिस्तान के आतंकवादी व्यवहार के कारण बलूचिस्तान को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा में आपात बैठक बुलाना चाहिए. बलोच ने कहा कि पाकिस्तान को मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय मदद और कर्ज पैसों की बर्बादी है. पाकिस्तान ने 1947 से 2025 तक पश्चिम, आईएमएफ और विश्व बैंक सहित अन्य श्रोतों से अरबों डॉलर प्राप्त किए. उसने इन पैसों से हजारों जिहादी समूहों का समर्थन किया. पाकिस्तान ने अमेरिका से आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के नाम पर फंडिंग प्राप्त की. हालांकि, इन पैसों का इस्तेमाल पाकिस्तान ने 9/11 हमले के बाद अफगानिस्तान में 5000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों, नाटो सैन्य बलों और नागरिकों को मारने के लिए आतंकवादियों पर खर्च किया. PoK पर भारत का किया समर्थन मीर यार ने पीओके को खाली करवाने की भारत की मांग का पूर्ण समर्थन किया है. उन्होंने आग्रह किया कि इंटरनेशनल समुदाय पाकिस्तान पर दबाव बनाए कि वह पीओके खाली करे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अगर बात नहीं मानी तो ढाका जैसी एक और शर्मनाक हार के लिए पाकिस्तान को तैयार होना होगा. इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना के लालची जनरल की होगी. वे पीओके की जनता को ढाल बना रहे हैं. 'बलूचों को पाकिस्तानी कहना बंद करें' बलोच ने इंडियन मीडिया, यूट्यूबर्स और इंटेलएक्चुअल्स से अपील की है कि वे बलूच के लोगों को पाकिस्तानी न बोले. उन्होंने लोगों से कहा कि हम अपनी नस्ल बचाने के लिए निकलें हैं, आओ हमारा साथ दो.
Balochistan News Balochistan Pok
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत के सख्त एक्शन के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, अब पहलगाम हमले की जांच के लिए तैयारपहलगाम हमले की जांच के लिए पाकिस्तान तैयार, जानें PM शहबाज शरीफ ने क्या कहा
Read more »
पाकिस्तान पर एक और 'डिजिटल स्ट्राइक', भारत में PAK पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब अकाउंट ब्लॉकPahalgam Attack भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ Shehbaz Sharif YouTube channel block का यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक किए गए चैनल पर लिखा गया है गया राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया...
Read more »
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में रेड अलर्ट, पीएम शहबाज शरीफ करेंगे देश को संबोधित‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में रेड अलर्ट, पीएम शहबाज शरीफ करेंगे देश को संबोधित
Read more »
नवाज शरीफ को मिले कारगिल युद्ध के सबक का भाई शहबाज शरीफ को फायदा मिल पाएगा?भारत और पाकिस्तान जंग की दहलीज पर खड़े हैं, लेकिन नवाज शरीफ नहीं चाहते कि तनाव कम करने की कोशिशें हों. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उनके बड़े भाई की सलाह है कि कूटनीतिक तरीके से हालात को संभालने के प्रयास हों - ताकि पाकिस्तान को फिर से कारगिल जंग जैसी फजीहत न झेलनी पड़े.
Read more »
नवाज शरीफ की कूटनीतिक कोशिशों का ज्यादा फायदा शहबाज शरीफ को मिला या आसिम मुनीर को?नवाज शरीफ जिस मकसद से पाकिस्तान पहुंचे थे, आते ही काम पर लग गये थे. कोशिशें कामयाब ही मानी जानी चाहिये - अब नवाज शरीफ को क्रेडिट कितना मिलता है, ये बात अलग है.
Read more »
पाकिस्तान का सपोर्ट करने पर गुजरात में तुर्की और अजरबैजान का बॉयकॉट, अब लगेगा तगड़ा झटकाGujarat Turkey Boycott: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को समर्थन देने के लिए गुजरात में तुर्की और अजरबैजान का खुला बॉयकॉट सामने आया है। गुजरात के टूर ऑपरेटर्स ने दोनों देशों के लिए पर्यटकों की बुकिंग नहीं लेने का फैसला किया है। पिछले सालों में गुजरात से बड़ी संख्या में टूरिस्ट वहां गए...
Read more »
