शराबियों को ज़्यादा काटते हैं मच्छर? WorldMalariaDay
अमरीका की नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के कोबी स्कैल कहते हैं कि किसी ने 10 पेग शराब पी है, तो उसके ख़ून में अल्कोहल की मात्रा 0.2 प्रतिशत हो जाती है. लेकिन, अगर कोई मच्छर उस इंसान का ख़ून पीता है, तो उस पर शराब का बेहद मामूली असर होगा.
इससे उनकी क्षमता पर असर नहीं पड़ता. मच्छरों का पाचन तंत्र भी ख़ास होता है. ख़ून के अलावा उनके पेट में कोई और चीज़ जाती है, तो वो एक अलग जगह जमा होती है. वहां मच्छर के एंजाइम उसे और तोड़-फोड़ डालते हैं. यानी, मच्छर के शरीर में शराब की मात्रा जाती भी है, तो उसके एंजाइम उसे नए केमिकल में बदल लेते हैं. इससे उनके दिमाग़ पर असर नहीं होता. लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम का रख-रखाव करने वाली एरिका मैकएलिस्टर कहती हैं कि बहुत से कीड़ों में ये ख़ूबी होती है कि वो नुक़सानदेह केमिकल को अपने खाने से अलग कर लेते हैं. फिर उसे धीरे-धीरे शरीर से बाहर निकाल देते हैं. वो एल्कोहल से लेकर नुक़सान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया तक को एंजाइम से पचा लेते हैं. एरिका ने कीड़े-मकोड़ों पर एक किताब भी लिखी है, 'द सीक्रेट लाइफ़ ऑफ़ फ्लाईज़'. वो बताती हैं कि आम तौर पर पायी जाने वाली मक्खियां और मधुमक्खियां भी इस ख़ूबी से लैस होती हैं. वो सड़ रहे फलों से रस चूसती हैं, जबकि सड़ने के दौरान फलों में एल्कोहल बन जाता है. एरिका कहती हैं, ''मुझे मच्छरों को नशा होने का तो नहीं पता, पर मधुमक्खियां अक्सर एल्कोहल की वजह से नशे की शिकार होती हैं. उस दौरान उनका बर्ताव बदल जाता है. वो मस्ती करना शुरू कर देती हैं. अपना साथी चुनने में ज़्यादा मशक़्क़त नहीं करतीं. ज़्यादा एल्कोहल ले लेने के बाद मक्खियां होश खो बैठती हैं.'' मच्छर भी सड़ते हुए फल से रस चूसना पसंद करते हैं. सिर्फ मादा मच्छर ही ख़ून पीती है. इसकी वजह ये है कि उन्हें अंडे देने के लिए जो प्रोटीन चाहिए होता है, वो ख़ून से हासिल होता है. वैसे नर और मादा, दोनों ही मच्छर फलों और फूलों का रस पीते हैं, ताकि उन्हें एनर्जी मिले.खास जीन से भी खींचे आते हैं मच्छर वैसे, बहुत से इंसानों के जीन में भी कुछ ऐसा होता है कि मच्छर उन्हें अपना शिकार ज़्यादा बनाते हैं. दुनिया की कुल आबादी के पांचवें हिस्से के जीन में ऐसी बात होती है कि मच्छर उनकी तरफ़ ज़्यादा खिंचते हैं. इनमें से एक वजह है ओ ब्लड ग्रुप. किसी और ब्लड ग्रुप के मुक़ाबले ओ ग्रुप के इंसान को मच्छर काटने की आशंका दो गुनी होती है. शरीर का तापमान ज़्यादा होने पर भी मच्छर खिंचे चले आते हैं. गर्भवती महिलाओं को भी मच्छर ज़्यादा काटते हैं. जो लोग अक्सर गहरी सांस छोड़ते हैं, मच्छर उन्हें भी ज़्यादा काटते हैं. क्योंकि वो ज़्यादा कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं और ये मच्छर को इंसान के होने का इशारा देती है. मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियां शरीर के अलग हिस्सों को निशाना बनाती हैं. कुछ मच्छर पैर और पंजों में काटते हैं. तो कुछ गर्दन और चेहरे पर धावा बोलते हैं. शायद वो आपके मुंह और नाक से निकलने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड को सूंघते हुए वहां पहुंच जाते हैं. तान्या बताती हैं, ''जब मैं कोस्टा रिका गई, तो मच्छरों ने मेरे तलवे में काट खाया. ये कैसे मुमकिन हुआ?'' शराब से निकलने वाला एथेनॉल भी इसी तरह मच्छरों को हमारी तरफ़ खींचता है. जब हम शराब पीते हैं, तो हमारे पसीने के साथ थोड़ी तादाद में एथेनॉल निकलता है. मच्छर इसकी गंध से इंसान तक पहुंच जाते हैं. 2010 में बर्किना फ़ासो में हुई एक रिसर्च भी इसी नतीजे पर पहुंची थी कि शराब या बीयर पीने के बाद मच्छरों के काटने की आशंका बढ़ जाती है. तान्या कहती हैं, ''अगर आप भूखे हैं और घूम फिर रहे हैं, तो आप के क़दम ख़ुद ब ख़ुद उस दिशा में बढ़ जाते हैं, जिधर से खाने की ख़ुशबू आती है.''पर मैकएलिस्टर कहती हैं कि कई बार जेनेटिक कारणों से भी मच्छर ज़्यादा काटते हैं. ऐसे में मच्छरों के काटने के डर से एक या दो बीयर पीने से मना करना भी ठीक नहीं होगा.की कहानी का अक्षरश: अनुवाद नहीं है. हिंदी पाठकों के लिए इसमें कुछ संदर्भ और प्रसंग जोड़े गए हैं. मूल लेख आप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आंतकवादियों को जी कहने वाले देशभक्तों को आतंकी कहते हैं : साध्वी प्रज्ञाआजतक से हुई खास बातचीत में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं विवादों में कभी नहीं रही. मेरा जो जीवन है बहुत पहले से आप देख रहे हैं कि मेरे ऊपर कोई अंश मात्र का भी आरोप नहीं था. यह जो विवाद खड़ा किया है. भगवा आतंकवाद कहा है, हिंदुत्व को आतंकवाद कहा है. यह षड्यंत्र इनका(कांग्रेस) है और इन्होंने ही विवाद खड़ा किया है. इसलिए वे भयभीत हो रहे हैं.
Read more »
'मोदी जी प्लीज़ कुछ कीजिए, ये जो हम देख रहे हैं वो अच्छे दिन हैं क्या?'दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा जेट कर्मचारियों ने फिर लगाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार
Read more »
वर्ल्ड कप की टीम को बेस्ट मानते हैं कोहली, इस खिलाड़ी के चयन को बताया शानदारविराट कोहली ने अंबति रायडू और ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिलने पर हो रही बहस से बचते हुए कहा, हम उन 15 खिलाड़ियों के साथ बहुत खुश हैं, जो हमारे पास हैं. यह सबसे संतुलित टीम है.
Read more »
नामांकन से 3 कैंडिडेट्स को AAP ने रोका, बोली- कांग्रेस को देते हैं आखिरी मौकाLoksabha Elections 2019: सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पार्टी प्रत्याशी 22 अप्रैल को नामांकन भरेंगे।
Read more »
Disha Patani से कम खूबसूरत नहीं हैं उनकी बहन खुशबू, सेना में हैं अधिकारी, देखें तस्वीरेंDisha Patani Sister: दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा अक्सर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरों को फैन्स के लिए साझा करती रहती हैं।
Read more »
क्या कहते हैं आंकड़े अगर पीएम मोदी की सीट वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं प्रियंका गांधीरायबरेली में जब एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से रायबरेली से चुनाव लड़ने को कहा तो प्रियंका गांधी ने जवाब दिया कि वाराणसी से क्यों नहीं? हालांकि प्रियंका गांधी ने यह जवाब बहुत ही हल्के-फुल्के में अंदाज में दिया था लेकिन इस बात के कयास लगनाए जाने से शुरू हो गए हैं कि क्या सच में प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी में पीएम मोदी को चुनौती देने की तैयारी कर रही हैं.
Read more »
चांदी की ईंट के साथ गिलास-कटोरी रखती हैं साध्वी प्रज्ञा, भिक्षाटन पर हैं निर्भरबीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ यहां भोपाल लोकसभा सीट से अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया.
Read more »
गौतम गंभीर हैं दिल्ली के सबसे अमीर लोकसभा उम्मीदवार, जानिए हर साल कितना कमाते हैं?दिल्ली में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. नामांकन के दौरान लगाए गए हलफनामे से इसका पता चलता है.
Read more »
जानें कितने घंटे सोते हैं पीएम मोदी, क्या करते हैं सुबह से शाम तक– News18 हिंदीPrime Minister Narendra Modi and his sleeping hours, news18hindi, मोदी की रोजाना की दिनचर्या बहुत टाइट रहती है. इसके बीच वो क्या क्या करते हैं, कैसे काम निपटाते हैं. ये भी जानिए कि उनके खाने और नाश्ते में क्या होता है
Read more »
बेगूसराय: कन्हैया दे रहे हैं भाजपा को कड़ी टक्कर, लेकिन खतरा राजद कोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटु आलोचक और बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार के जोरदार
Read more »
World Maleria Day: इस मच्छर के काटने से फैलता है मलेरिया, लगाएं ये वैक्सीन– News18 हिंदीWorld Maleria Day: लंदन के इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने बताया कि, RTS ही एक ऐसी वैक्सीन है जो मलेरिया के लिए कारगर है.
Read more »
