50 लाख के मुआवज़े का एक हिस्सा दान करेंगी बिलक़ीस बानो
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहाअपने पति के बगल में बैठी, कभी हिंदी तो कभी गुजराती में बोलती बिलक़ीस बानो. आंसुओं से उनका गला बार-बार रूंध रहा था इसलिए वो रुक-रुककर बोल रही थीं. बीच-बीच में उनके पति याक़ूब उनके कंधे पर हाथ फेरते, उनका हौसला बढ़ाते.
साल 2002 में गुजरात दंगों के दौरान सामूहिक बलात्कार और अपने परिवार के 14 लोगों की हत्या देखने वाली बिलक़ीस बानो को 17 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ़ मिला है. शीर्ष अदालत ने गुजरात सरकार को आदेश दिया है कि वो बिलक़ीस को मुआवज़े के तौर पर 50 लाख रुपये, उनकी पसंद की जगह पर एक घर और एक सरकारी नौकरी दे. अदालत के आदेश के बाद बिलक़ीस और उनके पति ने दिल्ली के प्रेस क्लब में मीडिया से बात की. बिलक़ीस ने कहा कि वो मुआवज़े का एक हिस्सा यौन हिंसा की शिकार महिलाओं और उनके बच्चों के लिए दान करना चाहती हैं.बिलक़ीस ने कहा कि वो अपनी बेटी के वकील बनने का सपना पूरा होते देखना चाहती हैं. उन्होंने कहा, ''एक पीड़िता के रूप में मैंने अपने सारे सपनों को मार दिया है. एक दोषमुक्त और जीवित बचे हुए व्यक्ति के रूप में अब उनकी कोई सीमा नहीं है और मेरे अधिकतर सपने मेरे और मेरे बच्चों के लिए हैं, दूसरों के लिए हैं. मैं इस पैसे का इस्तेमाल अपने बच्चों को तालीम देने और एक स्थिर ज़िंदगी देने के लिए करूंगी. मेरी बेटी जो वकील बनना चाहती है, शायद एक दिन इसी न्यायालय के सामने दूसरों के लिए न्याय मांगने खड़ी होगी, यह मेरी दुआ है.'' बिलक़ीस ने कहा,"मैंने हमेशा कहा है कि मेरी जीत उन सब औरतों की तरफ़ से भी है, जिन्होंने बहुत तकलीफ़ें तो झेली हैं मगर कभी अदालत तक नहीं पहुंच पाईं. मैं इस पैसे का एक हिस्सा सांप्रदायिक हिंसा की शिकार दूसरी औरतों के न्याय पाने के उनके संघर्ष में और उनके बच्चों की पढ़ाई में मदद करने के लिए खर्च करना चाहती हूं." इससे पहले गुजरात सराकर ने बिलकीस बानो को 5 लाख रुपये मुआवज़ा देने की पेशकश की थी जिस पर बिलक़ीस बानो ने याचिका दायर करके इसे अपर्याप्त बताया था.2002 के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद के पास रणधी कपूर गांव में एक भीड़ ने बिलक़ीस बानो के परिवार पर हमला किया था. इस दौरान पांच महीने की गर्भवती बिलक़ीस बानो के साथ गैंगरेप किया गया. उनकी तीन साल की बेटी सालेहा की भी बेहरमी से हत्या कर दी गई. उस वक़्त बिलक़ीस क़रीब 20 साल की थीं.इस मामले कि सुनवाई की शुरुआत अहमदाबाद में हुई थी लेकिन सबूतों और गवाहों से छेड़छाड़ कीआशंका जताने पर मामले को साल 2004 में बॉम्बे हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था.21 जनवरी 2008 को स्पेशल कोर्ट ने 11 लोगों को हत्या और गैंगरेप का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी. इस मामले में पुलिस और डॉक्टर सहित सात लोगों को छोड़ दिया गया था.इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने मई, 2017 में बरी हुए सात लोगों को अपना दायित्व न निभाने और सबूतों से छेड़छाड़ को लेकर दोषी ठहराया था.इन दंगों की शुरुआत गोधरा में 60 हिंदू तीर्थ यात्रियों की मौत के बाद हुई थी, जिनकी मौत साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के कारण हुई थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'स्टाइल का बाप, ऐटीट्यूड का किंग', इंस्टाग्राम पर Prabhas का हुआ जबरदस्त डेब्यूBaahubali Star Prabhas: बाहुबली स्टार ने अपने नए-नए अकाउंट से अपनी इसी फिल्म से एक अपनी एक एक्शन स्टिल शेयर की है। इस तस्वीर में बाहुबली बने प्रभास तलवार लेकर एक्शन मोड पर दिख रहे हैं।
Read more »
वाह रे नेताजी, ऐसा श्मशान बनाऊंगा कि लोगों का मरने का मन करेगाचंडीगढ़। एक ओर तो नेता ऊल-जुलूल बयानीबाजी कर रहे हैं तो दूसरी अपने क्षेत्र के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए नेता तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। कुछ नेताओं ने तो ऐसे बेतुके वादे किए हैं कि आप सुनकर माथा ही पकड़ लेंगे।
Read more »
मुंबई में लोकसभा चुनाव पर कैश का “कलंक”, एक सप्ताह में करोड़ों का कैश बरामदमुंबई में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पड़ने वाले वोट से पहले अलग अलग घटनाओं में बड़ी मात्रा में कैश पकड़ा जा रहा है. पिछले एक हफ्ते के अंदर करोड़ों रुपए के कैश की बरामदगी हो चुकी है. ये बरामदगी चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वैड ने की है.
Read more »
दिग्विजय ने पेश किया भोपाल का विजन डॉक्यूमेंट, भाजपा पर लगाया उपेक्षा का आरोपभोपाल। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज अपना भोपाल के विकास को लेकर विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विजन डॉक्यूमेंट पेश करते हुए दिग्विजय सिंह ने सूबे में पंद्रह साल सत्ता में रही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Read more »
तमिलनाडु: मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलानतमिलनाडु के मुथियमपलयम गांव के एक मंदिर में रविवार को वार्षिक उत्सव के दौरान मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इसके अलावा 10 अन्य लोग घायल हो गए.
Read more »
कोलंबो धमाकों में आईएसआई का हाथ, एमक्यूएम मुखिया अल्ताफ हुसैन का दावादुनियाभर में आतंकवाद की हरेक वारदात की नींव पाकिस्तान में ही रखी गई थी। SriLankaAttacks SriLanka srilankablasts ISIS Pakistan ImranKhanPTI PTIofficial
Read more »
Bihar Elections 2019: रोम पोप का मधेपुरा गोप का, यहां दांव पर नीतीश-लालू की प्रतिष्ठाLive बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें शामिल मधेपुरा पर पूरे देश की नजर है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019
Read more »
सुप्रीम कोर्ट का गुजरात सरकार को आदेश, बिलकिस बानो को दिए जाएं 50 लाख रुपये2002 के दंगों के समय सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई बिलकिस बानो को 50 लाख रुपये का मुआवजा, नौकरी और आवास देने का निर्देश दिया। BilkisBano SupremeCourt
Read more »
गुजरात दंगों पर SC का फैसला, बिलकिस बानो को मुआवजा, नौकरी और मकान दे सरकारBilkis bano case शीर्ष अदालत ने इससे पहले 29 मार्च को गुजरात सरकार से कहा था कि बंबई उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए गए आईपीएस अधिकारी सहित सभी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ दो सप्ताह के भीतर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी.
Read more »
बिलक़ीस का क़िस्सा हर हिंदुस्तानी को सुनना और उसके मायने समझना ज़रूरी हैबिलक़ीस बानो को किसने सत्रह सालों तक उसके मताधिकार से वंचित रखा? कौन था गुजरात का मुखिया और किसके हाथ हिंदुस्तान की हुकूमत थी? क्यों सालों-साल बिल्किस अपने कुनबे के साथ भटकती रही पूरे भारत, जगह बदलती हुई, पोशीदा ज़िंदगी बिताती हुई? क्यों वह वहां महफूज़ न थी, जिसे वह अपना वतन कहती है?
Read more »
