गुजरात दंगों पर SC का फैसला, बिलकिस बानो को मुआवजा, नौकरी और मकान दे सरकार

United States News News

गुजरात दंगों पर SC का फैसला, बिलकिस बानो को मुआवजा, नौकरी और मकान दे सरकार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

बिलकिस बानो कई सालों से न्याय पाने के लिए लड़ाई लड़ रही है | itsparvezsagar

उच्चतम न्यायालय ने गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई बिलकिस बानो को 50 लाख रुपये बतौर मुआवजा, नौकरी और आवास देने का फरमान सुनाया है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को इस संबंध में आदेश दिया.

बताते चलें कि अहमदाबाद के करीब हिंसक भीड़ ने गर्भवती बिलकिस बानों के साथ सामूहिक बलात्कार किया था और उसके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या कर दी थी. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ को गुजरात सरकार ने सूचित किया कि इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. पीठ को यह भी बताया गया कि पुलिस अधिकारियों के पेंशन आदि लाभ रोक दिए गए हैं. इसी प्रकार बंबई उच्च न्यायालय ने दोषी आईपीएस अधिकारी की दो रैंक पदावनति कर दी है. बिलकिस बानो ने इससे पहले शीर्ष अदालत के समक्ष एक याचिका पर उन्हें पांच लाख रुपये मुआवजा देने की राज्य सरकार की पेशकश ठुकराते हुये ऐसा मुआवजा मांगा था, जो दूसरों के लिये नजीर बने. शीर्ष अदालत ने इससे पहले 29 मार्च को गुजरात सरकार से कहा था कि बंबई उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए गए आईपीएस अधिकारी सहित सभी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ दो सप्ताह के भीतर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. बानो की वकील शोभा गुप्ता ने इससे पहले न्यायालय से कहा था कि राज्य सरकार ने दोषी ठहराए गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. अधिवक्ता शोभा ने कोर्ट से यह भी कहा था कि गुजरात में सेवारत एक आईपीएस अधिकारी इस साल सेवानिवृत्त होने वाला है जबकि चार अन्य पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उनकी पेंशन समेत सेवानिवृत्ति संबंधी लाभ रोकने जैसी कार्रवाई भी नहीं की गई है. राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता ने सफाई देते हुए कहा था कि इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है. बिलकिस बानो को मुआवजे के बारे में मेहता ने कहा था कि इस तरह की घटनाओं में पांच लाख रुपये मुआवजा देने की राज्य सरकार की नीति है. अभियोजन के अनुसार अहमदाबाद के पास रणधीकपुर गांव में उग्र भीड़ ने 3 मार्च 2002 को बिलकिस बानो के परिवार पर हमला बोला था. इस हमले के समय बिलकिस बानो पांच महीने की गर्भवती थी और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था. साथ ही उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में विशेष अदालत ने 21 जनवरी, 2008 को 11 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी जबकि पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों सहित सात आरोपियों को बरी कर दिया था. उच्च न्यायालय ने 4 मई, 2017 को 5 पुलिसकर्मियों और 2 डाक्टरों को ठीक से अपनी ड्यूटी का निर्वहन नहीं करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के अपराध में भारतीय दंड संहिता की धारा 218 और धारा 201 के तहत दोषी ठहराया था. इसके बाद शीर्ष अदालत ने 10 जुलाई, 2017 को दोनों डाक्टरों और आईपीएस अधिकारी आर.एस. भगोड़ा सहित चार पुलिसकर्मियों की अपील खारिज कर दी थी. इन सभी ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद चीफ जस्टिस के समर्थन में उतरा बार काउंसिल-Navbharat Timesयौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद चीफ जस्टिस के समर्थन में उतरा बार काउंसिल-Navbharat TimesIndia News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया उनके समर्थन में आ गया है। बीसीआई ने कहा कि सीजेआई पर लगे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इससे पहले मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई की बेंच ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अन्य बेंच करेगी।
Read more »

गुजरात के मंत्री के विवादित बोल, कहा- पिल्ले की तरह दुम हिलाते हैं राहुल गांधीगुजरात के मंत्री के विवादित बोल, कहा- पिल्ले की तरह दुम हिलाते हैं राहुल गांधीगुजरात सरकार के आदिवासी विकास मंत्री गणपत वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी की तुलना कुत्ते के पिल्ले से की है.
Read more »

स्कूटर पर रिपोर्टर: जानें कितने एक्टिव हैं अहमदाबाद-वडनगर के वोटर? Scooter par Reporter: How active are the voters of Gujrat? - Lok Sabha Election 2019 AajTakस्कूटर पर रिपोर्टर: जानें कितने एक्टिव हैं अहमदाबाद-वडनगर के वोटर? Scooter par Reporter: How active are the voters of Gujrat? - Lok Sabha Election 2019 AajTakलोकसभा के इस चुनावी समर में सभी पार्टियों के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, अब देखना ये है कि मतदाता अपनी जिम्मेदारी कितने एक्टिवली निभाने के लिए तैयार हैं? आजतक के इस खास कार्यक्रम- स्कूटर पर रिपोर्टर में आजतक की रिपोर्टर प्रीति चौधरी ने गुजरात के अहमदाबाद और वडनगर के मतदाताओं का सियासी मूड जाना. क्या हैं गुजरात के वोटर के लिए अहम चुनावी मुद्दे? किन मुद्दों पर मतदाता करेंगे वोट?  जानिए जनता की राय.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

IPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीIPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सटोरियों के पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सट्टेबाज स्टेडियम में लगाकर सट्टा खेल रहे हों. शुक्रवार को Rajasthan Royals-Kolkata Knight Riders के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन मध्य प्रदेश के सागर से हैं.
Read more »

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीजेआई के समर्थन में आया बार काउंसिलयौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीजेआई के समर्थन में आया बार काउंसिलयौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीजेआई के समर्थन में आया बार काउंसिल सीजेआईरंजनगोगोई सुप्रीमकोर्ट यौनउत्पीड़न बारकाउंसिलऑफइंडिया CJIRanjanGogoi SupremeCourt SexualHarassment BarCouncilOfIndia
Read more »

चितौड़गढ़ में बोले PM मोदी- 'आप मजबूत भारत देखना चाहते हैं या मजबूर भारत'चितौड़गढ़ में बोले PM मोदी- 'आप मजबूत भारत देखना चाहते हैं या मजबूर भारत'चितौड़गढ़ में बोले PM मोदी- 'आप मजबूत भारत देखना चाहते हैं या मजबूर भारत' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

गुजरात में 88 फीसदी चुनावी ऐड भाजपा के, कांग्रेस के मात्र 12 प्रतिशतगुजरात में 88 फीसदी चुनावी ऐड भाजपा के, कांग्रेस के मात्र 12 प्रतिशतचुनाव आयोग की मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के मुताबिक, 22 अप्रैल तक उन्हें 200 चुनावी विज्ञापन की अर्जी प्राप्त हुई हैं। इनमें 173 भाजपा की तो 27 कांग्रेस की है।
Read more »

सुप्रीम कोर्ट का गुजरात सरकार को आदेश, बिलकिस बानो को दिए जाएं 50 लाख रुपयेसुप्रीम कोर्ट का गुजरात सरकार को आदेश, बिलकिस बानो को दिए जाएं 50 लाख रुपये2002 के दंगों के समय सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई बिलकिस बानो को 50 लाख रुपये का मुआवजा, नौकरी और आवास देने का निर्देश दिया। BilkisBano SupremeCourt
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:01:34