चितौड़गढ़ में बोले PM मोदी- 'आप मजबूत भारत देखना चाहते हैं या मजबूर भारत' AbkiBaarKiskiSarkar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान के चितौड़गढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं. सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में AC कमरे में बैठे लोगों को पता नहीं है कि गर्मी में नए भारत का निर्माण हो रहा है.
इस बार देश में एक अभूतपूर्व लहर दिख रही है. अपने भाषण की शुरुआत में PM मोदी ने राजस्थान के महापुरूषों को भी याद किया. इस दौरान पीएम ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि आप मजबूत भारत देखना चाहते हैं या मजबूर भारत? आप पाकिस्तान को जवाब देने वाला भारत देखना चाहते हैं या आतंकी हमला के बाद चुप देखने वाला भारत? आप ने 2014 में चुनाव जीता कर इस चौकीदार को दिल्ली में बैठाया था. पीएम ने 21वीं सदी में जन्मे युवाओं से भी अपील की. उन्होंने कहा, ''पहली बार वोट देने वालों से बोले मोदी नया भारत आप जैसे युवाओं को ही बनाना है. आपकी पुरानी पीढ़ी ने बीजेपी को मजबूत किया.'' पीएम ने कहा कि एक दिन में मैं क्या कर रहा हूं इसका हिसाब देना चाहता हूं. हर रोज पीएम योजना के तहत 70000 बहन बेटियों को गैस कनेक्शन मिल रहा है. हर रोज 2 लाख से ज्यादा लोगों का खाता खुला. हर रोज 11000 से ज्यादा घर बन रहे हैं और उसकी चाबी सौंपी जा रही है. हर रोज आयुष्मान भारत योजना के तहत 9 से 10 लाख लोगों का इलाज हो रहा है. साथियों दिमाग छटपटा गया ना. आपको सुन कर गर्व हुआ की नहीं. जी भर के आर्शीवाद देने का मन हुआ है. पीएम ने कहा कि ये ऐसी सरकार है जो पाई-पाई का हिसाब देती है. पीएम ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि कहा कि क्या आप विकास की इस गति से संतुष्ट हैं? PM मोदी ने कहा कि शरीर का कण कण जीवन का पल सिर्फ विकास और विकास के लिए. देश अगले 5 साल में विकास की गति देखने जा रही है. कांग्रेस पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करने की बात राजस्थान में कह रहे थे. लेकिन बताया यही जा रहा है कि राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ हो गया. राजस्थान में फैलाया गया यह झूठ पूरा देश देख रहा है. देश से यह हमेशा झूठ बोलते हैं. पीएम ने इस दौरान राजस्थान में किसानों पर यूरिया वितरण के दौरान हुई लाठीचार्ज की याद भी दिलाई. मोदी ने कहा कि एक और संकल्प हमने लिया है. हम 5 साल में पानी के लिए काम करना चाह रहे हैं, जिसके लिए जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे. पानी को लेकर कांग्रेस की सोच कैसी रही है यह आप भी जानते हैं. आप प्यासे रहे कांग्रेस पाकिस्तान की प्यास बुझाने की चिंता करती रही. अगर कांग्रेस ने सिंधू जल योजना के तहत समझौता लागू कर दिया होता तो ऐसी दिक्कत नहीं होती. लेकिन बीजेपी ने बांध परियोजना पर काम शुरू किया है. लेकिन आप ध्यान रखना कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इसे रोकने का काम ना करे. मोदी ने कहा कि आपके इस चौकीदार ने सामान्य वर्ग के 10 प्रतिशत लोगों को आरक्षण दिय़ा. इसके लिए हमने किसी का हक नहीं छीना. जबकि यहां की सरकार इस योजना का लाभ देने के इंकार कर रही है. मोदी ने कहा कि आपका ये चौकीदार देश की रक्षा के साथ विरांगनाओ की रक्षा में लगा हुआ है. इस सोच के साथ महाराणा प्रताप के नाम पर टिकट जारी किया गया. सभा के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंका में चर्च में हुए हमले की घटना को भी याद किया. पीएम ने कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़ा है. पीएम ने अपनी संवेदना भी प्रकट की. प्रधानमंत्री के आगमन के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पीएम का स्वागत किया. इस दौरान राजे ने राजस्थान की गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई. राजे ने कहा कि गरीबी हटाने का नारा लगाने वाली कांग्रेस ने क्या किय़ा और हमारे पीएम ने क्य़ा किया. इस दौरान राजे ने पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की याद दिलाई. वसुंधरा ने कहा कि 50 लाख युवाओं को मुद्रा योजना के तहत रोजगार दिलवाने का काम किया. इस दौरान राजे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. राजे ने चितौड़गढ़ उम्मीदवार सीपी जोशी को सभा में मौजूद लोगों से लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने की अपील भी की. मंच पर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, सीपी जोशी मौजूद थे. रविवार को राजस्थान की दो सीटों पर पीएम मोदी की चुनावी सभा है. पीएम चितौड़गढ़ के बाद बाड़मेर में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाड़मेर में जनसभा का आयोजन आदर्श स्टेडियम में शाम 4 बजे किया गया है. चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी का पहला राजस्थान दौरा है. इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात के पाटन में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि अभिनंदन को जब पाकिस्तान ने कब्जे में किया तो मैंने उन्हें कहा कि कि अगर हमारे पायलट के साथ कुछ भी हुआ तो हम कभी नहीं छोड़ेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WhatsApp Pay इसी साल भारत में होगा लॉन्च, Paytm को मिलेगी टक्करWhatsApp Pay भारत में इसी साल शुरू हो सकता है और इससे Google Pay और Paytm को कड़ी टक्कर मिलने की पूरी उम्मीद है.
Read more »
वैसे तो मैं अमेठी से चुनाव लड़ता हूं, लेकिन इस बार केरल से भी लड़ रहा हूं क्यों मैं दक्षिण भारत में संदेश देना चाहता हूं : राहुल गांधीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कोल्लम में आयोजित एक सभा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि कांग्रेस मुक्त भारत जिसका मतलब भारत से कांग्रेस के विचारों को मिटा देना. लेकिन कांग्रेस नरेंद्र मोदी से कहती है कि हम आपसे सहमत नहीं है. हम को समझाने के लिए लड़ेंगे. आप गलत हैं. हम आपको चुनाव में हराएंगे. लेकिन आपके खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे.
Read more »
मजदूरों, छोटे कामगारों को मिलेगी यूनिक आईडी, सरकार ने शुरू की तैयारीभारत में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल मची हुई है। ऐसे में अब भारत में बहुत जल्द एक और बड़ा सरकारी कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। UIDAI UIDAI uniqueid Aadhaar
Read more »
Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 में नहीं मिलेगा Android Pie का अपडेटXiaomi के दो पॉपुलर स्मार्टफोन जो भारत में काफी बिके हैं इनमें एंड्रॉयड के अगले वर्जन का अपडेट नहीं मिलेगा. ऐसा कंपनी के MIUI फोरम पर कहा गया है.
Read more »
These NRIs believe that Modi should again become the Prime Minister of India onm– News18 Hindiदोबारा पीएम बनें नरेंद्र मोदी, इसलिए प्रचार करने अमेरिका से कानपुर आई ये महिला ElectionsWithNews18
Read more »
नोटबंदी के बाद भारत में 50 लाख लोगों ने गंवाई नौकरी: रिपोर्ट में हुआ खुलासाअजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर ससटेनेबल एम्पलॉयमेंट द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 8 नवंबर 2016 की आधी रात लागू हुई नोटबंदी के बाद 50 लाख लोगों की नौकरियां चली गई हैं.
Read more »
Redmi Note 7 Pro-Note 7 की भारत में सेल, कीमत 9,999 रुपये से शुरूशाओमी ने फरवरी के महीने में अपने नोट 7 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था. आज नोट 7 सीरीज की भारत में सेल है. यहां जानें कीमत और बाकी जानकारियां.
Read more »
भारत में टिक टॉक पर क्यों लगी रोक? | Tic Tokचीन का वीडियो ऐप टिकटोक अब भारत में गूगल और एप्पल के ऐप स्टोर में नहीं दिखेगा। तमिलनाडु की एक अदालत ने इस ऐप को डाउनलोड करने पर रोक लगा दी है। भारत में इसे बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल कर रहे थे। आखिर क्यों लगाई गई रोक?
Read more »
ZEE NEWS का #VotingRound2 भारत में टॉप 3 ट्रेंड में, इस नंबर पर भेजें सेल्फीZEE NEWS का VotingRound2 भारत में टॉप 3 ट्रेंड में, इस नंबर पर भेजें सेल्फी VotingRound2 पर ट्वीट कीजिए AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 2 पायदान गिरा, 180 देशों में 140वां स्थान-Navbharat TimesIndia News: 'रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स' की सालाना रिपोर्ट में भारत प्रेस की आजादी के मामले में 2 पायदान खिसक गया है। 180 देशों में भारत का स्थान 140वां है। रिपोर्ट में भारत में चल रहे चुनाव के दौर को पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक वक्त बताया गया है।
Read more »
