दिल्ली में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. नामांकन के दौरान लगाए गए हलफनामे से इसका पता चलता है.
नई दिल्ली: क्रिकेट के ग्राउंड से पहली बार राजनीति के मैदान में उतरे गौतम गंभीर की सालाना कमाई 12 करोड़ रुपये से अधिक है. पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आतिशी मार्लेना को चुनाव मैदान में उतारा है.
गंभीर ने 2017-18 में भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न मुताबिक अपनी वार्षिक कमाई 12.4 करोड़ रुपये दिखाई है.वहीं दिल्ली उत्तर-पश्चिम सीट से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार हंसराज हंस करीब 9.28 लाख रुपये सालाना कमाते हैं. यह विवरण 2017-18 में भरे आइटी रिटर्न के अनुसार है. यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: BJP की एक और LIST जारी, गौतम गंभीर यहां से लड़ेंगे चुनाव, मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से उम्मीदवार दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार विजेंद्र सिंह ने 45 लाख रुपये सालाना की कमाई घोषित की है. उन्होंने हलफनामे में अपनी चल और अचल संपत्ति क्रमशः 3.57 करोड़ और 5.05 करोड़ रुपये दिखाई है. दक्षिण दिल्ली से बीजेपी से दोबारा चुनाव लड़ रहे रमेश बिधूड़ी के पास 18 करोड़ की संपत्ति है. हलफनामे से पता चलता है कि 2014 के मुकाबले उनकी पांच साल में करीब 3.5 करोड़ संपत्ति बढ़ी है. बिधूरी ने पत्नी और आश्रितों की भी संपत्ति घोषित की है. यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती से गौतम गंभीर ने कहा- यह भारत है, कोई आप जैसा धब्बा नहीं जो मिट जाएगा!, महबूबा ने किया ब्लॉक वहीं कांग्रेस से उत्तर-पूर्व सीट पर चुनाव लड़ रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 4.92 करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी दी है. 2017-18 के आइटी रिटर्न्स के मुताबिक शीला दीक्षित की करीब 15 लाख रुपये सालाना कमाई पर टैक्स भरतीं हैं. हलफनामे से पता चलता है कि शीला दीक्षित के पास निजामुद्दीन में एक अपार्टमेंट है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1.88 करोड़ है. नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन ने 26.38 लाख रुपये की वार्षिक आय की जानकारी दी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुजरात के मंत्री के विवादित बोल, कहा- पिल्ले की तरह दुम हिलाते हैं राहुल गांधीगुजरात सरकार के आदिवासी विकास मंत्री गणपत वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी की तुलना कुत्ते के पिल्ले से की है.
Read more »
IPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सटोरियों के पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सट्टेबाज स्टेडियम में लगाकर सट्टा खेल रहे हों. शुक्रवार को Rajasthan Royals-Kolkata Knight Riders के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन मध्य प्रदेश के सागर से हैं.
Read more »
IPL में चौके के 'शिखर' पर धवन, कोहली, रैना और रोहित अभी बहुत पीछेधवन एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने आईपीएल में 500 चौके लगाने का आंकड़ा पार किया हो. उनके बाद दूसरे नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाज गौतम गंभीर हैं जो मौजूदा आईपीएल से बाहर चल रहे हैं. गंभीर ने आईपीएल में कुल 491 चौके लगाए हैं.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप एक गंभीर मामला हैसुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप एक गंभीर मामला है। पढ़ें दैनिक जागरण का एडिटोरियल SupremeCourt JusticeRanjanGogoi
Read more »
दंगों के दाग भुला चुके हैं गोधरा के मुसलमान, बताया BJP को समर्थन देने की वजहLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): एक अनुमान के मुताबिक, गोधरा में करीब 1.90 लाख लोगों की आबादी है और करीब 40 प्रतिशत मुसलमान हैं।
Read more »
पीएम मोदी VS प्रियंका गांधी : सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी? वाराणसी में किसका पलड़ा भारी, 10 बड़ी बातेंकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि अगर उनके भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं तो वह पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने को तैयार हैं. केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात कही. वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं थीं प्रियंका गांधी. बता दें कि राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा, अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणसी से लड़ूंगी. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाएगा क्योंकि एक ओर बीजेपी की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी ओर गांधी परिवार का बड़ा चेहरा और कांग्रेस की ट्रंप कार्ड मानी जा रहीं प्रियंका गांधी होंगी. प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो हो सकता है कि कांग्रेस को इसका फायदा वाराणसी की आसपास सीटों पर हो सकता है. लेकिन इस मुकाबले के लिए वाराणसी कितना है और स्थानीय समीकरण क्या कहते हैं इस पर भी नजर होगी.
Read more »
पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर होंगे बीजेपी के उम्मीदवार, मीनाक्षी लेखी को नई दिल्ली से टिकटलोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने दिल्ली के लिए अपनी दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है. पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी का टिकट काटकर गौतम गंभीर को टिकट दिया गया है.
Read more »
पूर्वी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी बने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, उतरेंगे चुनावी पिच परभाजपा ने दिल्ली के लिए 2 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। GautamGambhir MeenakashiLekhi BJP4India BJP4Delhi LokSabhaPolls2019 LokSabha2019
Read more »
चांदी की ईंट के साथ गिलास-कटोरी रखती हैं साध्वी प्रज्ञा, भिक्षाटन पर हैं निर्भरबीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ यहां भोपाल लोकसभा सीट से अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया.
Read more »
सीरियल ब्लास्ट के बाद डर के साये में जी रहे हैं श्रीलंका के मुसलमान– News18 हिंदीमुस्लिम इस डर में जी रहे हैं कि इस पर कोई प्रतिक्रिया न हो आने वाले कुछ समय में कुछ गंभीर हो सकता है.
Read more »
