वो 10 बड़ी वजहें जिनके दम पर भाजपा ने Lok Sabha Election में फहराया परचम

United States News News

वो 10 बड़ी वजहें जिनके दम पर भाजपा ने Lok Sabha Election में फहराया परचम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 286 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 53%

IndiaElectsModi | आइये जानते हैं उन मुद्दों को जिन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में जबरदस्‍त हवा बनाने का काम किया... ModiOnceAgain

मौजूदा लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले दम पर 303 सीटों पर जीत दर्ज की है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, एनडीए को कुल 346 सीटें गई हैं। भाजपा ने विपक्षी दलों को जिस प्रकार करारी शिकस्‍त दी है। उससे एक बात पूरी तरह साफ हो जाती है कि इस चुनाव में लोगों ने विपक्ष के आरोपों की जगह मोदी सरकार के काम को तरजीह दी है। भाजपा की इस बड़ी जीत के पीछे कोई एक कारण नहीं कई वजहें रही हैं। आइये जानते हैं उन मुद्दों को जिन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में जबरदस्‍त हवा बनाने का काम किया.

..इस चुनावी विजय के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एक बड़ी वजह थे। यही कारण रहा कि पूरा चुनाव नरेंद्र मोदी के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा। विपक्षी दलों के नेताओं पर भी मोदी ही रहे। विपक्षी दलों में कोई भी ऐसा नेता नहीं था जिसकी छवि नरेंद्र मोदी को चुनौती दे पाती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की इसी कमजोरी को हथियार बनाया। अपनी चुनावी रैलियों में वह यही सवाल उठाते थे कि विपक्ष के पास सर्वमान्‍य नेता कौन है। वहीं विपक्षी दलों में भी किसी एक नेता को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। कुछ दल राहुल गांधी के पक्ष में तो कुछ दूसरे नेताओं के पक्ष में हवा बनाते नजर आए। इस चुनाव में विपक्षी एकता का सर्वथा अभाव दिखाई दिया। आम चुनाव के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में भी विपक्षी गोलबंदी की हवा निकलती दिखाई दी। सपा और बसपा ने अपने गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दिया। अखिलेश यादव और मायावती का यही फैसला उन पर भारी पड़ गया। कांग्रेस का अकेले चुनाव लड़ना सपा-बसपा गठबंधन के नुकसान का कारण बना। कांग्रेस ने सपा और बसपा के परंपरागत वोटबैंक में सेंध लगाने का काम किया। रही सही कसर दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में पूरी हो गई। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस को कोई भाव नहीं दिया तो कांग्रेस ने दिल्‍ली और हरियाणा में आप को तवज्‍जो नहीं दी। इससे मतों का बिखराव हुआ और भाजपा ने भी इसका पूरा फायदा उठाया। विपक्ष की करारी हार के पीछे उसकी नकारात्‍मक राजनीति भी रही। कांग्रेस ने सरकार बनने पर देशद्रोह के कानून को हटाने की बात कही थी। यह लोगों को नागवार गुजरा। भाजपा ने भी इसे कांग्रेस की कमजोर कड़ी बनाया और उस पर चोट की। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी बात को लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष पर हमलावर रहे। भाजपा के बाकी नेताओं ने जनता के बीच इसे बार-बार दोहराया। इससे लोगों में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला और उन्‍होंने भाजपा के पक्ष में जाने का फैसला किया। रही सही कसर बाकी के विपक्षी नेताओं ने पूरी कर दी। महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्‍दुल्‍ला जैसे नेताओं ने देश विरोधी बयान दिए जिससे लोगों को लगा कि पूरा विपक्ष देश के खिलाफ बोल रहा है। इस चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी के पीछे देश की महिला मतदाताओं का खासा योगदान रहा। मोदी सरकार ने महिला केंद्रित योजनाएं इज्जत घर , उज्ज्वला , पीएम आवास और प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना चलाईं जिसने न सिर्फ देश की महिलाओं का जीवन आसान किया बल्कि उनकी इज्जत का भी ख्याल रखा जिसे कभी किसी सरकार ने तवज्जो नहीं दी थी। जिन जगहों से एनडीए को ज्यादा सफलता मिली है उनमें से कुछ जगहों पर महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया है और कुछ जगहों पर पिछली बार की तुलना में इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा है।इस चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अर्से पहले राष्‍ट्रवाद और राष्‍ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को उछालना शुरू कर दिया था। मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई को चुनावी अधिसूचना लागू होने के काफी पहले से भुनाना शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के बाकी नेता भी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने में पीछे नहीं रहे। वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष ने राफेल के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की जो शुरुआत से ही फेल होती नजर आई। खुद प्रधानमंत्री ने संसद में कांग्रेस अध्‍यक्ष के अध्‍यक्ष के सवालों का करारा जवाब दिया। रक्षा मंत्री समेत सभी बड़े भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर वायुसेना को कमजोर करने का आरोप लगाया। यही नहीं भाजपा ने कश्‍मीर से अनुच्‍छेद- 35ए को हटाने की बात कही थी जो उसके पक्ष में ही गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर चुनावी रैलियों में अपनी सरकार के विकास कार्यों का खाका पेश करते थे। वह दुनिया की चर्चित योजना 'आयुष्‍मान भारत' का हवाला देकर विपक्षी दलों को घेरते थे। बता दें कि मध्‍य प्रदेश समेत कई राज्‍यों में जहां भाजपा की सरकारें नहीं हैं, इस योजना को वहां की सरकारों ने लागू करने में कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखाई है। इससे विपक्षी दलों को खासा नुकसान हुआ है। वहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना को लेकर विपक्षी दलों के रवैये पर सवाल उठाते रहे जिससे जनता में विपक्ष के प्रति गलत धारणा बनी। प्रधानमंत्री स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, सड़क निर्माण के कार्यों को जनता के बीच ले जाने में पूरी तरह सफल रहे। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने हिंदुत्‍व के मुद्दे पर ठीक वैसा ही काम किया जैसा किसी जमाने में आडवाणी किया करते थे। उन्‍होंने साध्‍वी प्रज्ञा को टिकट देने के पीछे को कांग्रेस के खिलाफ सत्‍याग्रह बताया। वह अपनी चुनावी रैलियों में हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते रहे। शाह लोगों को यह बताने में कामयाब रहे कि कांग्रेस के कार्यकाल में हिंदू आतंकवाद की थ्‍यौरी गढ़ी गई थी। इस चुनाव में मालेगांव बम ब्‍लास्‍ट मामला खूब छाया रहा। भाजपा नेताओं के प्रचार के आगे कांग्रेस की मंदिर-मंदिर जाने की रणनीति फेल रही। भाजपा अध्‍यक्ष कांग्रेस पर हिंदूवादी नेताओं को झूठे केसों में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस की इस मुद्दे पर चुप्‍पी भी उसे भारी पड़ी। लोगों को लगा कि कांग्रेस के पास भाजपा नेताओं के सवालों का जवाब नहीं है। भाजपा जातीय समीकरणों को भुनाने में भी कामयाब रही। बिहार में उसने पासवान और नीतीश के सहारे जातीय समीकरणों को हल किया वहीं यूपी में अपना दल और निषाद समाज के नेताओं को साधकर चुनावी बिसात बिछाया। उत्‍तर प्रदेश में सपा और बसपा द्वारा कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं करने से मुस्लिम मतदाता दुविधा में नजर आए। यही नहीं तीन तलाक के मसले पर भी भाजपा को मुस्लिम महिला मतदाताओं की सहानुभूति मिली। दिल्‍ली में मुस्लिम वोट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बिखर गया जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिला। वहीं हरियाणा में जाट मतदाताओं को साधने की रणनीति भी कामयाब रही। इस चुनाव में सियासी रणनीति के मामले में नरेंद्र मोदी ने बाकी विपक्षी नेताओं को धराशाई कर दिया। यही वजह है कि भाजपा के 'मोदी है तो मुमकिन' नारे की आंधी में कांग्रेस का 'चौकीदार चोर है' का नारा उड़ गया। विपक्ष ने अलग-अलग नारे गढ़ने की कोशिश की। लेकिन भाजपा का 'हम सब चौकीदार' का सकारात्मक नारा विपक्ष के तमाम नकारात्मक नारों पर भारी पड़ा। भाजपा ने शुरू से ही अपने चुनावी अभियान को विकास और राष्ट्रवाद पर केंद्रित रखा और इसी हिसाब से उसके रणनीतिकारों ने नारों की रचना की। भाजपा 'हम सब चौकीदार', 'मोदी है तो मुमकिन है' और 'काम रुके ना, देश झुके ना' जैसे प्रमुख नारों के साथ जनता के बीच में थी। जहां 'हम सब चौकीदार' का नारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक था। वहीं 'मोदी है तो मुमकिन है' के पीछे राष्ट्रवाद की प्रेरणा थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMNEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »

ओपी चौटाला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईडी ने अटैच की 1 करोड़ 94 लाख रूपये की संपत्ति– News18 हिंदीओपी चौटाला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईडी ने अटैच की 1 करोड़ 94 लाख रूपये की संपत्ति– News18 हिंदीओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के खिलाफ ये मामला पहले सीबीआई ने दर्ज किया था. उसके बाद उसी मामले को आधार बनाते हुए ईडी ने भी उस मामले को दर्ज किया उसके बाद लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है.
Read more »

नायडू की सत्ता साधना: दिल्ली में राहुल-शरद के बाद लखनऊ में अखिलेश से की मुलाकातनायडू की सत्ता साधना: दिल्ली में राहुल-शरद के बाद लखनऊ में अखिलेश से की मुलाकातआखिरी चरण की वोटिंग बाकी है, मतगणना 23 मई को है, लेकिन दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सुगबुगाहटें तेज हो गई है. अगले पांच तक हिन्दुस्तान की सत्ता पर कौन राज करेगा, इसे लेकर समीकरण जोड़े-तोड़े जाने लगे हैं. इस पूरी कवायद में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू एक मध्यस्थ बनकर उभरें हैं. वह केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनाने के लिए सारे संभावित परिदृश्यों पर विचार कर रहे हैं.
Read more »

वर्ल्‍ड कप से पहले वेस्‍टइंडीज के लिए आई खुशखबरी, टीम में शामिल होगा ये चैंपियन खिलाड़ी!– News18 हिंदीवर्ल्‍ड कप से पहले वेस्‍टइंडीज के लिए आई खुशखबरी, टीम में शामिल होगा ये चैंपियन खिलाड़ी!– News18 हिंदीपोलार्ड ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनवाने में अहम भूमिका निभाई है. Kieron Pollard to be included in West Indies team for World Cup
Read more »

Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll news live updates: लोकसभा चुनाव 2019 में महा एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है. 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : मतगणना आज सुबह आठ बजे होगी शुरू, नतीजे आने में हो सकता है कुछ विलंबलोकसभा चुनाव 2019 : मतगणना आज सुबह आठ बजे होगी शुरू, नतीजे आने में हो सकता है कुछ विलंबElection Results 2019 : देश में एक माह से अधिक समय तक सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज मतगणना (Counting of votes) के साथ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी और 17वीं लोकसभा की तस्वीर साफ होने लगेगी. देश भर में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ है. इन 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिनकी किस्मत का फैसला आज मतगणना पूरी होने के बाद हो जाएगा. मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी लोकसभा सीटों के लिए मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं जहां सुबह आठ बजे से वोटों की प्रारंभ होगी. लोकसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम के मतों का सत्यापन करने के लिए वीवीपीएटी की पर्चियों से मिलान करने की व्यवस्था की गई है.
Read more »

Punjab Election Results 2019 Live Updates: पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीPunjab Election Results 2019 Live Updates: पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीपंजाब समेत देश के सभी राज्यों में हुए लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी. पंजाब में पंजाब में अंतिम दिन 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था. पंजाब में 13 लोकसभा सीटें और राज्य में 117 विधानसभा क्षेत्र हैं. पंजाब में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला लोकसभा निर्वाचन (Punjab Elections 2019) क्षेत्र हैं. पंजाब की पटियाला सीट पर परनीत कौर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. यहां उनका मुकाबला पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी व अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा से है. बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल का कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से कड़ा मुकाबला है.अमृतसर में भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस के टिकट पर गुरजीत सिंह औजला चुनाव मैदान में हैं. वहीं, गुरदासपुर में सुनील जाखड़ और भाजपा के सनी देयोल के बीच कड़ा मुकाबला है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:29:01