IndiaElectsModi | इस बार मोदी लहर नहीं सुनामी चली, जिसमें विपक्ष बह गया। भाजपा ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ModiOnceAgain PMOIndia BJP4India
बिहार के बेगूसराय में बीजेपी और सीपीआई के समर्थक भीड़े, हिंसक झड़प के बाद मौके पर पहुंची पुलिसउमर अब्दुल्ला ने मोदी-शाह को जीत की बधाई दी, साथ ही महबूबा मुफ्ती ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाए दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे भाजपा के मुख्य कार्यालय से शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। साथ ही 26 मई को सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। शुरुआती रुझानों के आते ही कई विदेशी मंत्रियों ने पीएम मोदी को बधाई दी है। मालदीव के विदेश मंत्री, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना सहित इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है। 1.
10 बजे: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड से लगभग 3.8 लाख वोटों से आगे है। हालांकि, राहुल अमेठी में अभी भी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से पीछे है।मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों पर एनडीए आगे। वहीं, आजमगढ़ में निरहुआ तो लखनऊ में पूनम सिन्हा पीछेभाजपा के हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत के लोगों ने एक बार फिर मोदी जी को देश का नेतृत्व करने का मौका दिया है, वे उनसे प्यार करते हैं। मैं मोदी जी का समर्थन करने के लिए भारत के लोगों, विशेषकर पूर्वोत्तर के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मोदी जी हमें आगे ले जाएंगे।पीलीभीत सीट से बीजेपी के वरुण गांधी आगे, महाराष्ट्र में रुझान देखने के बाद बीजेपी समर्थकों ने खुशी के साथ जश्न मना रहे हैं। जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में जोश भी बढ़ रहा है। राजस्थान जयपुर में बजेपी कार्यकर्ताओं जश्न मना रहे है। शुरुआती रुझानों में जहां बीजेपी को भारी बहुमत मिल रहीं है। वहीं, कई राज्यों में अभी तक कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। ओडिशा,दिल्ली,जम्मू-कश्मीर, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल, मुंबई सहित कई जगहों पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो, बैरकपुर से भाजपा के अर्जुन सिंह और जाधवपुर से टीएमसी के मिमी चक्रवर्ती बढत बनाए हुए हैं। हैदराबाद से मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असुद्दिन औवेसी 85,000 वोटों से आगे चल रहे है।11.58 बजे: महाराष्ट्र में पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंडे सोलापुर से पीछे चल रहे है। वहीं, एनसीपी की सुप्रिया सुले बारामती से बढ़त बनाए हुए हैं। अमेठी में राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं, वहीं स्मृति ईरानी 4,500 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। रूझानों के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि निश्चित ही मेरी जीत विजय होगी, मेरी विजय में धर्म की विजय होगी, अधर्म की नाश होगाष मैं भोपाल की जनता का आभार देती हूं।उरी सीट से भाजपा उम्मीदवार और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा 700 वोटों से फिलहाल, आगे हो गए हैं। सुलतानपुर सीट से मेनका गांधी लगभग 10,000 वोटों से पीछे चल रही हैं। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी फिलहाल, पिछड़ रहे है। गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने अपने घर के बाहर मे मीडिया से मुलाकात की। अभी चक सामने आ रहे रुझानों में गुजरात, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता जा रहा है। 11.08 बजे:पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से TMC कैंडिडेट और फिल्म एक्ट्रेस नुसरत जहां आगे है।वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी 70 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। गठबंधन की शालिनी राय दूसरे तो कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर हैं।गुरदासपुर सीट से सनी देओल 14000, मथुरा सीट से हेमा मालिनी 16000, दिल्ली में हंसराज हंस 40000 वोटों से आगे10.30 बजे: अमेठी में राहुल और स्मृति के बीच कांटे की टक्कर, पल-पल बदल रहे चुनावी समीकरण। फिलहाल, स्मृति ईरानी आगे चल रही है।रापमुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा आगे चल रही हैं। वहीं आजम खान पिछड़ रहे हैं।बिहार के पटना साहिब से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद आगे, कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पीछे हैं।मध्य प्रदेश में बीजेपी 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस 11 पर आगे, वहीं उत्तराखंड में पांचों सीटों पर बीजेपी ने बढ़ बनाई हुई है। 9.50 बजे-आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे चल रहे है। वहीं, कन्नौज से उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी बढ़त बनाई हुई है। रायबरेली से सोनिया गांधी 7000 वोटों से आगे चल रही हैं। रुझानों में मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। एनडीएन ने फिलहाल, 300 का आंकड़ा पार कर लिया है।शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। बता दें किबिहार के बेगुसराय में कन्हैया कुमार पीछे चल रहे है। बेगुसराय से गिरिराज सिंह 15000 वोटों से आगे। कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 6000 वोटों से आगे चल रही है। वहीं राहुल गांधी ईरानी ने काफी पीछे है। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी 21336 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से चुनावी मैदान में है। फिलहाल, वायनाड में राहुल 5000 वोटों से आगे हैं। वहीं, अमेठी से वह पीछे चल रहे है। मध्यप्रदेश भोपाल से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, जबलपुर से विवेक तानका पीछे चल रहे हैं। अमेठी से आ रहे रूझानों में राहुल गांधी पर स्मृति इरानी भारी पड़ रही हैं। फिलहाल, ईरानी 2000 वोटों से आगे चल रहीं है। रायबरेली से सोनिया गांधी ने बढ़त बनाई हुई है। सुल्तानपुर से मेनका सिंह, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा और नागपुर से नीतिन गडकरी आगे चल रहे है। रामपुर से जया प्रदा पीछे तल रही है। बात करे पश्चिम बंगाल की तो वहां तृणमूल कांग्रेस ने 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन आगे चल रहे है, वहीं, महाराष्ट्र से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पीछे है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस के फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार राज बब्बर पीछे चल रहे है। बब्बर के खिलाफ भाजपा ने राज कुमार चाहर, तो बसपा ने श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को मैदान में उतारा था।राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे है, वहीं स्मृति ईरानी ने फिलहाल, बढ़त बनाई हुई है। गांधीनगर से अमित शाह, लखनऊ ने राजनाथ सिंह, गुरदासपुर से सनी देओल ने आगे है। वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे। : रूझान आने लगे है। शुरुआती रूझानों में फिलहाल, NDA 62, UPA 20, अन्य 2 सीटों पर आगे।8.05 बजे: बैंगलुरू में मतगणना की तस्वीरें सामने आ रही है। यहां माउंट कार्मल स्कूल में मतगणना केंद्र में मतो की गिनती शुरू हो चुकी है। लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतगणतना शुरू हो गई है। अब से थोड़ी ही देर में रूझान आने लगेंगे। हालांकि, नतीजें आने में थोड़ी समय लगेगा। इसकी घोषणा चुनाव आयोग पहले ही ककर चुका है। आज होगा 8,040 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाली है मतगणना। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। 7.30 बजे: केरल के कलपेट्टा, वायनाड में मतगणना केंद्र के बाहर लोगों को जमावड़ा लग गया है। भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए है। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह मतगणना केंद्र के लिए निकल गए है। मतदान केंद्र के लिए निकलने से पहले उन्होंने कहा कि जीतका 100 प्रतिशत भरोसा है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में होंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस जीत जाएगी और सरकार बनाएगी। राहुल गांधी होंगे पीएम दिल्ली में लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। पंजाब के जालांधर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हो गए है। अभिनेता रवि किशन ने मतगणना शुरू होने से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कर्नाटक के कालबुर्गी से भाजपा उम्मीदवार उमेश जाधव ने कहा कि नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे और मुझे उम्मीद है कि मैं सीट जीत जाऊंगा।। इसके बाद, एक-दो दिनों के भीतर यह गठबंधन सरकार अपने दम पर गिरने वाली है और फिर भाजपा सरकार बनाएगी।बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे। मुझे विश्वास है कि मैं इस देश में कानून और नीति निर्माण में योगदान कर सकूंगा।केरल के तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन ने कहा कि राज्य के विकास और अपने लोगों के कल्याण के लिए, मुझे लगता है कि केरल को दिल्ली में एनडीए सरकार के साथ बढ़ना चाहिए। अब जब केरल मुख्य धारा में आ रहा है, तो मुझे बहुत विश्वास है कि मैं चुनाव में जीतूंगा।कर्नाटक से जद मांड्या के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी ने मतगणना शुरू होने से पहले म्याऊ में चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की।बैंगलुरू, मध्यप्रदेश, महराष्ट्र समेत सभी जगहों पर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हो गए हैकेरल के तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन अय्यागुरु आश्रम, थाइकौद में पूजा की। राजशेखरन को कांग्रेस के शशि थरूर और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार सी दिवाकरन के खिलाफ मैदान में उतारा गया। 2019 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में लड़ा गया। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले गए तो 19 मई को आखिरी चरण का मतदान हुआ। पहले चरण में 91, दूसरे में 97, तीसरे में 117, चौथे में 71, पांचवें में 51 और छठे-सातवें में 59-59 सीटों पर वोट डाले गए। 543 सीटों में से कुल 542 सीटों पर ही मतदान हो पाया था, तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर सुरक्षा कारणों की वजह से मतदान टाला गया था।542 सीटों पर 8000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सात चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारतीय संसदीय चुनाव में यह सबसे अधिक मतदान है।लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिणामों का मिलान पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा। यह मिलान प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों में होगा। चुनाव आयोग ने अभी तक गुरुवार को होने वाली मतगणना के केन्द्रों की संख्या उपलब्ध नहीं कराई है।प्रक्रिया के मुताबिक, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं की संख्या करीब 18 लाख है। इनमें सशस्त्र बल, केन्द्रीय पुलिसबल और राज्य पुलिसबल के जवान शामिल हैं, जो अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर तैनात हैं। विदेश में भारतीय दूतावासों में पदस्थ राजनयिक और कर्मचारी भी सेवा मतदाता हैं। इन 18 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 16.49 लाख ने 17 मई को अपने अपने रिटर्निंग अधिकारियों को डाक मतपत्र भेज दिए थे। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हाथों से डाक मतपत्रों को गिनने में कम से कम कुछ घंटे का समय लगेगा। पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों को अंत में गिना जाएगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Election 2019: शोले फिल्म में असरानी के किरदार की तरह हैं मोदी- प्रियंका गांधीप्रियंका ने मिर्जापुर में रोड शो के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कोई नेता नहीं हैं, बल्कि अभिनेता हैं. इससे अच्छा होता अगर अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना दिया जाता. उन्होंने कुशीनगर में कहा, आपने ‘शोले’ फिल्म में असरानी का रोल देखा होगा. वह हमेशा कहता रहता था कि अंग्रेजों के जमाने में....उसी तरह मोदी जी हमेशा जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के जमाने की बात करते रहते हैं. वह अपने पिछले पांच साल में किये गये कामों के बारे में बात क्यों नहीं करते?
Read more »
Rajmahal, Jharkhand Election 2019: Shibu Soren के संताल में मोदी ठोक रहे ताल; हाल-ए-राजमहलसंताल आदिवासी अभी तक शिबू को अपना एकमात्र नेता मानते रहे हैं लेकिन इस बार पहली बार संताल मतों का व्यापक बिखराव दिख रहा है। May23WithJagran LokSabhaElections2019 VotingRound7 Phase7
Read more »
Election Results 2019 Live: आया तो मोदी ही....ResultsOnAajTak: देखिए UttarPradesh के रुझान. ATCard DIU ElectionResults2019 लाइव ब्लॉग- लाइव TV:
Read more »
Lok Sabha Election Results 2019: तो इन वजहों से भाजपा को मिला प्रचंड बहुमतLok Sabha Election Results 2019: तो इन वजहों से भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत BJP4India BJP4UP AmitShah AmitShahOffice narendramodi ElectionResults ResultsWithAmarUjala Results2019 LokSabhaElectionresults2019
Read more »
Lok Sabha Election Results 2019 Live: जबर्दस्त स्वागत के बीच भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह4 बजे तक के रुझान, यूपीए 94, एनडीए 344, अन्य 104, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे AmitShah AmitShahOffice BJP4India ElectionResults ResultsWithAmarUjala Results2019 LokSabhaElectionresults2019
Read more »
Lok Sabha Election Results 2019: मोदी की सुनामी में उड़े कई दिग्गजLIVE | आम चुनावों में मोदी की सुनामी का ही असर था, कि इस बार कई ऐसे दिग्गजों को भी हार की मुंह देखना पड़ा, जो 2014 में भी मोदी लहर से बच निकले थे। ResultsWithJagran Verdict2019 ElectionResults2019 ElectionsWithJagran
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Result: मोदी से नफ़रत करने वालों के नाम विवेक ओबेरॉय का पैग़ाम...Vivek Oberoi shares a meme again विवेक ओबेरॉय के लिए बीजेपी और नरेंद्र मोदी की इस जीत के मायने बढ़ गये हैं क्योंकि सिनेमाई पर्दे पर विवेक नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे हैं।
Read more »
Lok Sabha Election Result 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी से प्रचंड जीत– News18 हिंदीLok Sabha Election Result 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से प्रचंड जीत दर्ज की है. उनके पक्ष में कुल 6,74,664 वोट पड़े, जिनमें 1,211 वोट पोस्टल बैलेट के जरिये डाले गए.
Read more »
Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, NDA 350 पार, फिर मोदी सरकारIndiaElectsModi | लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम सामने आ गए हैं और मोदी की सुनामी में विपक्ष बह गया है। नतीजों के बाद साफ हो गया है कि अब भी देश में मोदी मैजिक बरकरार है। BJP4India PMOIndia ModiOnceAgain
Read more »
