वो शहर जो दो बार मर गया, जमीन के नीचे 400 सालों तक रहा गायब, अचानक हो गया जिंदा? पूरी दुनिया में चर्चा

Sweden News

वो शहर जो दो बार मर गया, जमीन के नीचे 400 सालों तक रहा गायब, अचानक हो गया जिंदा? पूरी दुनिया में चर्चा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

Swedish ghost town twice unearthed 400 years later: स्वीडन का गोथेनबर्ग शहर अपने ही नीचे दबे 400 साल पुराने न्या लोडोसे शहर को देखकर दंग है. ये शहर 15वीं सदी में बसा, 1547 में पहली बार खाली हुआ, फिर लौटकर बसा और 1624 में हमेशा के लिए वीरान हो गया.

Gothenburg: स्वीडन का दूसरा सबसे बड़ा शहर गोथेनबर्ग. बाहर से देखो तो चमचमाता आधुनिक शहर. बंदरगाह, फैक्ट्रियां, ऊंची-ऊंची इमारतें. लेकिन इसी शहर की जमीन के ठीक नीचे 400 साल से एक पुराना शहर दबा हुआ गायब था.

एक तरह से मरा हुआ शहर, जिसका नाम नामन्या लोडोसे. अब 2025 में खुदाई करते-करते वह पुराना शहर फिर से सामने आ गया है. चौंकिए मत, सबसे हैरानी की बात यह शहर अपनी जिंदगी में दो बार पूरी तरह खाली हो चुका है, दो बार भूतिया शहर बन चुका है और फिर जमीन के अंदर गायब हो गया था. आज उसी की जगह नया गोथेनबर्ग खड़ा है. अब समझते हैं पूरी कहानी. दो बार मरा, फिर भी जिंदा हो गया शहर! साल था 1470-80 का दौर. न्या लोडोसे उस समय स्वीडन का महत्वपूर्ण व्यापारिक और रक्षा केंद्र था. सेवेन नदी के किनारे बसा यह शहर मिट्टी की ऊंची दीवारों और गहरी खाई से घिरा हुआ था. दक्षिण में मजबूत पत्थर का दरवाजा था, जहां से मुख्य सड़क नदी तक जाती थी.लोग खुशी-खुशी रहते थे. लेकिन 1540-50 के आसपास लोग शहर छोड़कर पास के अल्व्सबोर्ग चले गए.जिसके बाद शहर खाली हो गया. पहली बार भूतिया बन गया. कुछ दशक बाद लोग फिर लौटे.नई दीवारें बनाईं, नया मजबूत दरवाजा बनाया.फिर से रौनक लौटी. फिर आया 1621. ठीक पास में नया शहर गोथेनबर्ग बसाया गया. व्यापार और सुरक्षा के लिए गोथेनबर्ग कहीं ज्यादा बेहतर जगह थी. बस तीन साल में ही न्या लोडोसे फिर खाली हो गया.और इस बार दूसरी बार शहर भूतिया बन गया और 1624 तक पूरी तरह सुनसान. 400 साल तक जमीन के नीचे गायब रहा पूरा शहर लोग चले गए तो घर, सड़कें, दीवारें, दरवाजे सब कुछ वैसे का वैसा छोड़ दिया गया. धीरे-धीरे मिट्टी और कचरा जमा होता गया. ऊपर से घास, पेड़ उग आए. फिर 1870 के दशक में गोथेनबर्ग ने अपना औद्योगिक इलाका यहीं बना लिया.कोई नहीं जानता था कि फैक्ट्रियों के नीचे एक पूरा मध्ययुगीन शहर दबा हुआ है. 400 साल तक कोई खबर नहीं. फिर 2025 में निर्माण कार्य के दौरान पुरातत्वविदों को कुछ अजीब चीजें मिलीं हैं. जिनमें पुरानी नींव, लकड़ी के खंभे, मिट्टी की प्राचीर, खाई और पत्थर का विशाल दक्षिणी द्वार. खुदाई में मिले चौंकाने वाले सबूत मिट्टी की ऊंची दीवार और गहरी खाई दक्षिणी प्रवेश द्वार के लिए पत्थर और लकड़ी का मजबूत गेट मुख्य सड़क पर घरों की पक्की नींव चुंगी घर चीनी मिट्टी के बर्तन, हड्डियां, सिक्के, कांच की चीजें, औजार ये सब बताते हैं कि यहां जिंदगी कितनी समृद्ध थी. आखिर लोग न्या लोडोसे क्यों छोड़कर भाग गए? इसकी दो वजह थी. जिसमें डेनमार्क और स्वीडन की लड़ाई के कारण इलाका सुरक्षित नहीं रहा था. दूसरा 1621 में जब गोथेनबर्ग बना तो उसकी लोकेशन कहीं ज्यादा फायदेमंद थी. नदी का मुहाना, समुद्र के करीब, व्यापार आसान. बस तीन साल में पूरा शहर खाली. लोग अपना सामान तक नहीं ले गए. सब कुछ छोड़कर नए शहर चले गए. आज क्या हो रहा है? स्वीडन के राज्य ऐतिहासिक संग्रहालय और आर्कियोलोगेर्ना की टीम लगातार खुदाई कर रही है. जो हिस्सा मिला है वह न्या लोडोसे का दक्षिणी इलाका है. शोधकर्ता कहते हैं – “यह स्वीडन के इतिहास की सबसे बड़ी खोजों में से एक है.” शायद जल्द ही यहां संग्रहालय बने या कुछ हिस्सा आम लोगों के देखने के लिए खोल दिया जाए. तो अगली बार जब आप गोथेनबर्ग की सड़कों पर चलें, तो याद रखिए. आपके पैरों के नीचे 400 साल पुराना एक पूरा शहर सो रहा है, जो दो बार मरा था और अब फिर से जाग रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

S-400 Destroyed: चार S-400 स्वाहा... यूक्रेन ने एक बार फिर रूसी एयर डिफेंस सिस्टम उड़ाया, लॉन्चर-रडार दोनों राखS-400 Destroyed: चार S-400 स्वाहा... यूक्रेन ने एक बार फिर रूसी एयर डिफेंस सिस्टम उड़ाया, लॉन्चर-रडार दोनों राखयूक्रेन ने एक बार फिर रूसी S-400 मिसाइल सिस्टम को नष्ट करने का दावा किया है। यूक्रेनी सेना ने बताया है कि उसके ड्रोनों ने 14 नवंबर की सुबह रूस के नोवोरोस्सिय्स्क पर हमले के दौरान चार एस-400 ट्रायम्फ लॉन्चर और दो रडार सिस्टम नष्ट कर दिए। इसे रूस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा...
Read more »

सोनभद्र में 400 फीट गहरे गड्ढे में दबे 14 मजदूर: खदान में भरा है पानी, 35 घंटे से NDRF-SDRF चला रही रेस्क्य...सोनभद्र में 400 फीट गहरे गड्ढे में दबे 14 मजदूर: खदान में भरा है पानी, 35 घंटे से NDRF-SDRF चला रही रेस्क्य...सोनभद्र में खदान में ड्रिलिंग के दौरान पहाड़ का 100 फीट हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई। टीम ने शव बरामद कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 14 मजदूर अभी भी मलबे में दबे हैं। हालांकि अधिकारियों की ओर से
Read more »

Success Story: सिर्फ ₹400 से ₹60 लाख का टर्नओवर... 100 वर्ग फीट की जगह से ऐसा क्‍या काम शुरू किया, भाग्‍य ही बदल गयाSuccess Story: सिर्फ ₹400 से ₹60 लाख का टर्नओवर... 100 वर्ग फीट की जगह से ऐसा क्‍या काम शुरू किया, भाग्‍य ही बदल गयाडॉ.
Read more »

बहादुरगढ़ में प्रदूषण का कहर: AQI 400 के पार, कूड़ा घर बनाबहादुरगढ़ में प्रदूषण का कहर: AQI 400 के पार, कूड़ा घर बनाबहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 439 माइक्रोग्राम तक पहुंचा, जो गंभीर स्थिति दर्शाता है। हवा की गति में बदलाव से प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3 लागू है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं है। सांखौल में कचरा बिखराव रोकने के लिए एक अस्थायी कूड़ा घर बनाया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए...
Read more »

शेख हसीना पर 400 पेज, 6 पार्ट में आ रहा फैसला, यहां पढ़ें Live Updateशेख हसीना पर 400 पेज, 6 पार्ट में आ रहा फैसला, यहां पढ़ें Live Updateबांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर लगे मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध के मामलों में ट्रिब्यूनल का फैसला आ रहा है. यह फैसला 400 पेज और 6 पार्ट में आ रहा है.
Read more »

यूपी के इस ज‍िले में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का होगा न‍िर्माण, भूमि खरीद के साथ शासन को भेजा गया 400 करोड़ का प्रस्तावयूपी के इस ज‍िले में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का होगा न‍िर्माण, भूमि खरीद के साथ शासन को भेजा गया 400 करोड़ का प्रस्तावलोक निर्माण विभाग की ओर से चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग के निर्माण की कार्य योजना को तैयार कर शासन को भेजा गया है। जिसमें करीब चार सौ करोड़ की लागत दर्शायी गई है। जहां इस प्रस्ताव में सड़क निर्माण के साथ भूमि खरीद पर आने वाली लागत को भी शामिल किया गया है। वहीं इस को लेकर मुख्यमंत्री ने भी रविवार को वीडियो क्रांफेंसिंग के द्वारा परिक्रमा मार्ग के...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:27:26