बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 439 माइक्रोग्राम तक पहुंचा, जो गंभीर स्थिति दर्शाता है। हवा की गति में बदलाव से प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3 लागू है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं है। सांखौल में कचरा बिखराव रोकने के लिए एक अस्थायी कूड़ा घर बनाया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए...
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। मौसमी परिस्थितियों के बीच एक्यूआई का स्तर रविवार को फिर से 400 माइक्रोग्राम को पार कर गया। सीपीसीबी की ओर से जारी बुलेटिन में रविवार को एक्यूआई का औसतन स्तर 439 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 300 पर था। हालांकि रविवार को दिन में तेज हवा भी चली, मगर फिर थी औसतन एक्यूआई में 24 घंटों के अंदर 139 अंकों का उछाल दर्ज किया गया है। रोजाना प्रदूषण के स्तर में उठापटक चल रही है। हवा की गति कुछ बढ़ती है तो प्रदूषण का स्तर कम हो जाता है और जैसे ही हवा मंद पड़ती है तो फिर से एक्यूआई 400 के स्तर को पार कर जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश या फिर तेज हवा की स्थिति में ही प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है। एक्यूआई का फिलहाल जो लेवल है, उसमें हवा बेहद गंभीर स्थिति में है। इस बीच सड़कों पर पानी का छिड़काव भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 लागू है और पाबंदियां लगी हुई हैं। बावजूद इसके प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। अगर इसी तरह प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहा तो ग्रेप के चरण चार की पाबंदियां लगाने की नौबत भी आ सकती है। सांखौल में बनवाया गया अस्थायी कूड़ा घर इस बीच रोहतक रोड पर शहर से सटे सांखौल गांव में देवीलाल पार्क के साथ अस्थायी कूड़ाघर बनवाया गया है। यहां पर कचरे का खुले में बिखराव रोकने के लिए यह किया गया है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मार्गदर्शन में रिलायंस एमईटी द्वारा सीएसआर के तहत यह बड़ा अस्थायी कूड़ा घर बनवाया गया है। शहर के आसपास में इतना बड़ा और इस तरह का पहला अस्थायी कूड़ा घर बना है। पिछले दिनों इसका कार्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा द्वारा शुरू कराया गया था। उन्होंने बताया कि यह कूड़ा घर बनकर तैयार हो गया है। अब लोगों को इसका सदुपयोग करना है। इसमें कचरा डालने के लिए एक तरफ खिड़की लगाई गई है। वहीं दूसरी तरफ से जेसीबी के जरिये यहां से कचरा ट्रैक्टर-ट्राली में डालने की व्यवस्था रहेगी। उम्मीद है कि देवीलाल पार्क के पास से गुजर रही पेयजल माइनर के पुल के पास जो लोग कचरा फेंकते हैं अब वे इस अस्थायी कूड़ाघर का प्रयोग कर सकेंगे।.
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। मौसमी परिस्थितियों के बीच एक्यूआई का स्तर रविवार को फिर से 400 माइक्रोग्राम को पार कर गया। सीपीसीबी की ओर से जारी बुलेटिन में रविवार को एक्यूआई का औसतन स्तर 439 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 300 पर था। हालांकि रविवार को दिन में तेज हवा भी चली, मगर फिर थी औसतन एक्यूआई में 24 घंटों के अंदर 139 अंकों का उछाल दर्ज किया गया है। रोजाना प्रदूषण के स्तर में उठापटक चल रही है। हवा की गति कुछ बढ़ती है तो प्रदूषण का स्तर कम हो जाता है और जैसे ही हवा मंद पड़ती है तो फिर से एक्यूआई 400 के स्तर को पार कर जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश या फिर तेज हवा की स्थिति में ही प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है। एक्यूआई का फिलहाल जो लेवल है, उसमें हवा बेहद गंभीर स्थिति में है। इस बीच सड़कों पर पानी का छिड़काव भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 लागू है और पाबंदियां लगी हुई हैं। बावजूद इसके प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। अगर इसी तरह प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहा तो ग्रेप के चरण चार की पाबंदियां लगाने की नौबत भी आ सकती है। सांखौल में बनवाया गया अस्थायी कूड़ा घर इस बीच रोहतक रोड पर शहर से सटे सांखौल गांव में देवीलाल पार्क के साथ अस्थायी कूड़ाघर बनवाया गया है। यहां पर कचरे का खुले में बिखराव रोकने के लिए यह किया गया है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मार्गदर्शन में रिलायंस एमईटी द्वारा सीएसआर के तहत यह बड़ा अस्थायी कूड़ा घर बनवाया गया है। शहर के आसपास में इतना बड़ा और इस तरह का पहला अस्थायी कूड़ा घर बना है। पिछले दिनों इसका कार्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा द्वारा शुरू कराया गया था। उन्होंने बताया कि यह कूड़ा घर बनकर तैयार हो गया है। अब लोगों को इसका सदुपयोग करना है। इसमें कचरा डालने के लिए एक तरफ खिड़की लगाई गई है। वहीं दूसरी तरफ से जेसीबी के जरिये यहां से कचरा ट्रैक्टर-ट्राली में डालने की व्यवस्था रहेगी। उम्मीद है कि देवीलाल पार्क के पास से गुजर रही पेयजल माइनर के पुल के पास जो लोग कचरा फेंकते हैं अब वे इस अस्थायी कूड़ाघर का प्रयोग कर सकेंगे।
Air Quality Index Temporary Waste Site Pollution Control CPCB Data GRAP-3 Implementation Haryana Pollution Sankhol Waste Management Rohtak Road Pollution Environmental Pollution Bahadurgarh News Bahadurgarh Latest News Bahadurgarh News In Hindi Bahadurgarh Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi AQI Today: Air Quality Hits Severe, Wazirpur AQI 450 Despite GRAP III CurbsDelhis AQI is Severe, crossing 450 in Wazirpur. Despite GRAP Stage III curbs and a Supreme Court order, transport emissions and smog continue to choke the capital.
Read more »
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन 'बेहद खराब', कई इलाकों में AQI 400 के पार; तापमान भी गिरादिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, कई इलाकों में गंभीर स्तर का प्रदूषण दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.
Read more »
Delhi AQI Update: दिल्ली की हवा में अब 'सांस' लेना मुश्किल... इन इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, जबकि 16 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 'गंभीर' दर्ज किया गया। इस बीच, न्यूनतम तापमान गिरकर 9.
Read more »
कोहरा, बादल... दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, ग्रेटर नोएडा का AQI पहुंचा 480Delhi Weather Forecast Today: कोहरा, बादल... दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, ग्रेटर नोएडा का AQI पहुंचा 480
Read more »
Delhi Pollution: जहरीली धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR,बवाना और रोहिणी में AQI 400 के पारदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। जहरीली धुंध छाई हुई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 359 तक पहुंच गया है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार चला गया है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली और आसपास के शहरों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में...
Read more »
दिल्ली में बढ़ी ठंड, हवा भी 'बहुत खराब' श्रेणी मेंमौसम में बदलाव के साथ दिल्ली में सुबह और रात को ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, कई इलाकों में AQI 400 के पार रहा।
Read more »
