UP Beauty in Foreign Languages Films: यूपी की सुंदरता को विदेशी भाषाओं में बनाई गई फिल्मों में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रति देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। इसमें धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इससे उनका रुझान इस तरफ...
लखनऊ: घरेलू पर्यटन में देश में नंबर एक बन चुके उत्तर प्रदेश की नजरें अब विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी टॉप पर आने पर टिक गई हैं। इसलिए, यूपी के पर्यटन आकर्षण से दुनिया को अवगत कराने के लिए उनकी ही भाषा में ऑडियो-विजुअल प्रमोशनल कटेंट तैयार करने की कवायद शुरू की गई है। यूपी के सभी सर्किट और विशेषताओं को समाहित करने हुए दो फिल्में बनाई जाएंगी, जिन्हें 12 विदेशी भाषाओं में डब किया जाएगा। इसके जरिए पर्यटकों को इन स्थलों के प्रति आकर्षित करने की तैयारी की गई है।पर्यटन विभाग ने बनाई योजनापर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के पर्यटक आकर्षणों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए एनामॉर्फिक फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। इसमें सभी 12 प्रमुख पर्यटक सर्किट्स- रामायण, कृष्ण-ब्रज, महाभारत, बौद्ध, शक्तिपीठ, आध्यात्मिक, सूफी-कबीर, जैन, बुंदेलखंड, वन्यजीव और ईको-टूरिज्म, क्राफ्ट और स्वतंत्रता संग्राम सर्किट को 120 सेकंड की दो फिल्मों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। एक फिल्म में 6 सर्किट शामिल किए जाएंगे और उनके सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व को रचनात्मक और दृश्यात्मक रूप से उभारा जाएगा। इन फिल्मों को 4के क्वॉलिटी में तैयार किया जाएगा और फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, इतालवी, रूसी, पुर्तगाली, अरबी, थाई, जापानी और कोरियन भाषाओं में डब किया जाएगा।120 दिनों में प्रॉजेक्टपरियोजना के तहत, चयनित एजेंसी को स्क्रिप्ट लेखन, सिनेमैटोग्राफी, संपादन, संगीत और वॉयस-ओवर सहित सभी पहलुओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि फिल्में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों, तुलनात्मक रूप से भारत के अन्य राज्यों और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की टेलिविजन फिल्मों के समकक्ष गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार की जाएगी। परियोजना की समयसीमा भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई है, जिसमें प्री-प्रॉडक्शन से लेकर अंतिम डिलीवरी तक का कार्य 120 दिनों के भीतर पूरा करना होगा।बौद्ध स्थल पर बढ़े पर्यटकयूपी में बौद्ध स्थलों पर पहुंचने वाले धर्मावलंबियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल प्रदेश में 61.
47 लाख पर्यटक भगवान बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुंचे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बौद्ध स्थलों पर आए पर्यटकों में 3.53 लाख विदेशी और 57.94 लाख भारतीय थे। सबसे अधिक 24.74 लाख श्रद्धालु कौशांबी पहुंचे। इसके बाद कुशीनगर में 22. 43 लाख, सारनाथ में 11.80 लाख श्रावस्ती में 1.27 लाख, कपिलवस्तु में 79,418 और संकिसा में 43,656 श्रद्धालु दर्शन के लिए आए। 2022 के मुकाबले बौद्ध स्थलों तक पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में लगभग पौने तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। 2022 में बौद्ध स्थलों पर 22.43 लाख पर्यटक आए थे, जिसमें 48,498 विदेशी पर्यटक थे। इसके मुकाबले 2024 में विदेशी पर्यटक 7 गुना से अधिक बढ़े हैं।
Up Tourism Department Plan Up Tourist Places In Films Lucknow News Up News Up News In Hindi यूपी पर्यटन विभाग की योजना यूपी के पर्यटन स्थलों की विदेशी भाषा में फिल्म लखनऊ न्यूज उत्तर प्रदेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jhansi Tourism: झांसी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, 3 प्रमुख स्थलों का होगा विकासJhansi Tourism: झांसी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 3 प्रमुख स्थलों के विकास हेतु 2.29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं.
Read more »
CM मोहन यादव का ऐलान, मध्य प्रदेश के गांधीसागर अभयारण्य में 20 अप्रैल को छोड़े जाएंगे चीतेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में वन्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ इको सिस्टम के विकास को लेकर बड़े स्तर पर काम हो रहा है
Read more »
जागरण संपादकीय: कश्मीर की आर्थिकी पर भी आघात, पर्यटन क्षेत्र को भी करारा झटकापर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वर्ष 2023 में 1.89 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया। उस साल पर्यटन के माध्यम से विदेशी मुद्रा आय बढ़कर 2.
Read more »
UP Tourism : यूपी में पर्यटन विकास पर जोर, इस जिले में 20 करोड़ की लागत से 6 धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्पUP Banda Tourism | बांदा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1980.
Read more »
यूपी के इस शहर में लगेगा बिस्लेरी प्लांट, भूमि आवंटन; खुलेंगे रोजगार के अवसरऔद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नैनी में बिस्लेरी प्लांट के लिए भूमि आवंटन पत्र दिया। 270 करोड़ रुपये के निवेश से 12.
Read more »
एएनआरएफ ने भारत के ईवी इकोसिस्टम में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए चुने 7 प्रोजेक्टएएनआरएफ ने भारत के ईवी इकोसिस्टम में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए चुने 7 प्रोजेक्ट
Read more »
