मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में वन्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ इको सिस्टम के विकास को लेकर बड़े स्तर पर काम हो रहा है
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में वन्य पर्यटन को बढ़ावा देने और इको सिस्टम के विकास के लिए बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब मंदसौर स्थित गांधीसागर अभयारण्य को भी चीतों से आबाद किया जाएगा.
रविवार 20 अप्रैल को कूनो राष्ट्रीय उद्यान से दो चीतों को शिफ्ट करके गांधीसागर में छोड़े जाएंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि गांधीसागर की जलवायु चीतों के लिए बेहद अनुकूल है. Advertisment मोहन यादव ने समत्व भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में बताया कि कूनो में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्वालियर से सीधी सड़क और एयर कनेक्टिविटी को विकसित किया जाएगा. कूनो में टेंट सिटी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पशु चिकित्सालय और रेस्क्यू सेंटर भी तैयार किया जाएगा. यह पशु अस्पताल न केवल चीतों बल्कि पूरे क्षेत्र के गौवंश के लिए सहायक होगा. सर्वाइवल रेट विश्व में सबसे अधिक है सीएम ने बताया कि भारत में जन्मे चीता शावकों की सर्वाइवल रेट विश्व में सबसे अधिक है. इससे यह सिद्ध होता है कि यहां की जलवायु चीतों के लिए काफी उपयुक्त है. कूनो क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य से चीता मित्रों और महिला स्व-सहायता समूहों को टूरिस्ट गाइड बनाया जाएगा और दीदी कैफे तैयार किए जाएंगे. चीतों के पुनर्वास प्रयासों की सराहना की भूपेंद्र यादव ने वन्य पर्यटन और चीतों के पुनर्वास प्रयासों की सराहना की. उन्होंने सुझाव दिया कि इन प्रोजेक्ट्स की निगरानी को लेकर एक टास्क फोर्स गठित की जाएगी. इसके साथ ही चीता मित्रों को प्रशिक्षित कर होम स्टे और नेचर टूरिज्म से जोड़ने का प्रयास होगा. कूनो क्षेत्र के ऐतिहासिक किले में हेरिटेज वॉक और मगरमच्छ-घड़ियाल देखने के व्यू प्वाइंट्स का विकास किया जाएगा. 10 पुनर्वास केंद्र में मौजूद हैं इस समय कूनो में मात्र 26 चीते हैं. इनमें से 16 खुले जंगल में और 10 पुनर्वास केंद्र में मौजूद हैं. चीतों की निगरानी सैटेलाइट कॉलर से 24 घंटे हो रही है. यहां पर पर्यटकों की संख्या बीते दो वर्षों में दोगुनी हो चुकी है. राज्य सरकार ने कूनो में चीता सफारी आरंभ करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CM मोहन बोले-मई तक पूरा हो जाएगा हनुमान लोक का पहला चरण, दूसरा भी जल्द होगा शुरूCM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने कहा कि हनुमान लोक के पहले चरण का काम मई तक पूरा हो जाएगा, जबकि दूसरे चरण का काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा.
Read more »
नेहरू ने एक समुदाय के वोटों के लिए सोमनाथ मंदिर उद्घाटन में भाग नहीं लिया: मध्‍य प्रदेश सीएम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महान सम्राट विक्रमादित्य से करते हुए कहा कि दोनों ही लोगों के सेवक माने जाना पसंद करते हैं.
Read more »
भोपाल में वक्फ कानून का विरोध, इकबाल मैदान में बड़ी संख्या में प्रदर्शन के लिए जुटेंगे मुस्लिमmp news: भोपाल में मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समुदाय 11 अप्रैल को इकबाल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
UP के कई जिलों में बारिश: फसलों को भारी नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशRainfall in many districts of UP CM Yogi alert UP के कई जिलों में बारिश: फसलों को भारी नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »
MP को बादलों ने घेरा, 20 से ज्यादा जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें अपडेटMP Weather: मध्य प्रदेश को बादलों ने घेरा, 20 से ज्यादा जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Read more »
CM मोहन का निराला अंदाज, कार्यकर्ताओं के साथ लिया लस्सी का आनंदCM mohan yadav-नीमच में सीएम मोहन यादव नीमच में केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल के 86वें स्थापना दिवस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
