हरियाणा में चल रही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (EWS Category) जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद व बेघर लोगों को पक्का घर मुहैया कराया जा रहा है। इस योजना के तहत 16 जगहों पर 30-30 गज के प्लॉट महज 1 लाख रुपये में दिए जा रहे...
हरियाणा में गरीब व जरूरमंद लोगों को पक्का घर देने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना' चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 15,250 पात्र लाभार्थियों को महज एक लाख रुपये में 30 गज का प्लॉट दिया जा रहा है। यही नहीं यह पैसा भी उन्हें एक साथ नहीं देना है, बल्कि 10,000 रुपये देकर वो प्लॉट बुक करा सकते हैं। बाकी का पैसा 3 साल में आसानी से चुकाया जा सकता है। इस योजना के लिए अभी 16 शहरों में प्लॉट दिए जा रहे हैं। हालांकि सिर्फ वही आवेदक प्लॉट के लिए बुकिंग करा सकते हैं, जिन्होंने पहले से इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा रखा है। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे में आने वाले लोगों को सस्ते दामों पर प्लॉट दिए जा रहे हैं। पॉलिसी के मुताबिक लाभार्थी को एक मरला यानी 30 गज का प्लॉट दिया जाएगा। लाभार्थी को अलॉटमेंट लेटर मिलने के दो महीने के भीतर यह 10,000 रुपये जमा कराने होते हैं। बाकी का पैसा वो आसान किस्तों में चुका सकते हैं। यही नहीं इस प्लॉट पर घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी भी मिल सकती है। कहां-कहां मिलेंगे प्लॉट हरियाणा सरकार ने पहले इस योजना के तहत 14 जगहों को प्लॉट देने के लिए चुना था। मगर बाद में इसे बढ़ाकर 16 कर दिया गया। अब एक लाख रुपये में चरखी-दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, जुलाना, करनाल, महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, सफीदों, सिरसा, यमुनानगर, अंबाला, बहादुरगढ़, हिसार और जींद शहर में 30 गज के प्लॉट के लिए जिन लाभार्थियों का प्लॉट का पंजीकरण हुआ है, वो बुकिंग करा सकते हैं। लिस्ट में किस-किस के नामहरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत किन-किन लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित हुए हैं, इसकी पूरी लिस्ट शहर के हिसाब से पोर्टल पर उपलब्ध है। आप ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर 'नवीनतम समाचार' सेक्शन में शहर के मुताबिक लिस्ट चेक कर सकते हैं। किन्हें मिलेंगे ये प्लॉट यह प्लॉट सिर्फ EWS कैटेगरी के लिए हैं और 15,250 लाभार्थियों को ही ये मिलेंगे। जिन परिवारों की सालाना आय 1.
80 लाख रुपये या उससे कम है, वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन प्लॉट्स के लिए पहले से जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, वही अब बुकिंंग करा सकते हैं। इस योजना के तहत घुमंतु जाति, विधवा, अनुसूचित जाति के आवेदकों को प्राथमिकता दी गई है। जिन लोगों ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है, वो 10,000 रुपये की राशि जमा कर बुकिंग करा सकते हैं। प्लॉट की बुकिंग कराने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। कैसे करें प्लॉट की बुकिंग सबसे पहले हरियाणा हाउसिंग फॉर ऑल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं यहां आपको होम पेज पर ही Booking a New Plot का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें नीचे दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें अगर आपको प्लॉट अलॉट हो चुका है तो बुकिंग कराने की जरूरत नहीं है यह बुकिंग सिर्फ उन्हीं को करनी है, जिनका पंजीकरण हो चुका है, लेकिन बुकिंग नहीं हुई है लॉगिन करने के बाद 10,000 रुपये का भुगतान करें और रसीद का प्रिंट आउट निकालकर रख लें गरीब परिवारों को घर देने की योजना साल 2023 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का पोर्टल लॉन्च किया था। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को भी घर देने का लक्ष्य रखा गया था। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वो परिवार जिनकी सालाना आय 1,80,000 रुपये यानी 15,000 रुपये महीना से ज्यादा नहीं है, वो इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी प्लॉट की बुकिंग सिर्फ वही लोग करा सकते हैं, जिन्होंने पहले से ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा रखा है।
Mukhya Mantri Shehri Awas Yojana Haryana Plot Scheme 2025 Haryana Housing Scheme Haryana Ews Plot Scheme मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा हरियाणा प्लॉट स्कीम 1 लाख में 30 गज का प्लॉट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तो यहां बरस रहा आग, जानें मौसम का हालIMD Rain Alert: 20 राज्यों में आईएमडी का बारिश का अलर्ट, तो गुजरात में आसमान से बरस रहा आग, जान लें दिल्ली का मौसम
Read more »
अमेरिका में कर सकते हैं फ्री में पढ़ाई! इन स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदाFree Education: जिन परिवारों की सालाना आय 2 लाख डॉलर (लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये) से कम है वह अमेरिका में फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं.
Read more »
Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन में 30 मार्च तक उद्यम उत्सव का लें आनंदAmrit Udyan: राष्ट्रपति भवन में 30 मार्च तक उद्यम उत्सव का लें आनंद, एंट्री फीस निशुल्क
Read more »
पटना जंक्शन पर जाम से मिली राहत, अप्रैल में पूरा हो जाएगा सब-वे का काम, ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतरकेंद्र और राज्य सरकार 72 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से भूमिगत सब-वे का निर्माण करा रही है। मल्टी मॉडल हब का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है
Read more »
₹800 के करीब था भाव, अब 99% टूटकर सिर्फ 1 रुपये, अनिल अंबानी की है कंपनीAnil Ambani के नेतृत्व वाली कंपनी Reliance Communication का शेयर साल 2008 की शुरुआत में 800 रुपये के आसपास थी, अब एक शेयर 1.56 रुपये का रह गया है.
Read more »
निवेश का झांसा देकर देहरादून के कारोबारी से ठगे सवा करोड़, शिकार बनाने का तरीका सुन चौंक जाएंगेCyber Crime उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक गारमेंट कारोबारी को सोफा कंपनी में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.
Read more »
