वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 413 पहुंची, 152 लापता लोगों की तलाश जारी

United States News News

वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 413 पहुंची, 152 लापता लोगों की तलाश जारी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 413 पहुंची, 152 लापता लोगों की तलाश जारी

वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 413 पहुंची, 152 लापता लोगों की तलाश जारीवायनाड, 7 अगस्त । केरल के वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 413 पहुंच गई है। 152 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान नौवें दिन भी जारी है। रक्षा बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और स्वयंसेवकों के कर्मियों वाली 1,000 से अधिक सदस्यीय बचाव टीम ने बुधवार सुबह चार सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडक्कई और पुंचिरिमाडोम में तलाशी अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि जब तक रक्षा बल कोई फैसला नहीं ले लेते, तलाशी अभियान जारी रहेगा। वर्तमान में सर्च अभियान अब उन क्षेत्रों में चल रहा है जहां लोग रहते थे और 30 जुलाई को सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा आने के बाद फंसे हुए थे। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को बताया था कि वायनाड जिले के चार गांवों में हुई त्रासदी के बाद मलप्पुरम जिले में स्थित नीलांबुर और उसके आसपास के इलाकों में चलियार नदी से 76 शव और शरीर के कई अंग बरामद किए गए हैं। बुधवार को भी बचाव टीम चलियार नदी में सर्च अभियान चला रही है। प्रभावित क्षेत्रों में और उसके आसपास विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 100 से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां वर्तमान में 10,300 से अधिक लोग रह रहे हैं। कुछ दिन पहले तक कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं था। सारा ध्यान बचाव, राहत और पुनर्वास पर था। लेकिन, अब सीएम विजयन पर निशाना साधते हुए वाकयुद्ध शुरू हो गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे मानव निर्मित आपदा करार दिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने मांग की है कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में आने वाले पैसे का उचित उपयोग किया जाना चाहिए। देश के सबसे लंबे समय तक रक्षा मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने आपदा के बाद पुनर्वास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने और राजनीतिक लाभ उठाने में शामिल न होने का आह्वान किया है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 84 पहुंची, केरल में दो दिन का शोक घोषितवायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 84 पहुंची, केरल में दो दिन का शोक घोषितवायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 84 पहुंची, केरल में दो दिन का शोक घोषित
Read more »

वायनाड भूस्खलन : मृतकों की संख्या बढ़कर 153 हुई, लापता लोगों की तलाश जारीवायनाड भूस्खलन : मृतकों की संख्या बढ़कर 153 हुई, लापता लोगों की तलाश जारीवायनाड भूस्खलन : मृतकों की संख्या बढ़कर 153 हुई, लापता लोगों की तलाश जारी
Read more »

वायनाड में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 289, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीवायनाड में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 289, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीकेरल के वायनाड में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भारी भूस्खलन के बाद कम से कम 289 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, सेना ने लगभग 1,000 लोगों को बचाया है और 220 लोग अभी भी लापता हैं.
Read more »

केरल: वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 308 हुई, खोज-बचाव अभियान जारीकेरल: वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 308 हुई, खोज-बचाव अभियान जारीअधिकारियों ने बताया कि 190 फुट लंबे ‘बेली ब्रिज’ का निर्माण पूरा होने से बचाव अभियान में तेजी आई है। इस पुल के रास्ते उत्खनन मशीनों समेत भारी मशीनें और एम्बुलेंस मुंडक्कई और चूरलमाला तक पहुंच पाएंगी।
Read more »

वायनाड भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 290 के पार, 206 अभी भी लापतावायनाड भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 290 के पार, 206 अभी भी लापतावायनाड भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 290 के पार, 206 अभी भी लापता
Read more »

वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 344 हुई, रेस्क्यू पांचवें दिन भी जारीवायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 344 हुई, रेस्क्यू पांचवें दिन भी जारीवायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 344 हुई, रेस्क्यू पांचवें दिन भी जारी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:34:04