वायनाड भूस्खलन : मृतकों की संख्या बढ़कर 153 हुई, लापता लोगों की तलाश जारी
कोझिकोड, 31 जुलाई । केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 153 पहुंच गई है। 98 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव दल क्षतिग्रस्त हो चुके घरों तक पहुंच रहे हैं और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पोथुकालू शामिल हैं। इन इलाकों के स्थानीय लोग जो किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, तबाही की भयावहता से बुरी तरह टूट चुके हैं। सेना, वायु सेना, नौसेना, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर फोर्स और स्थानीय लोगों की बचाव टीमें मंगलवार रात तक बचाव अभियान में जुटी रहीं और बुधवार सुबह फिर से बचाव कार्य में लग गईं। बचाव दल अब जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। मुंडकाईल में कुछ नष्ट हो चुके घरों के सामने चिंतित परिजन इंतजार कर रहे हैं कि बचाव दल उनमें से कुछ को जीवित खोज लेगा। प्रभावित स्थानों पर बारिश अभी भी बचाव अभियान में खलल डाल रही है। पूरा क्षेत्र कीचड़ और बड़े-छोटे पत्थरों से भर गया है। इस बीच, पुलिस ने लोगों को बिना कारण बताए वायनाड की यात्रा करने से रोक दिया है। प्रभावित स्थानों की ओर जाने वाली अधिकांश सड़कों पर भीड़ हो रही है, जिससे बचाव वाहनों की आवाजाही में बाधा आ रही है। बुधवार को बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए अधिक प्रशिक्षित लोगों को शामिल कर बचाव दल को मजबूत किया जा रहा है। एनडीआरएफ और रक्षा बचाव दल मंगलवार देर रात तक प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 500 से अधिक लोगों को निकालने में सफल रहे। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली, हावड़ा, बेहरामपुर या... 2 महिला कांस्टेबलों को महीने भर से ढूंढ रही BSF, आखिर क्यों फूले एजेंसियों ...2 Women Constables Missing: ग्वालियर के टेकनपुर में बीएसएफ की अकादमी से एक महीने से अधिक समय से लापता दो महिला कांस्टेबलों की तलाश में कई एजेंसियों की टीमें जुटी हुई हैं.
Read more »
केरल के वायनाड में भूस्खलन से कोहराम! 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, मलबे में सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंकाकेरल के वायनाड में भूस्खलन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर आठ हुई। मृतकों में तीन बच्चे शामिल है।
Read more »
केरल : वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 (लीड-1)केरल : वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 (लीड-1)
Read more »
UP Road Accident: सड़क हादसे वाले प्रदेश के टॉप- 10 जिलों में मऊ-जौनपुर, इन शहरों में दुर्घटनाओं में आई कमीइस तरह से मृतकों की संख्या में 34.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जौनपुर जिले में वर्ष 2023 में जनवरी से जून के बीच 171 लोगों की मौत हुई थी।
Read more »
वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 84 पहुंची, केरल में दो दिन का शोक घोषितवायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 84 पहुंची, केरल में दो दिन का शोक घोषित
Read more »
Wayanad landslides: खोजी कुत्तों और उपकरण के साथ बचाव टीम हवाई मार्ग से वायनाड पहुंची, सेना की ली जा रही मददकेरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद हुई त्रासदी में तीनों सेनाओं की मदद ली जा रही है। भारी संख्या में उपकरण के साथ बचाव टीम वायनाड पहुंच गई हैं।
Read more »
