वस्त्र उद्योग के लिए खुलेंगे नए अवसर, निर्यात को 2030 तक 100 अरब पहुंचाना प्राथमिकता : गिरिराज सिंह
"नई दिल्ली, 8 अक्टूबर । सरकार की प्राथमिकता 2030 तक वस्त्र उद्योग के आकार को 350 अरब डॉलर तक पहुंचाने के साथ निर्यात को 100 अरब डॉलर तक ले जाना है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से यह बयान दिया गया।Advertisment उन्होंने कहा कि कपास महज एक फसल नहीं है, यह भारतीय कृषि की आत्मा है, किसान के पसीने, दृढ़ता और आशा का प्रतिबिंब है। कपड़ा मंत्रालय और भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, मंत्री ने विश्व कपास दिवस पर कपास किसानों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि कपास का प्रत्येक धागा हमारे किसानों की कहानी समेटे हुए है। यह चिलचिलाती धूप में उनकी कड़ी मेहनत, बारिश के लिए उनकी प्रार्थना और मिट्टी में उनके अटूट विश्वास की कहानी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता इस क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है और हमें पानी और बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। साथ ही प्रकृति की रक्षा के लिए मिलकर काम करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, भारत के मुख्यतः वर्षा-आधारित कपास क्षेत्रों की रक्षा के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसानों की कड़ी मेहनत आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करे, जल का कुशल उपयोग, मृदा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि यह परिवर्तन तभी संभव है जब किसानों से लेकर कपड़ा निर्यातकों तक, उद्योग का हर पक्षकार एक परिवार की तरह काम करे। हालांकि, भारत में विश्व के कुल कपास बुआई क्षेत्र का 40 प्रतिशत हिस्सा है, फिर भी उत्पादकता लगभग 450 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है, जो कई अन्य देशों के 2,000 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से काफी कम है। सरकार कपास उत्पादकता मिशन को लेकर सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसका उद्देश्य इस अंतर को पाटना है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, पिछले एक दशक में न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई वृद्धि ने किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाया है। --आईएएनएस एबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वाराणसी में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ - '2030 तक उत्तर प्रदेश बनेगा वैश्विक फूड बास्केट'उत्तर प्रदेश 2030 तक वैश्विक फूड बास्केट बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश देश के खाद्यान्न उत्पादन में 21 का योगदान देता है। उन्होंने कृषि विभाग की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित डीएसआर कॉन्क्लेव में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने सॉयल हेल्थ कार्ड और सम्मान निधि योजना जैसी कृषि योजनाओं पर भी प्रकाश...
Read more »
भारत-कतर के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 28 अरब डॉलर के आंकड़े को कर सकता है पार : पीयूष गोयलभारत-कतर के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 28 अरब डॉलर के आंकड़े को कर सकता है पार : पीयूष गोयल
Read more »
इस्लाम के गढ़ सऊदी अरब में खर्च हो रहा 1 ट्रिलियन डॉलर, इस समंदर में बनेगा दुनिया का सबसे मॉडर्न शहरNeom The Line City: क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 प्रोजेक्ट का बजट 1 ट्रिलियन डॉलर है. बता दें, क्राउन प्रिंस का विजन 2030 लाल सागर के तट पर नियोग द लाइन शहर को बसाना है. नियोग द लाइन शहर को बनाने के लिए सऊदी अरब की सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है.
Read more »
100 किमी रेंज, फाइटर जेट्स की काल; 2030 तक अमेरिका पाकिस्तान को देगा AIM-120D-3 मिसाइलAIM-120D-3 Missile: संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान वायु सेना को उन्नत हवा से हवा में मार करने वाली AIM-120D-3 मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी दे दी है. इस कदम को दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
Read more »
'100 Cr दें तो भी काम नहीं करूंगा ', इस्माइल दरबार-संजय लीला भंसाली के बीच 100% रिश्ता खत्म, ये है कड़वाहट ...बॉलीवुड के इतिहास में संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' जैसी फिल्मों का संगीत आज भी लोगों की जुबान पर है और इस्माइल दरबार का योगदान इसमें अहम रहा. लेकिन अब यह साझेदारी इतिहास बन चुकी है.
Read more »
India-Britain: 100 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री मोदी से मुंबई में करेंगे मुलाकातIndia-Britain: 100 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री मोदी से मुंबई में करेंगे मुलाकात British PM Keir Starmer India visit for 2 days
Read more »
