बॉलीवुड के इतिहास में संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' जैसी फिल्मों का संगीत आज भी लोगों की जुबान पर है और इस्माइल दरबार का योगदान इसमें अहम रहा. लेकिन अब यह साझेदारी इतिहास बन चुकी है.
नई दिल्ली. चांद छिपा बादल में…, डोला रे डोला, तड़प-तड़प के इस दिल से…, वो किसना है…, बेरी पिया, ढोल बाजे… जैसे कई गानों के अपने लाजवाब संगीत से सजाने वाले इस्माइल दरबार हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकारों में से एक हैं.
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ की कहानी के साथ लोगों ने इसके म्यूजिक को भी पसंद किया. जिसको सालों बाद भी लोग आज भी गुनगुनाते हैं. लेकिन, कभी एक साथ काम करने वाले बॉलीवुड के ये दो नायाब हीरे अब साथ काम नहीं करते. इस्माइल दरबार ने हाल ही में फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पुरानी साझेदारी पर खुलकर बात की है. इतना ही नहीं उन्होंने मतभेद का कारण बताते हुए साफ-साफ कह डाला अब भंसाली के साथ काम करने का कोई सवाल ही नहीं है, भले ही वे 100 करोड़ रुपये ऑफर करें. सालों से बने रिश्ते जब छन से टूट जाते हैं तो दुख गहरा होता है. इस्माइल दरबार और संजय लीला भंसाली का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही रहा. हाल ही में विक्की लालवानी से बातचीत में भंसाली के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. कभी नहीं मिलाई हां में हां उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार ‘हम दिल दे चुके सनम’ पर काम शुरू किया, तभी से दोनों के बीच का रिश्ता पेशेवर होने के साथ-साथ बेहद जिद्दी भी था. उन्होंने कहा- ‘मैं कभी किसी बात पर आंख मूंदकर हां नहीं कहता था. अगर कुछ गलत लगता, तो वहीं बोल देता था. इस्माइल कहते हैं- ‘मैं हमेशा स्पष्ट था कि मुझे क्या पसंद है और संगीत कैसा होना चाहिए’. उन्होंने बताया कि ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ दोनों फिल्मों में उन्होंने दिल से मेहनत की, लेकिन जब भी उनकी तारीफ हुई, भंसाली को यह बात अखरती थी. दरबार ने कहा, ‘भंसाली को डर था कि मेहनत मेरी है, लेकिन क्रेडिट वो ले रहे हैं.’ हीरामंडी के दौरान एक खबर ने लगाई रिश्तों में आग कई सालों बाद दोनों ने संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के लिए फिर से हाथ मिलाया. दरबार ने इस प्रोजेक्ट पर करीब डेढ़ साल तक काम किया और अपना पूरा दिल लगाया. लेकिन चीजें तब बिगड़ीं जब एक मीडिया रिपोर्ट में उनकी भूमिका को ‘हीरामंडी का बैकबोन’ बताया गया. रिपोर्ट में कहा गया कि शो में कई स्टार्स होने के बावजूद, इस्माइल दरबार का संगीत ही इसका सबसे मजबूत हिस्सा होगा. भंसाली को लगा कि यह खबर दरबार ने खुद प्लांट की है, जिससे दोनों के बीच दरार पड़ गई. इस्माइल दरबार के बेटे जैद और गौहर की शादी में संजय लीला भंसालवी पहुंचे थे. घर बुलाकर फिल्ममेकर ने जब कहा- ‘ठीक है, जाने दो’ इस्माइल दरबार ने याद करते हुए उस बातचीत को बताया, जो संजय के साथ इस खबर के बाद हुई. ‘मैंने कहा, ‘देखो, अगर मुझे खबर ब्रेक करनी होती तो मैं तुमसे डरता नहीं, मैं सीधे कहता कि हां, मैंने कहा है…’ मैं आज भी नहीं जानता कि वह आदमी कौन था, लेकिन उसने वह खबर निकाली और संजय को पता चला. उन्होंने मुझे ऑफिस बुलाया और पूछा, ‘इस्माइल, तुम ऐसा कैसे कह सकते हो?’ उसके बाद उन्होंने कहा, ‘ठीक है, जाने दो.’ उसके बाद मुझे समझ आ गया कि ‘जाने दो’ का मतलब है कि जल्दी या देर से वह मुझे ऐसी स्थिति में डालेंगे जहां मैं खुद ही ‘हीरामंडी’ छोड़ दूं. मैंने उससे पहले ही छोड़ दिया.’ ‘उसके मन में डर आ गया था कही…’ जब पूछा गया कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें वापस बुलाने की कोशिश क्यों नहीं की? तो दरबार ने कहा, ‘क्यों करेंगे? उन्होंने समझ लिया था- जब बैकबोन इस्माइल दरबार है… ‘हम दिल दे चुके सनम’ में मैं बैकबोन था… ‘देवदास’ में भी. मैं खुद नहीं कह रहा, उनके पीआर ने कहा था, फ्रंट पेज पर था तो मैंने उनका ईगो देखा था. डर आ गया था कि मैं इतनी मेहनत करता हूं और क्रेडिट वह ले जाते हैं.’ ‘100 Cr दें तो भी काम नहीं करूंगा’ इस्माइल दरबार ने कहा कि उन्होंने ‘हीरामंडी’ देखी लेकिन पसंद नहीं आई. ‘यह इसलिए नहीं कि मेरा संगीत नहीं था. एक बात कहूंगा: अगर मैंने ‘हीरामंडी’ का संगीत किया होता, तो मैं इसे अमर बना देता. जो मैंने तैयार किया था, संजय उस स्तर तक पहुंच भी नहीं पाते – यह मुझे पता है.’ उन्होंने यह भी बताया कि वे ‘गुजारिश’ में भंसाली के साथ काम करने वाले थे, लेकिन ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान हुए झगड़ों से चीजें ‘देवदास’ में और बिगड़ीं. दरबार का दावा है कि संजय ने पीआर टीमों को निर्देश दिए कि इस्माइल के इंटरव्यू न लें. आज की तारीख में दोनों के बीच 100% ब्रेकअप है. इस्माइल ने साफ-साफ शब्दों में कहा- ‘आज अगर संजय आकर कहें, ‘प्लीज मेरी फिल्म का संगीत करो, मैं 100 करोड़ दूंगा,’ तो मैं कहूंगा, ‘पहली फुरसत में चले जा यहां से.’
Ismail Darbar News Ismail Darbar Latest Interview Ismail Darbar On Sanjay Leela Bhansali Ismail Darbar Called Sanjay Leela Bhansali Egoist Reason Of Sanjay Leela Bhansali And Ismail Darbar Ismail Darbar Work With Sanjay Leela Bhansali Hum Dil De Chuke Sanam Devdas Heeramandi Sanjay Leela Bhansali And Ismail Darbar Relations Ismail Darbar On Vickey Lalwani Show इस्माइल दरबार इस्माइल दरबार न्यूज इस्माइल दरबार लेटेस्ट इंटरव्यू संजय लीला भंसाली पर इस्माइल दरबार इस्माइल दरबार ने संजय लीला भंसाली को अहंकारी कहा संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार के बीच मतभेद का इस्माइल दरबार का संजय लीला भंसाली के साथ काम हम दिल दे चुके सनम देवदास हीरामंडी संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार का रिश्ता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संगम विहार के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरूभाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि संगम विहार का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं में पानी की पाइप लाइन बिछाना, सीवरेज का काम, सड़कों और गलियों की मरम्मत, छठ घाट का निर्माण शामिल है। विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि संगम विहार का कायाकल्प होने वाला है और डीटीसी के दो बस रूटों का भी शुभारंभ किया गया।
Read more »
अहान पांडे अब इस हसीना संग करेंगे रोमांस, दे चुकीं 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मAhaan Pandey के साथ नई फिल्म में नजर आने वाली हीरोइन फाइनल हो गई है.ये वो हीरोइन हैं जो पहले 100 करोड़ी फिल्म दे चुकी हैं.
Read more »
08 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में लग रहा है जॉब कैंप, 100 पदों पर होगी बहालीरोजगार का सुनहरा मौका, 08 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में लग रहा है जॉब कैंप, 100 पदों पर होगी बहाली
Read more »
संघ के 100 साल: वंदेमातरम की धरती पर डॉ हेडगेवार का सीक्रेट कोड नेम था ‘कोकेन’संघ की स्थापना डॉक्टर हेडगेवार ने की, ये सब जानते हैं. मगर उससे पहले एक क्रांतिकारी के तौर पर उनके जीवन के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है. संघ की 100 साल की यात्रा को 100 कहानियों में समेटती हमारी इस सीरीज में इस बार बात क्रांतिकारी डॉक्टर हेडगेवार की, जिनका कोड नेम था- कोकेन.
Read more »
आरएसएस: स्थापना के 100 वर्ष और उसके मायनेराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस लेख में आरएसएस की यात्रा, इसकी विचारधारा, और समाज पर इसके प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। इसमें आरएसएस की आलोचना और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया है, साथ ही इसके भविष्य की संभावनाओं पर भी विचार किया गया है।
Read more »
पहले दिन ही 100% भर गया LG इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO, जानिए आपको कितना लगाना होगा पैसा?LG Electronics IPO Bidding Detail: इस आईपीओ में निवेशक 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO में पैसे लगाने का मन बना रहे हैं तो आपको कम से कम 14,820 रुपये लगाने होंगे.
Read more »
