वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत होकर मां भारती को नमन किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्र की नवचेतना का गान है और यह मां भारती के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित 18 शहरों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत महामंत्र वंदे मातरम का सामूहिक गायन करते हुए मां भारती को नमन किया। यह कार्यक्रम लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, अयोध्या, फिरोजाबाद, नोएडा, कानपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, प्रयागराज तथा झांसी में हुआ। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मपाल ने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्र की नवचेतना का गान है और यह मां भारती के लिए सर्वस्व समर्पण का प्रेरक महामंत्र है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम पिछले 150 वर्षों से भारतीयों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित कर रहा है। यह ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रतीक बना और स्वतंत्रता सेनानियों के होंठों पर स्वाधीनता का उद्घोष बन गया।उन्होंने कहा कि वंदे मातरम भारत माता के प्रति समर्पण, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है। तमाम ऐतिहासिक विरोधों के बावजूद यह गीत राष्ट्रवाद, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक बनकर आज भी एकता की भावना को प्रबल करता है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने वंदे मातरम की ऐतिहासिक यात्रा साझा की। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, देवेश कुमार, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे आदि उपस्थित थे।.
राज्य ब्यूरो, लखनऊ: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित 18 शहरों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत महामंत्र वंदे मातरम का सामूहिक गायन करते हुए मां भारती को नमन किया। यह कार्यक्रम लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, अयोध्या, फिरोजाबाद, नोएडा, कानपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, प्रयागराज तथा झांसी में हुआ। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मपाल ने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्र की नवचेतना का गान है और यह मां भारती के लिए सर्वस्व समर्पण का प्रेरक महामंत्र है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम पिछले 150 वर्षों से भारतीयों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित कर रहा है। यह ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रतीक बना और स्वतंत्रता सेनानियों के होंठों पर स्वाधीनता का उद्घोष बन गया।उन्होंने कहा कि वंदे मातरम भारत माता के प्रति समर्पण, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है। तमाम ऐतिहासिक विरोधों के बावजूद यह गीत राष्ट्रवाद, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक बनकर आज भी एकता की भावना को प्रबल करता है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने वंदे मातरम की ऐतिहासिक यात्रा साझा की। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, देवेश कुमार, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे आदि उपस्थित थे।
वंदे मातरम सामूहिक गायन लखनऊ भाजपा राष्ट्रभक्ति धर्मपाल सिंह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वंदे मातरम के 150 साल, देश के 150 स्थानों पर होगा आयोजन; जानें इस गीत की कहानी..Vande Mataram 150 Years: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को 2025 में 150 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर भारत सरकार खास कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इस खबर में हम आपको इससे जुड़ी सारी बातें डीटेल में बताएंगे.
Read more »
वंदे मातरम: 150 वर्ष पूरे, भारत की एकता और देशभक्ति का प्रतीकराष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष लेख। गीत का इतिहास, महत्व, और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। देशभर में आयोजित होने वाले समारोहों और कार्यक्रमों की जानकारी।
Read more »
बिजली के बिल से छुटकारा! राजस्थान में 150 यूनिट तक मुफ्त बिल फ्रीFree Electricity Bill: बिजली के बिल से छुटकारा! राजस्थान में 150 यूनिट तक मुफ्त बिल फ्री, जानें पूरा प्रोसेस
Read more »
वंदे मातरम की आत्मा को अलग कर विभाजन के बीज बोए गए... 150वें उत्सव पर पीएम मोदी ने किस पर साधा निशाना?PM Modi: राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिल्ली में स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया और वंदे मातरम की अहमियत पर भी प्रकाश डाला.
Read more »
'1937 में वंदे मातरम् के टुकड़े किए गए...', राष्ट्रगीत के 150 साल होने पर बोले मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में इसके गौरवशाली इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला.
Read more »
वंदे मातरम् के 150 वर्ष, पीएम मोदी ने जारी किया सिक्का, जानिए क्या कहा?WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
